Scorpio Monthly Horoscope October 2026 : वृश्चिक यानी कि स्कर्पियो राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बन रही है. मंगल और गुरु की स्थिति आपकी राशि से नवम भाव में है, यह भाग्य और धर्म का भाव है. उस पर गुरु का अतिचारी चाल के साथ उच्च राशि में होना और मंगल के साथ होना आपके भाग्य को बल दे रहा है. इससे अब तक जो काम काफी कोशिशों के बाद भी नहीं हो पा रहे थे, वे अब आसानी से होने लगेंगे. वहीं शुक्र और बुध 12वें भाव में हैं. शुक्र इस महीने काफी खर्च करवा सकते हैं.
वृश्चिक करियर राशिफल अक्टूबर 2026: रुके हुए काम पूरे होंगे, बल्कि तेजी से आप अपने काम निपटाएंगे. नौकरी करने वालों का प्रमोशन होने के पूरे योग हैं. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या ट्रांसफर के इच्छुक हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है. बल्कि आपकी यह इच्छा आसानी से पूरी हो सकती है.
जो लोग व्यापार में हैं उनका काम भी आगे बढ़ेगा. बल्कि व्यापार का विस्तार करने के मौके मिलेंगे. नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी स्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में है. कुल मिलाकर कहें तो जब भाग्य साथ देता है तो फिर ऐसा कोई कार्य नहीं है जो ना बनें. जो लोग विदेश जाकर नौकरी या व्यापार करना चाहते हैं उनके लिए भी समय फेवरेबल है.
वृश्चिक एजुकेशन राशिफल अक्टूबर 2026 : जो लोग एग्जाम दे रहे हैं उन्हें भी सफलता मिलने के पूरे-पूरे आसार बन रहे हैं. लेकिन सफलता के लिए जरूरी है कि आप अपने प्रयासों में कमी ना आने दें क्योंकि भाग्य के साथ-साथ कर्म भी उतना ही जरूरी होता है. अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी यह समय काफी अच्छा है.
वृश्चिक आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2026: अगर प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला फंसा हुआ है और अगर आप उसे आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो वह आसानी से सुलझ जाएगा. उसमें पहले जो भी विघ्न-बाधाएं आ रहीं थीं वो भी समाप्त होती चली जाएंगी. इस मामले में आपको संबंधित लोगों या डिपार्टमेंट से जिस भी तरह के सहयोग की जरूरत थी, वो अब आसानी से प्राप्त होता रहेगा.
हालांकि इस महीने खर्च काफी होगा. त्योहारों के मौसम में आप हद से ज्यादा खर्च कर सकते हैं. घर के लिए सुख-सुविधा से संबंधी खरीदारी कर सकते हैं. जो इस समय तो आपको अच्छा लगेगा लेकिन बाद में बजट बिगड़ने से परेशान हो सकते हैं.
वृश्चिक फैमिली राशिफल अक्टूबर 2026 : घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा. विवाह तय हो सकता है या शिशु जन्म जैसी स्थिति भी बन सकती है. तो कुल मिला के समय अच्छा है. इसका आपको भरपूर लाभ उठाना चाहिए.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)