SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वृष दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: हाई-प्रोफाइल लोगों से बनेंगे संपर्क, शादी होने के योग, मिलेगी प्रॉपर्टी

वृषभ राशि दिसंबर 2026 राशिफल: वृष राशि वालों के लिए दिसंबर महीना कुछ काम आसानी से बनाने वाला साबित हो सकता है. ग्रहों की चाल और ज्‍योतिषीय गणना से जानिए वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026?

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 27, 2026, 09:59 IST | Updated: Nov 27, 2026, 10:06 IST
Image Credit: वृष राशि वालों का दिसंबर महीने का करियर, ऐजुकेशन, मनी-प्रॉपर्टी, लव और ट्रैवल राशिफल 2026. (Photo: Zee News)
Join

वृषभ राशि के लिए दिसंबर महीने में ग्रहों की चाल मिले-जुले संकेत दे रही है. बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके आपकी राशि से सप्तम भाव में चला जाएगा जो आपके बहुत अच्छा है. वहीं राहु अगले डेढ़ साल तक आपकी राशि से नौवें भाव में रहेंगे और केतु तीसरे भाव में रहेंगे. इसके भी आपको अच्‍छे नतीजे मिल सकते हैं. राहु-केतु ग्रह 5 दिसंबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं. इसके बाद 11 दिसंबर को शनि का वक्री से मार्गी होना भी वृष राशि वालों को शुभ फल देगा. आपके जो काम अब तक रुके हुए थे, तेजी से बनने लगेंगे.

वृष करियर राशिफल दिसंबर 2026: आपका इस महीने संपर्क का दायरा बढ़ेगा और इन संपर्कों से आपको बहुत लाभ होगा. आपके कम्युनिकेशन स्किल आपके लिए बहुत काम करेंगी. आप उन लोगों से कम्युनिकेट करेंगे जिनसे आपका संपर्क काफी लंबे समय से टूटा हुआ है, या कुछ ऐसे लोगों से कम्युनिकेशन हो जाएगा जो एकदम नए हैं. जिन लोगों से आप फिर से कॉन्‍टेक्‍ट में आएंगे, उन्‍हें देखकर आपको ऐसा महसूस होगा वे काफी ग्रो कर गए हैं. उनका बातचीत का अंदाज बदल गया है. जो लोग पहले कमतर थे, उनका अब स्टेटस बढ़ गया है, तो वे आपके लिए उपयोगी हो जाएंगे. कुछ नए हाई-प्रोफाइल लोगों से संपर्क बनेगा. यह आपके लिए बहुत सुखद और लाभदायक होगा. इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.

वृष एजुकेशन राशिफल दिसंबर 2026: जो स्‍टूडेंट्स कॉम्‍पटीशन एग्जाम में हिस्‍सा लेने जा रहे हैं, उन्‍हें बहुत मेहनत करने की जरूरत है. यदि आप अपनी पहले की कोशिशों पर ही भरोसा करेंगे तो मनमुताबिक नतीजे नहीं मिल पाएंगे. इसलिए तैयार जोरों से करें. इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और जो चीजें आप भूल गए थे, वे भी रिवाइव हो जाएंगी.

वृष मनी-प्रॉपर्टी राशिफल दिसंबर 2026: अगर प्रॉपर्टी को लेकर कोई मसला है तो उसके हल होने की संभावना है. आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, इसके अच्‍छे योग बन रहे हैं. पैसा भी आएगा. कुल मिलाकर यह एक अच्छा समय है और आपको इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए.

(यह भी पढ़ें: 2027 के 'राजा' होंगे चंद्रमा, इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए होगा 'गोल्डन ईयर', मिलेगा प्रॉपर्टी-पैसा) 

वृष लव राशिफल दिसंबर 2026: लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. बहुत सारे लोगों के नए लव अफेयर शुरू होने की संभावना है. वहीं जिन लोगों के लव अफेयर पहले से हैं, उनके रिलेशनशिप में मजबूती और गंभीरता आएगी. अगर आप आगे बढ़कर इसे विवाह में बदलना चाहते हैं, तो समय फेवरेबल है.

वृष फैमिली राशिफल: आपके परिजनों से रिश्‍ते बेहतर होंगे. पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा. साथ ही नए मित्र बनेंगे और उनसे फायदा भी होगा.

वृष ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: आपको यात्राओं से लाभ होगा. इस दौरान नए दोस्‍त भी बन सकते हैं. काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं लाभदायक रहेंगी. इनसे आपको संतोष और लाभ प्राप्त होगा और आपका मन भी प्रसन्‍न होगा. आप तरोताजा महसूस करेंगे. 

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES