)
Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: आज 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है तो वहीं कुछ लोग आज निराश हो सकते हैं. सूर्य वृश्चिक राशि में है और चंद्रमा आज कुंभ राशि में संचरण कर रहा है. इस स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. कुछ राशिवालों के काम आसान होंगे. वहीं, कुछ लोगों को आज किसी बड़ी चिंता से राहत भी मिल सकती है. आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल
पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से मेष राशि वालों को आज कुछ राहत मिलेगी. अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा. व्यावहारिकता भी रखना जरूरी है. ज्यादा गुस्सा हावी होने से बचें. व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है. नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा. प्रेम संबंधों के मामले में समय व्यर्थ न करें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. नकारात्मक विचारों को दूर रखें.
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
वृष राशि वालों के लिए किसी पूर्व योजना पर काम करने के लिए सही समय है. घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग बना रहेगा. थोड़ा स्वार्थीपन रखना भी जरूरी है. दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें. व्यवसाय संबंधी कार्यों का दबाव बना रहेगा. मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को किसी टूर पर जाना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव में न आएं. अपने खानपान और आराम का भी ध्यान रखें.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि वालों के अधूरे कार्य पूरे होंगे. महिला वर्ग अपने घर और बाहर दोनों कार्यों में तालमेल बिठा कर रखेंगी. रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी गतिविधि आज ना करें. मीडिया, ग्लैमर आदि से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है. दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु बाहरी वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है.
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4
कर्क राशि वालों को मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे उनके काम आसान हो जाएंगे. ध्यान रखें कि किसी नकारात्मक बात की वजह से मित्रों के बीच नाराजगी हो सकती हैं. आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है. दांपत्य जीवन सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें. क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका है.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
किसी नजदीकी मित्र का सुझाव सिंह राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे. वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा. कारोबार में इस समय विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं. सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है. पति-पत्नी के बीच सुखमय संबंध रहेंगे. अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें.
उपाय- घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 8
अगर कन्या राशि वालों की प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कार्य हल होगा. इस समय दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से अनावश्यक कार्यों में भी खर्चे रहेंगे. व्यवसाय संबंधी जो योजनाएं क्रियान्वित होंगी. तथा सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे. घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी. घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6
तुला राशि वालों का अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है. संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है. अपने गुस्से व आवेग पर काबू रखें. कारोबार में काम की क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें. टैक्स संबंधी सभी कागजात पूरे रखें. प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं. मौसम के अनुसार अपना खानपान तथा दिनचर्या रखें.
उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि वालों को लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी. आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें. इससे समय व्यर्थ ही होगा. व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. सिर्फ अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है. पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेगा. जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें, तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं.
उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5
धनु राशि वालों के लिए अपनी किसी खास योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. आपका कार्य नियत समय पर संपन्न भी हो जाएगा. प्रतिस्पर्धा जैसी गतिविधियों से घबराएं नहीं. किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने से परहेज ना करें. कमीशन तथा बीमा संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है. रुकी हुई पेमेंट हासिल होगी. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाकर रखेंगे. मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव रह सकता है.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 1
आज मकर राशि वालों की कोई तमन्ना पूरी होने वाली है. इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दें. रिश्तों को सहेजकर रखना जरूरी है. किसी भी तरह की बहस की स्थिति में ना पड़ें. ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपका पक्ष मजबूत रहेगा. वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे तथा घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी. असंतुलित खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है.
उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
कोई शुभ समाचार मिलने से कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा. और भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं. आप अपनी योग्यता व काबिलीयत द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने में सफल होंगे. मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा. कभी-कभी चिड़चिड़ापन रहेगा. अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 9
मीन राशि वालों के लिए काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्यों को निपटाने का उत्तम समय है. युवाओं को कई तरह की संभावनाएं मिलेंगी. अपने प्रयत्नों में भी बिल्कुल कमी ना आने दें. जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. व्यवसाय में पेपर संबंधी सभी फाइलें व्यवस्थित रखें. प्रॉपर्टी के व्यवसाय में मुनाफा होगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे. मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)