भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Scorpio Horoscope (November 2026): वृश्चिक राशि वालों की नवंबर में होगी मौज! नौकरी में प्रमोशन, नए घर का योग, पढ़ें मासिक राशिफल

Scorpio Horoscope (November 2026): वृश्चिक राशि वालों की नवंबर में होगी मौज! नौकरी में प्रमोशन, नए घर का योग, पढ़ें मासिक राशिफल

Vrishchik Masik Rashifal November 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए नवंबर महीने करियर, धन-संपत्ति को लेकर अच्‍छा नजर आ रहा है, लेकिन कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. पढ़ें वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2026.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Oct 28, 2026, 07:09 AM IST|Updated: Oct 28, 2026, 07:14 AM IST
joinshare
Scorpio Horoscope (November 2026): वृश्चिक राशि वालों की नवंबर में होगी मौज! नौकरी में प्रमोशन, नए घर का योग, पढ़ें मासिक राशिफल
Image Credit: वृश्चिक राशि का करियर, आर्थिक, फैमिली, लव, हेल्‍थ और यात्रा मासिक राशिफल नवंबर 2026. (Photo: Zee News)
joinshare

Scorpio Monthly Horoscope November 2026: नवंबर महीने में वृश्चिक राशि वालों के लिए दशम भाव में बैठे गुरु ग्रह करियर में आगे बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. हालांकि 12वें भाव में बैठे खर्च बढ़ा सकते हैं. अगर कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है और उसका फैसला आने को है तो यह फैसला आपके पक्ष में रहेगा. विरोधी चाहकर भी आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे और आपकी इज्जत बढ़ेगी. हालांकि आपको विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी. आइए विस्‍तार से जानते हैं वृश्चिक मासिक राशिफल नवंबर 2026.

वृश्चिक करियर राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपको मौजूदा नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. अधिकारियों और सहयोगियों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा. आपको कोई जिम्मेदारी वाला कार्य मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. उससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा रहेगा. वहीं बिजनेस करने वालों के लिए भी समय पॉजीटिव है. नया व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह बहुत ही उचित समय है. खासतौर पर 12 से 14 नवंबर के बाद से करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना दिख रही है. इस समय के बाद आप खुद भी कुछ नया करना चाहेंगे.  

अगर आप विदेश में नौकरी की तलाश में है या व्यवसाय की तलाश में है या आप एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा समय है.

हालांकि इस महीने आपको एक बात पर जरूर ध्‍यान देना है कि अपने अंडर में काम करने वाले लोगों पर नजर बनाए रखें, फिर चाहे बात नौकरी की हो या बिजनेस की. जॉब करने वालों के सहयोगी आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, वहीं दुकान के नौकर-चाकर चोरी या गड़बड़ी करने की फिराक में रह सकते हैं. इससे आपको धन हानि और इमेज खराब होने का खतरा रहेगा.

वृश्चिक आर्थिक राशिफल नवंबर 2026: आपको खर्चे पर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है क्‍योंकि खर्च की अधिकता बनी रहेगी या फिर आप खुद ही उदारता से पैसे लुटाते नजर आ सकते हैं. ऐसे में आप घर के लिए कुछ ऐसी महंगी चीजें खरीद सकते हैं, जिनकी इजाजत आपकी जेब नहीं देती है. ऐसे में शॉपिंग करते समय तो मजा आएगा लेकिन बाद में दिक्‍कत हो सकती है. बेहतर है कि आप खरीदारी करते समय संयम रखें. 

दूसरी ओर, कई लोगों के लिए ऐसी संभावना दिख रही है कि जमीन या मकान खरीद सकते हैं. नया ऑफिस या बिजनेस के लिए नया स्‍थान खरीद सकते हैं. कुल मिलाकर प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए समय अच्‍छा है. पैतृक प्रॉपर्टी को लेकर अगर कोई मसला चल रहा है तो उसके हल होने की पूरी-पूरी संभावना है और उससे भी आपको लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है. इसके अलावा जमीन की खरीद फरोख्त से भी पैसे कमा सकते हैं.

वृश्चिक फैमिली राशिफल नवंबर 2026: इस महीने आपको परिजनों, मित्र शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. उनके सहयोग से भी बहुत सारे कार्य आपके संपन्न होंगे. परिजनों का व्यवहार आपके साथ बहुत अच्छा रहेगा. परिवार में उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा. अगर किसी का विवाह होना है या शिशु के जन्म होने की स्थिति बन रही है तो यह स्थिति आपके लिए काफी अच्छी रहेगी.

वृश्चिक लव राशिफल नवंबर 2026: प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह महीना अच्छा है. अगर आपका लव अफेयर चल रहा है तो उसको आप विवाह में बदल सकते हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए कोई नया प्रेम प्रसंग शुरू होने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है.

वृश्चिक यात्रा राशिफल नवंबर 2026: यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा. यह यात्राएं व्यक्तिगत भी होंगी और कामकाज से जुड़ी भी हो सकती हैं. दोनों ही यात्राओं में आपको लाभ मिलेगा. इसमें आप अपने परिजनों, दोस्‍तों को भी लेकर जा सकते हैं.

वृश्चिक हेल्‍थ राशिफल नवंबर 2026: महीने के उत्तरार्ध में और खासतौर से आखिरी हफ्ते में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. खासतौर से रोड पर अगर आप वाहन चलाते हैं तो आपको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    रेगिस्तान में मिला कुबेर का खजाना: जमीन में दबा था आलू जैसा पत्थर, खोदते ही निकला 1.2 किलो शुद्ध सोना; करोड़पति बना शख्स

    रेगिस्तान में मिला कुबेर का खजाना: जमीन में दबा था आलू जैसा पत्थर, खोदते ही निकला 1.2 किलो शुद्ध सोना; करोड़पति बना शख्स

    2

    'फ्लाइंग' फिलिप्स की खुल गई पोल: आसान कैच को बनाया मुश्किल? LIVE मैच में कमेंटेटर ने धो डाला, VIDEO वायरल

    3

    MP के 31 जिलों में दिखेगा चक्रवात अर्नब का असर: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी

    4

    भारत पर रूस से तेल नहीं लेने का दबाव बना रहा अमेरिका? सप्लाई में गिरावट पर सरकार का जवाब जानिए

    5

    भजनलाल सरकार का बड़ा हंटर: 17 अफसरों का रुका सैलरी इंक्रीमेंट, 16 रिटायर अधिकारियों की पेंशन पर चला चाबुक

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.