App

Aaj Ka Panchang: सिद्ध और साध्‍य...आज बने 2 शुभ योग, सुबह 9 बजे के बाद राहुकाल, देखें 31 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: आज कार्तिक कृष्‍ण षष्‍ठी तिथि है और इस दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं - सिद्ध योग और साध्‍य योग. साथ ही आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. देखें 31 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग.

Aaj Ka Panchang: सिद्ध और साध्‍य...आज बने 2 शुभ योग, सुबह 9 बजे के बाद राहुकाल, देखें 31 अक्‍टूबर का पंचांग
Image Credit: 31 अक्‍टूबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 31 October 2026: कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की षष्‍ठी तिथि शाम 04:57 बजे तक रहेगी और इसके बाद सप्‍तमी तिथि प्रारंभ होगी. शनिवार होने से आज शनि देव की पूजा करना साढ़ेसाती, ढैय्या, कुंडली के शनि दोष से राहत देगा. कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी. साथ ही आज सिद्ध योग और साध्‍य योग बन रहे हैं. ज्‍योतिष के अनुसार, सिद्ध योग में किए गए काम सकारात्‍मक परिणाम देते हैं. इसलिए इस योग में सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, नए व्‍यापार या प्रोजेक्‍ट की शुरुआत करना शुभ होता है. वहीं साध्‍य योग शिक्षा, पूजा-पाठ आदि के लिए उत्‍तम माना गया है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें, 31 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग.

31 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - शाम 04:57 बजे तक कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की षष्‍ठी तिथि रहेगी और इसके बाद सप्‍तमी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - शनिवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नहीं.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्‍पति दोपहर 12:50 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 07:12 बजे तक आद्रा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - शाम 05:31 बजे तक सिद्ध योग रहेगा और इसके बाद साध्‍य योग रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:35 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:45 बजे
चन्द्रोदय - रात 10:46 बजे 
चन्द्रास्त - 1 नवंबर की दोपहर 12:41 बजे
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - 04:59 AM – 05:47 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 03:24 AM – 04:53 AM

आज के अशुभ काल

राहूकाल - सुबह 09:22 बजे से 10:46 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 01:34 बजे से 02:57 बजे तक
कुलिक - सुबह 06:35 बजे से 07:59 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:04 बजे से 08:49 बजे तक
वर्ज्यम् - शाम 06:26 बजे से 07:56 बजे तक

करण

वणिज - सुबह 06:09 बजे से शाम 04:57 बजे तक
विष्टि - शाम 04:57 बजे से अगले दिन तड़के सुबह 03:52 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More