)
आज 30 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है, कुछ जातकों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आ सकता है. मेष राशि के लोग आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें. वहीं, वृष राशि के लोगों की सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं. ध्यान दें, सूर्योदय के समय चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा और सुबह 09:43 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा. आश्लेषा नक्षत्र सुबह 09:43 बजे तक होगा, उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आइए जानें चंद्रमा और नक्षत्र को ध्यान में रखते हुए आज का दिन किन राशियों के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है. इस बारे में जानने के लिए आइए पढ़ें सभी 12 राशियों का 30 नवंबर का राशिफल.
मेष राशि वालों का अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज हल होने की बेहतर संभावना है. सावधान रहें, किसी रिश्तेदार का हस्तक्षेप होने से परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. व्यवसाय संबंधी किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें या आज स्थगित ही रखें. पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर के किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान रह सकती है.
उपाय- जीव-जंतुओं को कुछ न कुछ आहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 8
अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात करने से वृष राशि वालों को कई तरह के अनुभव मिलेंगे. आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे. इस समय किसी भी तरह की आवाजाही न करें. संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता रह सकती है. कारोबारी मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी. परिवारजनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी. पेट दर्द रहेगा. ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डुओं का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि वाले आज घर के रखरखाव या नवीनीकरण संबंधी काम करवाने पर विचार करेंगे. कभी-कभी बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है, जो संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी. कारोबार में मार्केटिंग और विस्तार संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना होगा. नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को सुगमता से हासिल कर लेंगे. पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा. गले में इंफेक्शन तथा बुखार जैसी स्थिति रह सकती है.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथासंभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्योदय का है. आपको किसी विशेष मकसद को लेकर की गई कोशिश में सफलता मिलेगी. छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि भाइयों के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी. व्यवसाय में अपनी कार्य प्रणाली तथा स्टाफ संबंधी अव्यवस्था को सुधारने की जरूरत है. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योग का सहारा अवश्य लें.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा बच्चों को फल-मिठाइयां आदि बांटें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा. आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी. कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. व्यावसायिक योजनाओं पर अमल करने का अनुकूल समय है. कोई नई उपलब्धि भी हासिल होगी. प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है. वर्तमान वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी.
उपाय- प्रकृति के समीप एकांत में कुछ समय रहना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या राशि वाले युवाओं को अपने भविष्य से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है. अनजान लोगों को पैसा उधार न दें, न ही उन पर विश्वास करें. व्यवसाय में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाएं तथा दूरदराज की पार्टियों से भी संपर्क रखें. दांपत्य जीवन में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है. अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से कमजोरी व थकान महसूस होगी.
उपाय- शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं और अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
तुला राशि वालों का सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में सहायक रहेगी. कुछ लोगों के बीच आपकी आलोचना हो सकती हैं. कोई आर्थिक तंगी भी सामने आएगी. मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा न लगाएं. महिलाएं अपने मान-सम्मान के प्रति विशेष रूप से ध्यान रखें. ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच करवाएं.
उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा किसी संस्था में दवाइयों का दान करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1
अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक होगा. प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी. दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें. कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा. आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें. घर तथा व्यवसाय में संतुलन बनाकर रखने से सुखद माहौल रहेगा. सिर दर्द माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है. ज्यादा देर तक आंखों पर जोर न दें.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
धनु राशि वाले अगर कहीं निवेश करने संबंधी कोई खास निर्णय ले रहे हैं, तो आपको निश्चित ही फायदा होने वाला है. अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करें. खोने की आशंका है. कारोबारी मामलों में आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें. घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि वाले पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यक्तिगत गतिविधियों पर विचार-विमर्श करेंगे, जिसका बेहतर परिणाम मिल सकता है. जल्दबाजी से दिक्कतें बढ़ सकती हैं. आत्मअवलोकन द्वारा अपनी इस कमी को दूर करने का प्रयास करें. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है. उपलब्धियों को हाथ से निकलने ना दें. प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है. खासतौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें.
उपाय- मंदिर या गुरुद्वारे में आटा, दान वगैरह रखकर आएं.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 5
किसी समस्या का निवारण होने से कुंभ राशि वाले खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे. आपका कोई सपना साकार हो सकता है. दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना और घूमना-फिरना समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं होगा. कारोबार में कोई भी डील फाइनल करते समय पेपर वर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें. परिजनों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी. समय पर सुलझाने का प्रयास करें. मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बढ़ सकती हैं.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
लंबे समय से चल रही मीन राशि वालों की कोई चिंता दूर होगी. फंसी हुई पेमेंट मिलने की भरपूर संभावना है. विवादित मामलों से दूर रहें. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय में आपको कोई उपलब्धि मिलने वाली है तथा टारगेट भी समय पर हासिल हो जाएगा. दांपत्य संबंधों में चल रही दुविधाएं दूर होंगी और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे. यात्रा के दौरान अपने खानपान तथा दवाइयों का विशेष ध्यान रखें.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)