Aaj Ka Rashifal 31 October: महीने के आखिरी दिन सबसे बड़े ग्रह का गोचर, किसके लिए अच्छा किसके लिए बुरा? पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal : 31 अक्टूबर 2026 को गुरु ग्रह का बड़ा गोचर हो रहा है, गुरु सिंह राशि में जा रहे हैं. वहीं चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे. महीने के आखिरी दिन हो रहा है ये बड़ा गोचर आज आप पर क्या असर डालेगा, जानिए.
Horoscope Today : 31 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे सबसे बड़े ग्रह गुरु राशि कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार यह बड़ा गोचर है. इसके अलावा चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे. सिद्ध योग बनेगा. ये सभी स्थितियां कन्या, मकर राशि वालों के लिए अच्छी दिख रही हैं. वहीं मिथुन-मीन राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है. पढ़ें 31 अक्तूबर 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल.
मेष राशि 31 अक्तूबर 2026
कोई भी निर्णय लेते समय सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें, निश्चित ही सफलता मिलेगी. अनुकूल समय है, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है. कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा. जरूरत अनुसार कार्य चलते भी रहेंगे. प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें. कभी-कभी नकारात्मक विचारों की वजह से मनोस्थिति विचलित रह सकती है.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
वृष राशि 31 अक्तूबर 2026
अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो आज उसे हासिल करने का उत्तम समय है. कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी होने जैसा भय रह सकता है. इस वहम से अपने आप को निकालें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने से लाभदायक बिजनेस का आदान-प्रदान होगा. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी प्रेम प्यार बढ़ाएगी. अत्यधिक काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी लेना जरूरी है.
उपाय- कोई भी शुभ काम करने से पहले किसी वरिष्ठ ब्राह्मण से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन राशि 31 अक्तूबर 2026
संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद मिलेगी. महिलाएं अपने आत्मसम्मान को बनाकर रखें. सोशल मीडिया में समय व्यर्थ ना करें. व्यापार में आवेश और भावुकता में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक रह सकता है. प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं, सावधान रहें. काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा.
उपाय- अपने इष्ट का स्मरण करें और जरूरतमंद लोगों को कुछ भी दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9
कर्क राशि 31 अक्तूबर 2026
कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच से उनका समाधान निकाल लेंगे. कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे. सोच-समझकर पैसा खर्च करें. व्यवसाय में अपने काम के प्रति बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है. कोई नई व्यवसायिक जानकारी अवश्य मिलेगी. मित्रों से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी. पेट से संबंधित कुछ समस्याएं रह सकती हैं.
उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
सिंह राशि 31 अक्तूबर 2026
आज आपकी किसी समस्या का निवारण होने वाला है. धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा. अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में अभी सफलता नहीं मिलने वाली है. व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियों में आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई फैसला लेने में सक्षम रहेंगे. विवाहित संबंधों में सामंजस्य रखना जरूरी है. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.
उपाय- प्रातःकाल मेडिटेशन, प्राणायाम करना आपको सुकून और शांति देगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1
(यह भी पढ़ें - 12 साल बाद बृहस्पति का महागोचर: 6 राशियों को लॉटरी जैसा बंपर लाभ, 3 राशियों के लिए खेल बिगाड़ रहे शनि!)
कन्या राशि 31 अक्तूबर 2026
जल्दी ही आपको अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होने वाले हैं. भाग्य आप के पक्ष में है. अगर कहीं निवेश करने का विचार है, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाना उचित रहेगा. कारोबार में मार्केट संबंधी कार्यों में तथा संपर्कों को और अधिक मजबूत करने में अपना समय लगाएं. व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक समस्याओं को घर की व्यवस्था पर हावी ना होने दें. अनियमित खानपान और दिनचर्या की वजह से छाती में जलन और गैस की दिक्कत रह सकती हैं.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशि 31 अक्तूबर 2026
भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी और फलीभूत भी होगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहने के साथ-साथ कुछ ऐसा खर्चा भी सामने आएगा, जिस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा. ध्यान रखें, ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है. विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें. ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं.
उपाय- सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें और तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक राशि 31 अक्तूबर 2026
किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावना हैं. किसी भी प्रकार का पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है. किसी भी नए कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें. अत्यधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे. गलत खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा कन्याओं को श्रृंगार की कोई वस्तु भी भेंट करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 1
(यह भी पढ़ें: नवंबर में ग्रहों का महा-तांडव! 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत)
धनु राशि 31 अक्तूबर 2026
अपने कार्यों को योजनाबद्ध व क्रमबद्ध करके निपटाते चलें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी. यह समय कोई भी बदलाव संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उचित नहीं है. व्यवसाय में कामकाज और जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी. बजट से ज्यादा इन्वेस्टमेंट ना करें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें.
उपाय- कुछ समय एकांत में आत्म चिंतन करें तथा प्राणायाम अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि 31 अक्तूबर 2026
समय बहुत ही शांतिप्रद व हुनर हासिल करने वाला है. इसका भरपूर सदुपयोग करें. कहीं भी व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें. अभद्र भाषा की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कामकाज में नई तकनीक व हुनर का उपयोग करें, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ सके. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत रहेगी.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ राशि 31 अक्तूबर 2026
किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है. अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है, तो इस विषय पर पुनर्विचार अवश्य करें. व्यवसाय में किसी भी तरह का लेनदेन पक्के बिल द्वारा ही करें. चीटिंग होने की स्थिति बन रही है. विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 3
मीन राशि 31 अक्तूबर 2026
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है. अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान ही होगा. इस समय वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें, कोई नया कार्य ना शुरू करें. पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा. पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं.
उपाय- पानी को व्यर्थ बहने से बचाएं तथा किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)