भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /Asian Para Games 2026: 26 गोल्ड, 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज, भारत ने लगाया पदकों का शतक, हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के बाद चमके नितेश कुमार

Asian Para Games 2026: 26 गोल्ड, 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज, भारत ने लगाया पदकों का शतक, हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के बाद चमके नितेश कुमार

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. नितेश कुमार ने प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि नवीन शिवकुमार और पैरा तीरंदाजी में भी भारत को गोल्ड मेडल मिला.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 23, 2026, 08:56 AM IST|Updated: Oct 23, 2026, 07:45 PM IST
joinshare
Asian Para Games 2026: 26 गोल्ड, 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज, भारत ने लगाया पदकों का शतक, हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के बाद चमके नितेश कुमार
Image Credit: Asian Para Games 2026

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को भारत ने बैडमिंटन और पैरा तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए. भारत के कुल मेडल्स की संख्या 102 हो गई है, जिसमें 26 गोल्ड, 33 सिल्वर और 43  ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर बना हुआ है. पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने मेंस सिंगल्स SL3 के फाइनल में भारत के ही दिग्गज खिलाड़ी और पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. 

वहीं, नवीन शिवकुमार और पैरा तीरंदाजी की जोड़ी ने भी भारत का मान बढ़ाया. इसके अलावा, भारत ने पैरा आर्चरी (तीरंदाजी) के पुरुष रिकर्व डबल्स और बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स SL4 इवेंट में भी गोल्ड मेडल हासिल किया. नितेश कुमार ने पूर्व पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया. प्रमोद भगत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जिससे SL3 कैटेगरी में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया. 

ये भी पढ़ें- मोना अग्रवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता दूसरा गोल्ड, भारत के खाते में 103 मेडल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन में भारत को एक और गोल्ड मेडल नवीन शिवकुमार ने दिलाया. उन्होंने पुरुष सिंगल्स SL4 फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान को 36 मिनट में 21-9, 21-17 से हराया. पैरा आर्चरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पुरुष रिकर्व डबल्स इवेंट में चीन को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. 

बैडमिंटन के महिला सिंगल्स में भारत को सिल्वर मेडल

बैडमिंटन के महिला सिंगल्स SH6 फाइनल में भारत को सिल्वर मेडल मिला, जहां नित्या श्री सुमति सिवन को चीन की ली फेंगमेई के हाथों 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा. पैरा एथलेटिक्स में, निमिषा चक्कुंगापरम्बिल ने महिला लॉन्ग जंप T47 इवेंट में 5.37 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता.  श्रीलंका की धनंजना ने 5.52 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता, जो कि इन खेलों का एक नया रिकॉर्ड है. 

ये भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: हनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड, भारत के 102 मेडल पूरे, अब 111 का रिकॉर्ड निशाने पर

प्रमोद ने सिल्वर मेडल जीता

निमिषा ने अपने तीसरे प्रयास में पदक दिलाने वाला प्रदर्शन किया. इससे पहले दिन में, प्रमोद ने भी पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में 4:09.65 का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता. इस तरह उन्होंने 2022 हांगझोऊ पैरा गेम्स में जीते अपने पदक को बरकरार रखा. भारत के प्रवीण शर्मा पुरुषों की डिस्कस थ्रो F11 स्पर्धा में 30.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि इस स्पर्धा में ईरान के खिलाड़ियों ने टॉप तीनों स्थान हासिल किए.

एशियन पैरा गेम्स 2026 मेडल टैली (23 अक्टूबर सुबह 9:25 बजे तक अपडेटेड)

Asian Para Games Medal Tally 2026

 


 

Add Zee News as a Preferred Source