SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एशियन गेम्स के 10 संस्करण में 9 गोल्ड: कबड्डी में भारत को टक्कर देने वाला कोई नहीं, ईरान को 40-34 से रौंदा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के कबड्डी स्पर्धा में भारत का दबदबा कायम है. ईरान को रौंदकर भारतीय पुरुष टीम ने 10 संस्करण में से 9वीं बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. भारत की महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

Written By Ritesh Kumar
Published: Sep 26, 2026, 04:25 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 04:36 PM IST
Image Credit: AI Graphic
Join

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम है. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से रौंदकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इससे पहले भारत की महिला कबड्डी टीम ने भी फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी में भारत की दोनों टीम चैंपियन बनी है. ये एक ऐसा खेल है, जिसके बारे में कहा जाता है कि बाकी टीमें सिर्फ इसलिए हिस्सा लेती हैं, ताकि वो फाइनल में भारत से हार सके. ईरान सालों से भारत को हराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हर बाद उन्हें निराशा हाथ लगी है.

एशियन गेम्स की बात करें तो कबड्डी में भारत की बादशाहत बरकरार है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक हुए 10 संस्करण में से 9 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है. सिर्फ 2018 में भारत को निराशा हाथ लगी थी, जब टीम पोडियम तक नहीं पहुंच सकी और चौथे स्थान पर रही थी.

एशियन गेम्स के 10 संस्करण में 9 गोल्ड

1990 🥇
1994 🥇
1998 🥇
2002🥇
2006🥇
2010🥇
2014🥇
2018 ❌
2022🥇
2026🥇

1990 में एशियाई खेलों में पुरुषों की कबड्डी को शामिल किए जाने के बाद से, भारत ने 2018 के संस्करण को छोड़कर बाकी सभी संस्करणों में स्वर्ण पदक जीता है. 2018 में, भारत पोडियम तक नहीं पहुंच पाया और उसे चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा. 2018 में ईरान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था.

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड तक का सफर

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में, भारत ने 21 सितंबर को ग्रुप A के अपने मैच में जापान को 49-24 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. अपने दूसरे ग्रुप मैच में भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 से बुरी तरह हराया और इसके बाद बांग्लादेश को 48-25 से और चीनी ताइपे को 37-21 से रौंदा. शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने थाईलैंड को 66-28 से धूल चटाकर फाइनल में एंट्री मारी.

कबड्डी में भारत की महिला टीम का भी दबदबा

ऐसा नहीं है कि इस खेल में सिर्फ भारत की पुरुष टीम ने दम दिखाया है. महिलाओं का भी दबदबा रहा है. एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को बेहद रोमांचक मुकाबले में 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इस जीत ने महिला कबड्डी में भारत का दबदबा और बढ़ा दिया है. 2010 में ग्वांग्झू एशियाई खेलों में इस खेल के शामिल होने के बाद से अब तक हुए पांच संस्करणों में से 4 में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. 2018 में ईरान ने उनके विजयी अभियान को रोक दिया था. हालांकि, उसके बाद 2022 में भी भारतीय महिला टीम ने गोल्ड जीता और 2026 में भी दबदबा कायम रखा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES