App

7 चौके, 7 छक्के और रनों का तूफान... ड्रॉप होने के बाद श्रेयंका पाटिल का रौद्र रूप, वापसी का ठोका दावा

भारतीय महिला टीम की युवा स्टार श्रेयंका पाटिल को फैंस एक शानदार स्पिनर के रूप में जानते हैं. लेकिन अब उन्होंने बल्ले से रनों का तांडव कर खलबली मचा दी है. श्रेयंका ने टी20 ट्रॉफी लीग में महज 20 गेंद में फिफ्टी ठोकी.

7 चौके, 7 छक्के और रनों का तूफान... ड्रॉप होने के बाद श्रेयंका पाटिल का रौद्र रूप, वापसी का ठोका दावा

भारतीय महिला टीम की युवा ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एशियन गेम्स के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया. श्रेयंका को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज से ड्रॉप किया गया और फिर दक्षिण अफ्रीका के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया. श्रेयंका की पहचान एक बेहतरीन स्पिनर के रूप में बनी हुई है, लेकिन उन्होंने कर्नाटक की सीनियर महिला T20 ट्रॉफी सुपर लीग में दिल्ली के खिलाफ बल्ले से गदर काट दिया.

श्रेयंका पाटिल ने दिल्ली के खिलाफ महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सीनियर टीम में वापसी का दावा ठोक दिया है. तेज तर्रार फिफ्टी के बाद भी श्रेयंका की तूफानी पारी नहीं थमी. उन्होंने 7 छक्के और इतने ही चौकों की बदौलत महज 29 गेंद में 71 रन की पारी को अंजाम दिया. श्रेयंका तब बल्लेबाजी करने आईं जब कर्नाटक की टीम मुश्किल स्थिति में थी. टीम ने 12.1 ओवर में महज 84 के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिए थे, लेकिन श्रेयंका ने क्रीज पर आते ही मैच तराजू पर रख दिया.

कर्नाटक को मिली हार

श्रेयंका की पारी की बदौलत कर्नाटक की टीम ने बोर्ड पर 175 रन टांग दिए थे. लेकिन जब दिल्ली बैटिंग करने उतरी तो श्रेयंकी की मेहनत पर पानी फिर गया. दिल्ली की टीम ने महज 17 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. हालांकि, 23 साल की युवा श्रेयंका इस टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करती दिख रही हैं. उन्होंने अभी तक 9 मैचों में सबसे ज्यादा 20 विकेट लिए हैं. हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में महंगी साबित हुईं. उन्होंने 45 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

सीनियर टीम में हो सकती है वापसी

श्रेयंका के लिए अभी ओर भी मौके हैं. उन्हें इंग्लैंड 'ए' के ​​खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारत 'ए' की तीनों स्क्वॉड में चुना गया है. अगर श्रेयंका यहां भी शानदार प्रदर्शन करती हैं, तो जल्द ही उनकी सीनियर टीम में वापसी हो सकती है. इंग्लैंड ए के खिलाफ सीरीज 30 नवंबर से शुरू हो रही है. ये सीरीज श्रेयंका के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि दिसंबर में भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. देखना होगा कि इस टूर पर उनका नाम देखने को मिलता है या नहीं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो