Aaj Ka Rashifal 3 November: सोशल मीडिया पर समय बर्बाद न करें सिंह राशि वाले, तुला के लिए आ सकता है रिश्ता, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal 3 November 2026 : आज का दिन अच्छा भी है और बुरा भी, बात सिर्फ आपके सही निर्णय लेने की है. जैसे- मकर राशि वाले लोग बिना सोचे-समझे किसी को उधार न दें. सिंह राशि वाले टाइम बर्बाद न करें. बाकी सभी राशियों का राशिफल भी जानिए.
Horoscope Today 3 November 2026 : तड़के सुबह पौने चार बजे चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में आ गए हैं. वहीं आज सुबह 05:53 बजे बुध का स्वाती नक्षत्र में प्रवेश है. इन बदलावों के बीच आज का दिन मेष राशि वालों के लिए किसी महत्वपूर्ण योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अच्छा है. वहीं सिंह राशि वाले इस अच्छे दिन को सोशल मीडिया ब्राउजिंग करने या दोस्तों के साथ घूमने में बर्बाद न करें. बेहतर है अपने काम करें. पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल 3 नवंबर 2026.
मेष राशि 3 नवंबर 2026
भविष्य संबंधी किसी योजना को साकार करने के लिए अनुकूल समय है. पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहा-सुनी हो सकती है. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बहुत अधिक पैसा और समय व्यर्थ ना करें. पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे. ज्यादा तनाव की वजह से सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी.
उपाय- वृद्ध और असहाय व्यक्ति की जरूरत अनुसार मदद करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 9
वृष राशि 3 नवंबर 2026
आपके व्यक्तिगत कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे. निवेश करने के लिए उत्तम समय है. उचित मार्गदर्शन के अभाव में अपने लक्ष्य से भी भटक सकते हैं. मीडिया, ग्लैमर आदि से संबंधित लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है. युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और अपनी इच्छा पूर्ति की कामना करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन राशि 3 नवंबर 2026
अपनी क्षमता और योग्यता को पहचाने और तरक्की करें. इस समय भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस कुछ नुकसान की स्थिति में रह सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. चिंता और तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा.
उपाय- घर की बहन-बेटियों का सम्मान करें और यथासंभव कुछ उपहार भी दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 2
कर्क राशि 3 नवंबर 2026
आज पिछले समय से चल रहे किसी संघर्ष का अंत होगा. खुशनुमा समय व्यतीत होगा. खर्चो की भी अधिकता बनी रहेगी. कहीं भी आवाजाही करने से बचें. अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को भी किसी के समक्ष जाहिर ना करें. घर तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा. मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए देसी चीजों का सेवन करें.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4
सिंह राशि 3 नवंबर 2026
दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी. जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा. युवा वर्ग सोशल मीडिया और फालतू बातों में ध्यान देकर अपना ही काम खराब ना करें. किसी सरकारी अथवा प्राइवेट कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध भी मिल सकता है. घर की व्यवस्था सुखद और अनुशासित बनी रहेगी. तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें.
उपाय- किसी भी धर्म स्थल पर कुछ समय साफ-सफाई की सेवा करना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या राशि 3 नवंबर 2026
ग्रह स्थिति अनुकूल है. किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने में समर्थ रहेंगे. ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है. दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें. मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय के लोग आज बेहतरीन मुनाफा कमा सकते हैं. परिजनों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी. सकारात्मक बने रहने के लिए अध्यात्म तथा ध्यान का सहारा लें. उपाय- गणपति जी को लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
(यह भी पढ़ें: नवंबर में मंगल-गुरु-केतु की खतरनाक तिकड़ी, दिवाली के आसपास इन 4 राशियों पर संकट के बादल, रहें अलर्ट)
तुला राशि 3 नवंबर 2026
कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे. युवा वर्ग एकाग्रता की कमी के कारण अपने कार्यों को उचित प्रारूप नहीं दे पाएंगे. कार्यस्थल पर स्टाफ अथवा किसी कर्मचारी की वजह से नुकसान हो सकता है. विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है. किसी भी मशीनरी का उपयोग करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक राशि 3 नवंबर 2026
कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध बनेंगे, जोकि लाभदायक साबित होंगे. दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें. वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है. अगर किसी व्यवसायी के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो आज उसके हल होने की बेहतरीन संभावना है. प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत करने के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं. असंतुलित खानपान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा.
उपाय- शिव उपासना करें तथा सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली रंग- 7
धनु राशि 3 नवंबर 2026
अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उससे आज कुछ राहत मिल सकती है. इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा. अत्यधिक कार्यभार की वजह से सभी गतिविधियों पर पूरी तरह फोकस नहीं रहेगा. वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे. खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं.
उपाय- पशु-पक्षियों के लिए आहार की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 1
मकर राशि 3 नवंबर 2026
सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति रखें. कई नई जानकारियां मिलेंगी. किसी को पैसा उधार भी ना दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है. कमीशन से संबंधित कोई कार्य बनने से अच्छी रकम हाथ में आएगी. वरिष्ठ लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा. घर के कार्यों में आपका रुचि लेना जीवनसाथी को खुशी प्रदान करेगा. अत्यधिक काम और थकान की वजह से घुटनों तथा टांगो का दर्द बढ़ सकता है.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ राशि 3 नवंबर 2026
आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. छोटी-छोटी नकारात्मक बातों पर चिंता किए बिना समाधान निकालने की कोशिश करें. अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें. कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे. व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें. थकान और सिरदर्द जैसी शिकायत महसूस होगी.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
मीन राशि 3 नवंबर 2026
जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है. किसी खास कार्य के लिए लोन लेने की प्लानिंग है, तो अपने सामर्थ्य का ध्यान अवश्य रखें. कारोबार में अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है. किसी मित्र की वजह से प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं. बादी तथा गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें. तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें.
उपाय- तुलसी मां के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)