SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: नीरज कुमार का दोहा में धमाका, भारत के नाम हुआ लॉस एंजिल्स ओलंपिक का एक और कोटा

नीरज कुमार ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इसके साथ ही देश को ओलंपिक का एक और कोटा मिल गया. इससे पहले जयपाल मालवीय ने भारत के लिए पहला कोटा हासिल किया था.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 12, 2026, 12:05 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 12:09 AM IST
Image Credit: नीरज कुमार. Photo: X/ @OfficialNRAI
Join

भारतीय शूटिंग के लिए बुधवार (11 नवंबर) का दिन यादगार रहा. कतर के दोहा में ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. उन्होंने इस मेडल के साथ ही ओलंपिक 2028 का कोटा भी हासिल कर लिया. वह 346.5 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर रहे. 26 साल के इस खिलाड़ी ने अपने करियर का पहला व्यक्तिगत मेडल जीता है. उनके मेडल के साथ ही देश के अब लॉस एंजिल्स में दो कोटा हो गए.

ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में न्यूट्रल खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेने वाले दिमित्री पिमेनोव ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने स्लोवाकिया के पैट्रिक जानी को सिल्वर मेडल मिला. नॉर्वे के हरमन हेग मेडल से चूक गए, लेकिन इवेंट उपलब्ध तीसरा कोटा जीतने में सफल रहे. पैट्रिक जानी ने स्लोवाकिया के लिए पहले ही कोटा हासिल कर लिया था. ऐसे में चौथे स्थान पर रहने वाले हरमन को ओलंपिक का कोटा मिल गया.

टीम इवेंट में मिला ब्रॉन्ज

नीरज भारत के लिए लंबे समय से इस मेडल को लाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने आखिरकार दोहा में इस इंतजार को खत्म किया. वह पहले भी कई बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए थे, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में व्यक्तिगत मेडल उन्हें अभी तक नहीं मिला था. नीरज ने इसके अलावा पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अखिल शेरॉन के साथ मिलकर भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. भारतीय तिकड़ी ने कुल 1751 पॉइंट्स हासिल किया.

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने की सगाई: मुंबई इंडियंस में एंट्री, फिर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, एक ही दिन में मिली दो बड़ी खुशखबरी

नीरज को ओलंपिक में जाने की गारंटी नहीं

भारत ने LA 2028 ओलंपिक्स के लिए दूसरा शूटिंग कोटा हासिल किया. नीरज के प्रदर्शन ने चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की शूटिंग टैली में एक और ओलंपिक कोटा जोड़ दिया. इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर जीतकर भारत के लिए पहला कोटा स्थान हासिल किया था. हालांकि, कोटा स्थान भारत को दिया गया है और इससे नीरज का खेलों के लिए ऑटोमैटिक सेलेक्शन की गारंटी नहीं है. भाग लेने वाले शूटर पर अंतिम निर्णय ओलंपिक के करीब आने पर भारतीय शूटिंग अधिकारी लेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES