App

एशियन गेम्स में छा गया भारतीय सेना का जांबाज: गुलवीर ने हैट्रिक मेडल जीत रचा इतिहास, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज पर कब्जा

एशियन गेम्स 2026 में भारत के स्टार धावक गुलवीर सिंह ने पदकों की हैट्रिक लगाकर ऐतिहासिक कारनामा किया है. 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर जीतने के बाद उन्होंने 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया.

एशियन गेम्स में छा गया भारतीय सेना का जांबाज: गुलवीर ने हैट्रिक मेडल जीत रचा इतिहास, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज पर कब्जा
Image Credit: X/Image

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत के स्टार धावक गुलवीर सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. मंगलवार (29 सितंबर) को पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स के इस संस्करण में मेडल्स की हैट्रिक पूरी कर ली है. गुलवीर सिंह ने इससे पहले 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था.

गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल रेस में तीसरा स्थान हासिल करके एशियाई खेलों में अपने पदकों की संख्या में एक और मेडल जोड़ा है. उन्होंने रेस के दौरान आगे रहने वाले ग्रुप के साथ बने रहकर 13:32.75 का समय निकाला और ब्रॉन्ज मेडल जीता. 

बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13:30.79 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान के यामागुची टोमोनोरी ने 13:31.43 के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, अब इन खेलों में गुलवीर के नाम कुल तीन पदक हो गए हैं.

हैट्रिक मेडल जीत भावुक हुए गुलवीर सिंह

एशियन गेम्स 2026 में हैट्रिक मेडल जीतने के बाद गुलवीर सिंह थोड़े भावुक हो गए. सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 1500 मीटर रेस में वो गोल्ड जीतना चाहते थे. गुलवीर ने कहा कि मैं थोड़ा निराश हूं क्योंकि मैं चाहता था कि पोडियम पर भारत का राष्ट्रगान बजे. उन्होंने इस शानदार जीत को अपने माता-पिता को समर्पित किया.

पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत

एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली की बात करें तो 143 गोल्ड सहित 254 मेडल के साथ चीन शिखर पर मौजूद है. 6 गोल्ड सहित 52 मेडल के साथ भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया है. मेजबान जापान दूसरे और रिपब्लिक ऑफ कोरिया तीसरा पायदान पर है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More