भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /एशियन पैरा-गेम्स में भारत के 35 मेडल: डिस्कस थ्रो में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप, मनीष नरवाल को मिला पैरालंपिक का कोटा

एशियन पैरा-गेम्स में भारत के 35 मेडल: डिस्कस थ्रो में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप, मनीष नरवाल को मिला पैरालंपिक का कोटा

भारत ने पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मेडल की संख्या 35 तक पहुंचा दी है. वह अंक तालिका में फिलहाल छठे स्थान पर है. चीन 149 मेडल है और वह पहले नंबर पर काबिज है.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 20, 2026, 09:33 PM IST|Updated: Oct 20, 2026, 09:44 PM IST
joinshare
एशियन पैरा-गेम्स में भारत के 35 मेडल: डिस्कस थ्रो में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप, मनीष नरवाल को मिला पैरालंपिक का कोटा
Image Credit: एशियन पैरा गेम्स. SAI Media

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन भी भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा. देश के पदकों की संख्या अब 35 तक पहुंच गई. भारत के खाते में 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल है. जापान के आइची नागोया में दूसरे दिन डिस्कस थ्रो में खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया. पैरा शूटिंग में मनीष नरवाल ने कमाल दिखाते हुए 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक का कोटा हासिल किया. भारत अंक तालिका में छठे स्थान पर है.

भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड के इवेंट में जोरदार प्रदर्शन किया. महिला 200 मीटर T12 में सिमरन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 24.80 का समय निकालकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया. इसी इवेंट में तेजलबेन डामोर ने तीसरा स्थान हासिल किया. वह 25.23 सेकंड के साथ ब्रॉन्ड मेडल जीतने में सफल रहीं. दूसरी ओर, दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 T20 में गेम्स रिकॉर्ड बनाया और अपने गोल्ड मेडल का बचाव किया. उन्होंने 56.36 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया.

निषाद कुमार को हाई जंप में गोल्ड

पुरुषों के हाई जंप इवेंट में निषाद कुमार ने पहला स्थान हासिल किया. T47 इवेंट में उन्होंने 2.04 मीटर की कूद लगाई और गोल्ड मेडल जीत लिया. उनके अलावा डिस्कस थ्रो में प्रणव सूरमा ने स्वर्ण जीता. उन्होंने डिस्कस थ्रो के F51/52/53 इवेंट में 11.66 मीटर के थ्रो के साथ नया एशियन रिकॉर्ड स्थापित किया. प्रणव के अलावा F43/F44/F62/F64 इवेंट में भारतीय थ्रोअर्स ने क्लीन स्वीप किया. देवेंद्र कुमार ने गोल्ड, राकेश ने सिल्वर और प्रदीप ने ब्रॉन्ज जीता.

ये भी पढ़ें: कैच छूटा और गुस्सा फूटा: शेफाली वर्मा ने लाइव मैच में ऐसा क्या कर दिया? आईसीसी ने सुना दी बड़ी सजा

जेवलिन में मिला सिल्वर और ब्रॉन्ज

भारत जेवलिन थ्रो में भी खाली हाथ नहीं लौटा. उसने इस खेल के F53/54 इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए. प्रदीप कुमार ने सिल्वर और आयुष वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. महिला 200 मीटर T35 में प्रीति पाल ने कमाल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता. वहीं, शॉट पुट इवेंट में प्रवीण शर्मा और होकाते होटोजे सेमा ने ब्रॉन्ज जीता.

टेबल टेनिस में आए 5 ब्रॉन्ज

भारत के लिए आज का दिन पैरा टेबल टेनिस में भी ऐतिहासिक रहा. भाविन पटेल, सोनलबेन पटेल, बेबी सहाना रवि, प्राचि पांडे और जेहान दोराब मदान ने अपने-अपने नाम ब्रॉन्ज मेडल किया. बेबी सहाना रवि ने तो कमाल दिखाते हुए एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की स्टैंडिंग कैटेगरी में भारत को पहली बार कोई पदक दिलाया है. देश को पहली बार इस खेल में 5 ब्रॉन्ज मिले हैं. पिछली बार 2 ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: रजनीकांत के लिए संजू सैमसन का क्रेज: 'Jailer 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग, 'थलाइवा' की फिल्म के लिए बुक कर डाला पूरा थिएटर

शूटिंग में चमके मनीष नरवाल

भारतीय शूटर मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक के बाद एशियन पैरा गेम्स में भी कमाल दिखाया था. वह पैरालंपिक में गोल्ड जीत चुके हैं और यहां उन्होंने सिल्वर पर निशाना लगाया. मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में 233.7 अंक हासिल किए. उन्हें सिल्वर मेडल के साथ-साथ लॉस एंजिल्स पैरालंपिक का कोटा भी मिल गया. दूसरी ओर, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में डेब्यू करने वाली सृष्टि अरोड़ा ने ब्रॉन्ज जीता. पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोकने 192 किग्रा भार उठाकर पुरुषों के -65 किग्रा वर्ग में सिल्वर जीता.

स्विमिंग में भी शानदार प्रदर्शन

भारत का प्रदर्शन स्विमिंग में भी शानदार रहा. हिमांशु नंदल ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल S11 में तीसरा स्थआन हासिल किया. पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले SM7 इवेंट में निरंजन मुकुंदन ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया.

एशियन पैरा गेम्स मेडल टैली (20 अक्टूबर 2026 को रात 9:30 बजे तक)

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्ज टोटल
1चीन704435149
2उज्बेकिस्तान17211856
3जापान16202763
4कोरिया1291334
5ईरान10121638
6भारत9111535
Add Zee News as a Preferred Source