App

Asian Games 2026 Live Streaming: जापान में कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी? यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत आज यानी 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होगी. ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सहरावत भारत के ध्वजवाहक होंगे.

Asian Games 2026 Live Streaming: जापान में कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी? यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
Image Credit: Asian Games 2026 Opening Ceremony Live Streaming

एशिया के सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में से एक एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत आज यानी 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होने जा रही है. एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी. इस ओपनिंग सेरेमनी में एशिया के अलग-अलग देशों से पहुंचे खिलाड़ी और अधिकारी एक साथ नजर आएंगे. भारतीय फैंस इस ओपनिंग सेरेमनी को आज दोपहर 2:30 बजे से देख सकेंगे. जापान के लोकल समय के अनुसार कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा. आयची नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में यह ओपनिंग सेरेमनी होगी.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है. भारतीय खिलाड़ी कई अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और मेडल जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगे. ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही खिलाड़ियों का यह बड़ा अभियान आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा. आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की थीम 'हार्मोनिक हार्ट बीट' रखी गई है. इसका मकसद खिलाड़ियों की धड़कन और खेल के जरिए पूरे एशिया को एक भावना में जोड़ना है. यह ओपनिंग सेरेमनी एक-साथ सभी खिलाड़ियों के अनुभवों और भावनाओं के जरिए एशिया की एकता को सामने लाने की कोशिश करेगी.

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज

ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी के लिए आयोजकों ने 'हार्ट बीट आइची-नागोया' को मेन कॉन्सेप्ट बनाया है. वहीं, ओपनिंग सेरेमनी के लिए मेन थीम 'हार्मोनिक हार्ट बीट' है. कार्यक्रम के अलग-अलग हिस्सों में इस थीम की झलक देखने को मिलेगी. आइची-नागोया एशियन गेम्स का आधिकारिक स्लोगन 'इमेजिन वन एशिया' है. इसका मकसद एशिया के देशों और उनके खिलाड़ियों के बीच एकजुटता और अपनेपन भावना को दर्शाना है. ओपनिंग सेरेमनी की जिम्मेदारी जापानी फिल्म निर्माता युकिहिको त्सुत्सुमी संभाल रहे हैं. वह इस कार्यक्रम के जनरल डायरेक्टर हैं.

मनु भाकर और पवन सहरावत होंगे ध्वजवाहक 

ओपनिंग सेरेमनी में भारत और उसके फैंस के लिए एक बेहद यादगार पल आएगा. मनु भाकर और पवन सहरावत भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे और तिरंगे के साथ टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. पहले शॉट पुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर को मनु भाकर के साथ ध्वजवाहक बनाया गया था. हालांकि, किट नहीं मिलने के कारण वह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए. इसके बाद उनकी जगह कबड्डी स्टार पवन सहरावत को भारत का दूसरा ध्वजवाहक चुना गया. मनु भाकर के लिए आइची-नागोया एशियन गेम्स बेहद खास होने वाले हैं. वह पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी.

मनु भाकर की नजर मेडल जीतने पर

मनु भाकर पेरिस 2024 ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच चुकी हैं. अब मनु भाकर की नजर एशियन गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने पर होगी. कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत भारतीय टीम के प्रमुख रेडरों में शामिल हैं. हांगझोऊ में हुए 2023 एशियन गेम्स में भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता था और उस अभियान में पवन टीम के प्रमुख स्कोररों में शामिल रहे थे. अब आइची-नागोया में वह कोर्ट पर भारत के लिए दम दिखाने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में तिरंगा थामकर देश का मान बढ़ाएंगे.

एशियन गेम्स 2026: ओपनिंग सेरेमनी के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां होगी?

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आज यानी शनिवार (19 सितंबर) को होगी. यह सेरेमनी जापान के आयची नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित की जाएगी.

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी.

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट भारत में कहां देखें?

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा.

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें?

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो