App

एशियन गेम्स में कमाल: स्टेडियम में बैठी थी 15 साल की बेटी, मैदान पर मां ने जीता भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल

जापान के आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार शॉट पुटर मनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. स्टैंड्स में बैठी 15 साल की बेटी के सामने मनप्रीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की निराशा को पीछे छोड़ दिया.

एशियन गेम्स में कमाल: स्टेडियम में बैठी थी 15 साल की बेटी, मैदान पर मां ने जीता भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल
Image Credit: मनप्रीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल.

जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (25 सितंबर) को भारतीय महिला शॉट पुटर मनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. मनप्रीत कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहकर मेडल से चूक गई थीं. इस बार उन्होंने पोडियम फिनिश करके ही दम लिया और उन्हें देखने के लिए स्टैंड में एक स्पेशल मेहमान मौजूद थीं. मनप्रीत की 15 साल की बेटी जसनूर ने स्टेडियम में बैठकर यह मुकाबला देखा.

मनप्रीत ने नागोया में 17.17 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा में चीन की सोंग जियायुआन ने 19.40 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड और झांग लिनरू ने 18.14 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर अपने नाम किया. मुकाबले के बाद 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' से बातचीत करते हुए 31 वर्षीय मनप्रीत कौर ने खुशी जाहिर की और बताया कि बेटी की मौजूदगी में पदक जीतना उनके करियर का बेहद भावुक और खास पल रहा.

 

 

शॉट पुट में मेडल का इंतजार खत्म

मनप्रीत के इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ ही एशियन गेम्स की महिला शॉट पुट स्पर्धा में भारत का लंबा इंतजार खत्म हुआ. यह एशियन गेम्स में मनप्रीत का पहला मेडल है. उन्होंने 2023 एशियन गेम्स (5वां स्थान, 16.25 मीटर) और ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (चौथा स्थान, 17.49 मीटर) की निराशा को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया.

एशियाई खेलों से पहले कैसी थी तैयारी?

एशियन गेम्स में उतरने से पहले मनप्रीत कौर बेहतरीन लय में थीं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने नेशनल अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड जीता था. यह एशियन गेम्स के 16.25 मीटर के क्वालीफाइंग मानक से कहीं बेहतर था. इसके अलावा एशियाई खेलों की मजबूत तैयारी के लिए वे भारतीय एथलेटिक्स दल के साथ टोक्यो के पास त्सुकुबा विश्वविद्यालय में आयोजित एक विशेष शिविर में भी शामिल हुई थीं.

मनप्रीत के पास एक दशक का अनुभव

7 बार की राष्ट्रीय चैंपियन मनप्रीत कौर के पास भारतीय एथलेटिक्स का एक दशक से भी अधिक का अनुभव है. वह ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 18.06 मीटर है. इससे पहले उन्होंने 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17.00 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था. वहीं, 2016 एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वे 15.21 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रही थीं.

TOPS से मनप्रीत को क्या मदद मिली?

मनप्रीत कौर की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ सरकार से मिली सहायता का भी अहम योगदान रहा. अगस्त 2026 में उन्हें भारत सरकार की 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (TOPS) में शामिल किया गया था. टॉप्स (TOPS) योजना के तहत उन्हें एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एशियन इंडोर चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने और राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए संपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की गई

एशियन गेम्स मेडल टैली (भारतीय समयानुसार 25 सितंबर को शाम 7:25 तक)
 

क्रमदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1
चीन


 

98


 

37


 

24


 

159


 

2
जापान


 

28


 

43


 

44


 

115


 

3
दक्षिण कोरिया


 

13


 

17


 

34


 

64


 

4
कजाकिस्तान


 

8


 

8


 

14


 

30


 

5
उज्बेकिस्तान


 

7


 

15


 

9


 

31


 

6
थाईलैंड


 

7


 

6


 

8


 

21


 

7
ईरान


 

6


 

11


 

7


 

24


 

8
हांगकांग, चीन


 

4


 

11


 

11


 

26


 

9
उत्तर कोरिया


 

4


 

4


 

3


 

11


 

10
बहरीन


 

4


 

2


 

2


 

8


 

11
मलेशिया


 

4


 

1


 

5


 

10


 

12
भारत


 

2


 

9


 

12


 

23


 

13
चीनी ताइपे


 

2


 

5


 

16


 

23
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More