SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन उत्तम, आत्मविश्वास से भरे रहेंगे कन्या राशि के लोग! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 2 November 2026: आज यानी 2 नवंबर 2026 का दिन कौन-सी राशियों के लिए सकारात्मक सिद्ध होगा और किन जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियां लेकर आएगा? आइए इस बारे में जानने के लिए आज का राशिफल पढ़ें.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Padma Shree Shubham
Published: Nov 02, 2026, 05:00 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 05:00 AM IST
Join

Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: आज 2 नवंबर 2026, सोमवार के दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक होगी और फिर नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. सूर्योदय के समय चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा और मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 47 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा. आज आश्लेषा मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 47 मिनट तक होगा उसके बाद मधा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज शुभ योग दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक होगा, उसके बाद शुक्ल योग शुरू हो जाएगा. कौलव करण दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक होगा उसके बाद तैतिल करण शुरू हो जाएगा. आज की सूर्य, चंद्रमा, करण, योग और नक्षत्र की स्थितियों को देखते हुए आइए जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा. पढ़ें 2 नवंबर 2026 का पूरा राशिफल.

आज का राशिफल 2 नवंबर 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

मेष राशि वाले कोई भी समस्या आने पर घबराने  की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे. अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें. व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली बेहतर बनी रहेगी. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है.

उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 6

वृष राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

वृष राशि वालों को वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और आपके पर्सनल काम भी काफी हद तक पूरे होंगे. ध्यान रखिए कि पड़ोसियों के साथ नोक-झोंक हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की लापरवाही से कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है. प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी. शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस करेंगे.

उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन बहुत ही उत्तम है. हर परिस्थिति में उन्हें सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा. कोई भी खरीद-फरोख्त करते समय पक्के बिल का प्रयोग करें. कार्यस्थल पर इस समय किसी भी नई योजना पर काम करना नुकसानदेह रहेगा. प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाकर रखें. अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रहेगी.

उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

संतान की तरफ से भी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से कर्क राशि वालों के मन में सुकून रहेगा. ध्यान रखें, कि भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं. व्यवसाय में व्यवधान आने के बावजूद आप अपनी मेहनत के दम पर कामयाब रहेंगे. परिजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं. काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है.

उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और संभव हो तो मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

सिंह राशि वालों को अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए संपर्क सूत्रों का सहयोग भी मिलेगा. जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं. व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय सिर्फ अपनी काबिलीयत पर ही भरोसा रखें. बाहरी लोगों को अपने पारिवारिक मामलों से दूर ही रखें. वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी.

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 2

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

कन्या राशि वाले खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे. व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं दे. अनावश्यक खर्च पर काबू रखें. नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है. इसलिए सतर्क रहें. प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है. कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें.

उपाय- प्रातःकाल सूर्य भगवान के दर्शन करें तथा उनकी किरणों से धूप स्नान करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4

तुला राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

तुला राशि वालों की किराएदारी संबंधी कोई दिक्कत चल रही है, तो उसका हल मिल जाएगा. बहुत अधिक प्रैक्टिकल हो जाना आपसी संबंधों में दूरियां भी ला सकता है. नौकरी पेशा लोग अभी नौकरी में किसी प्रकार का भी परिवर्तन लाने की चेष्टा ना करें. दोस्तों से ज्यादा मेल-मिलाप रखना आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है. कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं.

उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के सात पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

वृश्चिक राशि वालों ने अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है. आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी. व्यवसाय में अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सचेत रहें. घर-परिवार के प्रति आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा. प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से मन को सुकून मिलेगा.

उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

धनु राशि वालों का संतुलित व्यवहार तथा सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी तरक्की में सहायक होगा. रिश्तों को संभालकर रखें, मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं. कार्य विस्तार संबंधी किसी भी योजना को क्रियान्वित करने में जल्दबाजी न करें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए उचित आहार लें.

उपाय- मंदिर में मां दुर्गा की स्तुति करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7

मकर राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

कोई भी निर्णय लेते समय मकर राशि वालों की अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की उत्तम प्रेरणा देगी.  व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे. कारोबार में अपनी फाइल या पेपर सुव्यवस्थित रखें. शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करें. प्रेम संबंधों में मुलाकात का अवसर बनेगा. पोलूशन और भीड़-भाड़ में जाने से अपना बचाव रखें.

उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए चाय-बिस्कुट आदि की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

कुंभ राशि वालों को आज कुछ अनुभवी और खास लोगों का सानिध्य मिलेगा. उनके विचारों को आत्मसात जरूर करें. इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें. व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. अत्यधिक सोच-विचार से तनाव और सिरदर्द की समस्या रहेगी.

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल
भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026

मीन राशि के विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाएगी. युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ कोई भी समझौता ना करें. कारोबार को लेकर यह समय बहुत ही मेहनत करने तथा चौकन्ना रहने का है. किसी निकट संबंधी का आगमन होने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है.

उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें. 
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 9

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES