SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिले रेस में आया सिल्वर: विथ्या रामराज का तूफानी अंतिम लैप, आखिरी पलों में वापसी कर भारत को दिलाया मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत की मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने सिल्वर और सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता. विथ्या रामराज, विशाल थेन्नरासू, पूवम्मा राजू, मन्नू टीएस ने रिले रेस में मिलकर भाग लिया था.

Written By Rohit Raj
Published: Sep 24, 2026, 07:59 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 10:43 PM IST
Image Credit: एशियन गेम्स 2026 में भारत को एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल मिला.
Join

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में गुरुवार को भारत की मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. रेस के अंतिम समय में एंकर विथ्या रामराज के जबरदस्त प्रयास ने भारतीय टीम को बहरीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया. इस मेडल के साथ ही गेम्स में भारत की कुल मेडल संख्या बढ़कर 17 हो गई है. विशाल थेन्नरासू, पूवम्मा राजू, मन्नू टीएस और विथ्या रामराज की भारतीय टीम ने फाइनल में 3:14.46 का समय निकाला. इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने 2023 के हांगझाउ एशियन गेम्स में जीते अपने सिल्वर मेडल का सफलतापूर्वक बचाव भी कर लिया.

भारत की ओर से रेस की शुरुआत विशाल ने की, लेकिन वह शुरुआती चरण में ज्यादा बढ़त नहीं बना सके. इसके बाद पूवम्मा ने कमान संभाली और एक समय भारतीय टीम के मेडल रेस से बाहर होने का खतरा दिख रहा था. हालांकि, अंतिम 50 मीटर में पूवम्मा की जोरदार रफ्तार ने टीम को वापस मुकाबले में ला खड़ा किया और उन्होंने तीसरे स्थान पर रहते हुए बैटन मन्नू को थमाई.

 

 

विथ्या ने आखिरी लैप में कैसे पलटी बाजी?

मन्नू ने भारत को मजबूती से दौड़ में बनाए रखा और अंतिम लैप के लिए बैटन विथ्या को सौंपी. अपनी दमदार फिनिशिंग क्षमता के लिए जानी जाने वाली एंकर विथ्या रामराज ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया. जब ऐसा लग रहा था कि भारत को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा, तब विथ्या ने सही समय पर रफ्तार बढ़ाई और तीसरे स्थान से आगे निकलते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Hockey: गोल के हमलों से साउथ कोरिया चित, भारत ने 8-2 से रौंदा, दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक

बहरीन और वियतनाम का कैसा रहा प्रदर्शन?

बहरीन की टीम पहले ही मजबूत बढ़त बना चुकी थी. उसने गोल्ड के साथ रेस को समाप्त किया. सलवा ईद नासर ने एंकर लेग रन में 3:12.87 के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया. भारत 3:14.46 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि वियतनाम ने 3:14.54 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

 

 

10,000 मीटर रेस में सीमा कुमारी ने रचा इतिहास

दूसरी ओर, मिक्स्ड 4x400m रिले में सिल्वर मेडल के साथ-साथ भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह दिन बेहद यादगार रहा. महिला 10,000 मीटर फाइनल में सीमा कुमारी ने भी देश के लिए एक ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता. सीमा कुमारी ने 32:50.05 का समय निकालकर एशियन गेम्स की महिला 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत का 16 साल लंबा मेडल का इंतजार खत्म कर दिया. गुरुवार को एथलेटिक्स में मिले इन दो मेडल के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत का कुल मेडल काउंट 17 हो गया है.

एशियन गेम्स मेडल टैली (भारतीय समयानुसार 24 सितंबर 2026 को रात 8:00 बजे तक)

क्रमदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन803020130
2जापान20343791
3दक्षिण कोरिया10122850
4कजाकिस्तान88925
5उज्बेकिस्तान612826
6ईरान610420
7थाईलैंड54716
8हांगकांग, चीन410923
9उत्तर कोरिया3339
10मलेशिया3159
11बहरीन3205
12कुवैत2125
13कतर2114
14ताजिकिस्तान2114
15भारत17917
16इंडोनेशिया141520
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES