App

Asian Games 2026: चीनी ताइपे को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत, कबड्डी में मेडल हुआ पक्का

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.

Asian Games 2026: चीनी ताइपे को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत, कबड्डी में मेडल हुआ पक्का
Image Credit: India Enters Kabaddi Semi Final

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने एक बार फिर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया. सुनील कुमार की कप्तानी वाली टीम ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में अपना अभियान अजेय रहते हुए खत्म किया और पहले ही सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए एक और मेडल सुनिश्चित कर लिया.

मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय रेडर्स ने चीनी ताइपे के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा. भारत के लगातार सफल रेड से विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं मिला. पहले हाफ के खत्म होने तक भारतीय टीम ने 23-11 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी. दूसरी ओर, भारत के डिफेंडर्स ने भी शानदार तालमेल दिखाते हुए चीनी ताइपे के रेडर्स को ज्यादा अंक हासिल नहीं करने दिए.

भारत ने 16 अंकों के अंतर से मुकाबला जीता

दूसरे हाफ में चीनी ताइपे ने अपने खेल में सुधार जरूर किया, लेकिन भारत की बढ़त इतनी मजबूत थी कि मुकाबले का रुख नहीं बदल सका. भारत ने अंतिम हाफ में 14 अंक जोड़े, जबकि चीनी ताइपे की टीम 10 अंक ही हासिल कर पाई. आखिरकार भारत ने 16 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ग्रुप स्टेज में भारत का सफर

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ शानदार जीत से की थी. इसके बाद टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ भी आक्रामक खेल दिखाया और 63-31 के बड़े अंतर से मुकाबला जीता. तीसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 48-25 से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी.

अब सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत?

अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की नजर सेमीफाइनल मुकाबले पर है, जहां उसका सामना थाईलैंड से होगा. ग्रुप स्टेज में लगातार चार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ नॉकआउट मुकाबले में उतरेगी. हालांकि, सेमीफाइनल में मुकाबला नए सिरे से शुरू होगा और भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपना मजबूत प्रदर्शन बरकरार रखना होगा.

एशियन गेम्स में भारत का रिकॉर्ड शानदार 

भारतीय मेंस कबड्डी टीम का एशियन गेम्स में बेहद मजबूत रिकॉर्ड रहा है. भारत ने अब तक 9 बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और इनमें से 8 मौकों पर गोल्ड मेडल जीता है. भारत को सिर्फ 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड के बजाय ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था. 2026 में टीम के पास एक बार फिर गोल्ड मेडल की दौड़ में आगे बढ़ने का मौका है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो