SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal: सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें मिथुन राशि के लोग, वृश्चिक वालों के लिए समय सुखद! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 10 November 2026: आज यानी 10 नवंबर 2026 का दिन कौन-सी राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आएगा और किनके लिए दिन शुभ होगा? आइए इस बारे में जानने के लिए पढ़ें 10 नवंबर का राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Padma Shree Shubham
Published: Nov 10, 2026, 05:00 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:00 AM IST
Join

Aaj Ka Rashifal 10 November 2026: आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि दोपहर बाद 2 बजकर 1 मिनट तक होगी. उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी.चंद्रमा आज दिन–रात वृश्चिक राशि में ही होगा. आज विशाखा नक्षत्र सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक होगा और फिर अनुराधा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज शोभन योग मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 10 मिनट तक होगा, उसके बाद अतिगंड योग शुरू हो जाएगा. बव करण दोपहर बाद 2 बजकर 1 मिनट तक होगा उसके बाद बालव करण शुरू हो जाएगा. आज की सूर्य और चंद्रमा की स्थिति, करण और नक्षत्र को देखते हुए आइए जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतने वाला है. पढ़ें 10 नवंबर 2026 का पूरा राशिफल.

आज का राशिफल 10 नवंबर 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

मेष राशि वालों के घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी. अगर घर में निर्माण चल रहा है तो सामर्थ्य से ज्यादा पैसा ना लगाए, अन्यथा उधारी  जैसी स्थिति बन सकती है. कारोबार में किसी नए काम को शुरू करना अभी उचित नहीं है. नौकरी सेवारत लोग अपना टारगेट हासिल कर लेंगे. आपसी सामंजस्य के अभाव में घर में कुछ अनबन रहेगी. ज्यादा भीड़ भाड़ और पोलूशन में जाने से परहेज करें.

उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें और केसर का तिलक लगाए.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

वृष राशि वालों के लिए यह समय जमकर मेहनत करने का है. और सफलता भी निश्चित है. कोई भी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, वरना ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं. व्यवसायिक व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी. कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या भी हल हो जाएगी. प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें. डाइजेशन संबंधी दिक्कत हो सकती है. हल्का और सुपाच्य भोजन लें.

उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- सफेद 
भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

आज लिया गया कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मिथुन राशि वालों के भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा. सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें. जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे भी छोड़ सकते हैं. व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की स्थिति रहेगी. सरकारी गतिविधियों से आपको मुनाफा होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें. ब्लड प्रेशर, मधुमेह संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए व्यवस्थित रहें.

उपाय- गौशाला में हरा चारा देकर आएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 6

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

कर्क राशि वालों के जीवन में अगर लोन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका निदान संभव है. विचारों को शांत और सकारात्मक बनाकर रखें. क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ जाती हैं. शेयर बाजार तथा तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी बरतें. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी. हल्का और सुपाच्य भोजन  ही करें.

उपाय- विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुएं देना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो सिंह राशि वाले उस पर गंभीरता से विचार करें. निजी जीवन में विवादों को तूल ना देकर आपसी सामंजस्य सुलझाने की कोशिश करें. अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो यह दोनों पक्षों के लिए  फायदेमंद साबित होगी. जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके मुश्किल समय में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखेगा. बदन दर्द तथा कमजोरी महसूस हो सकती हैं. बदलते मौसम से अपना बचाव करें.

उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

कन्या राशि वाले पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे. बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे. अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें. फिजूल के दिखावे से परहेज करें. नौकरी पेंशन लोगों के लिए ट्रांसफर और तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं. घर में किसी नए नन्हे बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशनुमा वातावरण रहेगा. जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें. गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान की उपासना करें और किसी ब्राह्मण को दक्षिणा भी दें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5

तुला राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

तुला राशि वालों के छात्रों और युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उत्तम संभावना है. दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें, कोई मुसीबत अचानक ही खड़ी हो सकती है. व्यवसाय में लेनदेन के मामलों में सावधानी बरते तथा साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें. घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी. नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे.

उपाय- घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

वृश्चिक राशि वालों का सुखद समय है. किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको किसी मित्र से मदद मिलेगी. जिससे आप राहत महसूस करेंगे. कोई खास वस्तु की चोरी होने या खोने की आशंका है. इसलिए अपनी वस्तुओं को बहुत अधिक संभालकर रखें. कार्यक्षेत्र में अपने स्टाफ और सहयोगियों की सलाह पर जरूर ध्यान दें. आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी. पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी. बहुत ही हल्का खानपान रखें.

उपाय- प्रकृति के समीप एकांत में कुछ समय रहना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8

धनु राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

धनु राशि वालों का संतुलित व्यवहार आपको हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा. दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की बजाए अपने कार्यों में ही ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी. एलर्जी अथवा पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा किसी संस्था में दवाइयां का दान करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

मकर राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

अगर मकर राशि वालों के घर में सुधार संबंधी कोई योजना बन रही हैं तो वास्तु सम्मत नियमों का जरूर ध्यान रखें. आज किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है. व्यवसाय में कोई बड़ी डील अथवा आर्डर मिलने की संभावना है. परंतु तुरंत निर्णय लेने की भी जरूरत है. लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी. स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी.

उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ पैसे अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

कुंभ राशि के छात्रों पढ़ाई संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी. कोई पुरानी नकारात्मक बात हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है. व्यवसाय में अपनी योजनाओं से संबंधित हर पहलुओं पर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है. वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है. गरिष्ठ खानपान की वजह से एसिडिटी जैसी कोई परेशानी महसूस हो सकती है.

उपाय- किसी धर्मस्थल पर साफ-सफाई अथवा लंगर की सेवा करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 1

मीन राशि का दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2026

आज मीन राशि वालों का कोई कठिन काम हल होता हुआ प्रतीत हो रहा है. इसलिए भरपूर मेहनत करें. कभी-कभी समस्याओं से बचने के लिए थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है. किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आपके द्वारा किया गया कार्य तारीफ के काबिल रहेगा. छोटी सी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी रह सकती हैं. कुछ समय एकांत और प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करना सुकून देगा.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES