SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Sagittarius Horoscope (October 2026): धनु राशि वालों का तगड़ा कॉन्फिडेंस अक्‍टूबर में दूर करेगा हर मुश्किल, बनते जाएंगे काम, पढ़ें मासिक राशिफल

Dhanu Masik Rashifal October 2026 : धनु र‍ाशि वालों के काम अक्‍टूबर में तेजी से बनेंगे और इसके पीछे उनका कॉन्फिडेंस फ्यूल का काम करेगा. पढ़ें धनु राशि का अक्‍टूबर महीने का करियर, आर्थिक, लव रिलेशनशिप राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Sep 29, 2026, 07:12 AM IST | Updated: Sep 29, 2026, 07:17 AM IST
Image Credit: धनु राशि का करियर, आर्थिक, लव-रिलेशनशिप और फैमिली राशिफल अक्‍टूबर 2026. (Photo: Zee News)
Join

Sagittarius Monthly Horoscope October 2026 : धनु र‍ाशि वालों के लिए अक्‍टूबर महीना मिला-जुला रहने वाला है यानी कि एक तरफ मुश्किलें आएंगी लेकिन दूसरी तरफ वे उन्‍हें दूर करने में सफल भी रहेंगे. ग्रह स्थिति के लिहाज से बात करें तो शुक्र और बुध आपकी राशि से एकादश भाव में बैठकर शुभ फल देंगे. हालांकि आपका राशि स्‍वामी गुरु अष्‍टम भाव में मंगल के साथ है, जो आपके समस्‍याएं दे सकता है. इसी तरह सूर्य 17 अक्‍टूबर तक दशम भाव में अच्‍छा है लेकिन इसके बाद एकादश भाव में आकर अड़चनें दे सकता है, तो कुल मिलाकर ग्रह स्थिति मिक्‍स है. आइए जानते हैं इन सभी ग्रह स्थितियों के मुताबिक धनु राशि वालों का अक्‍टूबर महीना कैसा रहने वाला है. पढ़ें धनु मासिक राशिफल अक्‍टूबर 2026.

धनु करियर राशिफल अक्‍टूबर 2026: इस महीने वर्कप्‍लेस पर कुछ अड़चनें आ सकती हैं, फिर चाहे वो नौकरी हो या व्‍यापार. ऑफिस में बॉस के साथ कोऑर्डिनेशन सही तरीके से नहीं हो पाएगा या वे आपसे जरूरत से ज्‍यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं, जिन्‍हें पूरा करना शायद प्रैक्टिकली संभव न हो. लेकिन आपका आत्‍मविश्‍वास अच्‍छा रहेगा और यह समय आसानी से निकल जाएगा. आपके मित्र या सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, जो आपके लिए बहुत महत्‍वपूर्ण साबित होगा.

अतिचारी गुरु और मंगल से मिल रहा बल आपके कामों को तेजी से पूरा करवाएगा. इस तरह कह सकते हैं कि ये महीना बाधाएं तो लाएगा लेकिन आपकी प्रगति नहीं रुकेगी. कारोबारी वर्ग के लिए भी स्थिति ऐसी ही रहेगी.

धनु आर्थिक राशिफल अक्‍टूबर 2026 : धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. निवेश संबंधी योजनाओं पर आंख बंद कर अमल नहीं करना चाहिए और उन कार्यों में इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए जिन कार्यों के बारे में आप पूरी तरह से आश्वस्त ना हो या आपको उनके बारे में जानकारी कम हो. इन मामलों को अभी पोस्टपोन करना आपके लिए ज्यादा उचित रहेगा.

धनु लव राशिफल अक्‍टूबर 2026: इस महीने लव लाइफ में स्थितियां थोड़ी बिगड़ सकती हैं या यूं कहें कि पहले कि तरह उतनी स्‍मूद न रहें. ऐसे में यदि आप विवाह करने या सगाई करने के मूड में थे तो उसे कुछ दिन के लिए टाल सकते हैं. यह काम अच्‍छे समय के आसपास करना अच्‍छा रहेगा. अभी जल्‍दबाजी करने से बचना चाहिए.

धनु फैमिली राशिफल अक्‍टूबर 2026 : परिवार में वैसे तो स्थितियां सामान्‍य रहेंगी लेकिन घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य कुछ समय के लिए चिंता का विषय बन सकता है. ऐसी स्थिति में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए. स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. कुल मिलाकर महीना थोड़ा टफ तो है लेकिन काम बनते रहेंगे और आप आगे बढ़ते रहेंगे.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES