भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal: भावनाओं में आकर फैसले न करें कर्क राशि के लोग, मीन राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चे! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: भावनाओं में आकर फैसले न करें कर्क राशि के लोग, मीन राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चे! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 26 November 2026: आज यानी 26 नवंबर 2026, गुरुवार के दिन ग्रहों की स्थिति और योग को देखते हुए जानेंगे कि दिन किन राशियों के लिए कैसा बीतने वाला है. इसके लिए आइए पढ़ें 26 नवंबर 2026 का पूरा राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByPadma Shree Shubham
Published: Nov 26, 2026, 05:00 IST|Updated: Nov 26, 2026, 05:00 IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal: भावनाओं में आकर फैसले न करें कर्क राशि के लोग, मीन राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चे! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: आज 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर चंद्रमा सूर्योदय के समय वृष राशि में रहेगा और सुबह 07:10 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है. वहीं, कन्या राशि के जातकों के लिए आज मेहनत करने और लक्ष्य को पाने का दिन होगा. आइए जानें आज का दिन किन राशियों के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है, किन जातकों के सामने आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, वहीं किनके लिए दिन सामान्य बीतने वाला है. इसके लिए पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 26 नवंबर का राशिफल.

आज का राशिफल 26 नवंबर 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

मेष राशि वालों के लिए कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है. लेकिन अपने लक्ष्य को हासिल करने में भी सफल रहेंगे. अपनी क्षमता से अधिक खर्च अथवा निवेश ना करें. मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर रखें. कारोबार में दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी. सरकारी मामलों को जल्दी ही सुलझाने का प्रयास करें. घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी. ब्लड प्रेशर और डायबिटिक पेशेंट अपना विशेष ध्यान रखें.

उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

वृष राशि वालों पर समय मेहरबान है. राजनैतिक या महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे. लेकिन किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. कारोबार में अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. जीवनसाथी का उम्मीद से अधिक सहयोग रहेगा. मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रहेगी.

उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

मिथुन राशि वालों का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे. आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस समय व्यवसायिक कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है. फिलहाल आय की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. व्यवस्थित दिनचर्या रखें.

उपाय- कुछ समय नेचर के पास बिताएं और उसकी ब्लेसिंग महसूस करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

आज किसी विशेष कार्य को लेकर कर्क राशि वालों के किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. किसी को भी कोई वायदा करने से पहले अपनी क्षमता का जरूर ध्यान रखें. व्यवसाय में चिटफंड संबंधित कंपनियों में निवेश करने से या उधारी से बचें. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है. अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखना जरूरी है.

उपाय- देवी मां की आराधना करें और कन्याओं को कुछ उपहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

आज कोई ऐसी सकारात्मक बात भी हो सकती है जिसकी कभी सिंह राशि वालों ने कल्पना भी नहीं की होगी. साथ ही बढ़ते खर्चे भी परेशान करेंगे. व्यर्थ घूमने-फिरने तथा मनोरंजन में अपना समय व्यर्थ ना करें. कारोबार में चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होगा. तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा. प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें. तथा इम्यून सिस्टम मजबूत रखें.

उपाय- किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

कन्या राशि वाले पूरी मेहनत और शिद्दत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में ध्यान दें. आपको बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे. अगर कहीं इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं, तो पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल कर लें. इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा रहेगा. किसी प्रिय मित्र के मिलने से खुशी महसूस होगी. गैस व कब्ज जैसी परेशानी रहेगी.

उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 1

तुला राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

कोई भी दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद तुला राशि वालों के लिए बहुत ही सहायक रहेगी. भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें. प्रैक्टिकल अप्रोच रखें. व्यवसाय में जिस कार्य को आप जटिल समझ कर छोड़ रहे थे, आज उसमें कोई गतिविधि शुरू हो सकती है. दोस्तों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेगा. असंतुलित भोजन की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी.

उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए चाय-बिस्कुट आदि की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा. संतान द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अकस्मात कुछ खर्चे आ सकते हैं. किसी तरह की भी उधारी ना करें. व्यवसाय में वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान देना उचित रहेगा. लेनदेन में सावधानी बरतें. किसी भी परेशानी में जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह अवश्य लें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे.

उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4

धनु राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

दिन भर धनु राशि वालों की सक्रियता बनी रहेगी. बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी मिलेगा. भावुकता की वजह से कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं. सकारात्मक रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें. व्यवसाय में कुछ समस्याएं रहेंगी. नौकरीपेशा लोग पब्लिक प्लेस पर अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें. पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु नकारात्मक विचारों को अपने अंदर उपजने ना दें.

उपाय- शिवालय पर अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 5

मकर राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

मकर राशि वालों के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का यह सही समय है. काम की अधिकता से भी राहत मिलेगी. हर बात में नफा नुकसान देखने की बजाय रिश्तों की मधुरता बनाए रखने में भी ध्यान दें. इस समय रियल स्टेट से जुड़े हुए काम में बेहतरीन सफलता मिलने की संभावना है. संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को बच्चे की किलकारी संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है. कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है. पोलूशन और ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें.

उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें उसके बाद अपने कार्य प्रारंभ करें.
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

किसी नई तकनीकी जानकारी के मिलने से कुंभ राशि वालों की कई समस्याओं का समाधान होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. व्यवसाय में अति उत्साहित हो कर कार्य करने से बचें. रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है. प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. बदलते वातावरण और पोलूशन की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है.

उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7

मीन राशि का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026

आज किसी खास मुद्दों पर मीन राशि वालों की बातचीत होगी और उसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे. आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी. कई मामलों में धैर्य भी रखना होगा. कारोबार में कुछ ना कुछ उतार चढ़ाव बने रहेंगे, परंतु समय रहते समाधान भी अवश्य मिल जाएगा. पारिवारिक मामलों में उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है. सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है.

उपाय- बच्चों को फल-मिठाई आदि बांटे.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 2

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'अमेरिका पर लगे 25% जवाबी टैरिफ', ट्रंप के प्रस्ताव पर भड़के व्यापारियों ने पीएम को लिखा खत; 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा

    'अमेरिका पर लगे 25% जवाबी टैरिफ', ट्रंप के प्रस्ताव पर भड़के व्यापारियों ने पीएम को लिखा खत; 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा

    2

    अंकिता केस में पुलकित के पिता पर FIR, WhatsApp चैट सार्वजनिक करने का आरोप

    3

    भारत ने लंदन से फिर निकाला अपना 60 टन सोना, कैसे होती है शिफ्टिंग; RBI के प्लान का क्या है राज?

    4

    स्पेस मिशन से पहले चीन के रंग में रंगा पाकिस्तान: पहले एस्ट्रोनॉट ने उड़ान से पहले चीनी भाषा में गाया गाना; पाक दूतावास ने शेयर किया VIDEO

    5

    अगहन में शुक्रवार नहीं, गुरुवार को क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा? जानें वजह और सही विधि

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.