)
Horoscope Today 29 October 2026 : सुहागिनों का पर्व करवा चौथ व्रत आज रखा जाएगा. इस मौके पर पूरे दिन शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है. साथ ही रात करीब 10 बजे तक चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि वृष में रहेंगे. आज कन्या राशि अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. वहीं मेष राशि वाली महिलाएं समय पर अपना काम पूरा कर लेंगी और रिलेक्स होकर शाम को पूजा कर पाएंगी. 29 अक्टूबर 2026 के राशिफल से जानिए सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
कोई महत्वपूर्ण यात्रा संभव है. स्त्रियां अपने कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी. अपनी फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं. फिजूल के संपर्कों से भी दूर ही रहें. व्यवसाय में कार्यभार बढ़ेगा. नौकरी में किसी स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. प्रेम संबंधों में कुछ कटुता आ सकती हैं. खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी. आयुर्वेदिक इलाज लें.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 9
बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी. स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है. कारोबार में रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में समय और पैसा व्यर्थ ना करें. परिवार जनों के आपसी संबंध सुखद और सहयोगात्मक रहेंगे. बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8
व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, उसमें कामयाब भी रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी बनी रहेगी. अगर विवाह योग्य लोगों की विवाह के लिए कोई बात चल रही है, तो उसका परिणाम सकारात्मक रहेगा. मानसिक और शारीरिक थकान से सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें और कुछ समय मौन रहें.
उपाय- पशु-पक्षियों के लिए आहार की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कोई डील फाइनल करते समय या निवेश करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं. मार्केटिंग संबंधी कार्यों में तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने से कोई बड़ा ऑर्डर मिल जाएगा. युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें. किसी तनाव अथवा चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे. कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले आज स्थगित ही रखें. दैनिक आय में कुछ इजाफा होगा. परंतु सहकर्मियों की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी. प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है. पेट से संबंधित कोई परेशानी आ सकती हैं.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 1
कुछ समय से चल रही कोई पारिवारिक परेशानी आपकी संतुलित सोच की वजह से काफी हद तक सुलझ जाएगी. कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा.
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं. पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति रहेगी. असंतुलित खानपान आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है. उपाय- विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुएं देना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4
अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आप के हक में हो जाएगा. अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष शेयर ना करें, अन्यथा आपको ही हानि का सामना करना पड़ेगा. कारोबार में फाइनेंस संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान पूर्वक करें, कुछ गलतियां होने की आशंका है. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा. घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.
उपाय- घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
अगर घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु नियमों का भी पालन करें. दिन के उत्तरार्ध में कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती हैं. व्यवसाय में स्टाफ की कार्य क्षमता से उत्पादन में वृद्धि होगी. विपरीत लिंगी मित्रों से निश्चित दूरी बनाकर रखें. किसी व्यक्तिगत तनाव की वजह से अपने आपमें आत्म बल की कमी महसूस करेंगे.
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होगी. बातचीत करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा मान-हानि की आशंका है. कारोबार में विस्तार संबंधी कोई योजना पर कार्य होगा और सफलता भी मिलेगी. प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन सकती हैं. जोखिम वाली गतिविधियों से दूर रहें. चोट आदि लगने की स्थिति बन रही है.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 6
फोन कॉल द्वारा आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी. स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं. पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी. वैवाहिक संबंधों में कुछ बेवजह तनाव रह सकता है. थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
खर्चों के साथ-साथ आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे, इसलिए तनाव ना लें. ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज भी खराब कर सकती हैं. कार्यक्षेत्र में कोई नए आर्डर या अनुबंध मिलने से व्यस्तता रहेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें. बदहजमी और गैस जैसी परेशानियां बढ़ेंगी. गरिष्ठ तथा जंक फूड से परहेज करें.
उपाय- कोई भी शुभ काम करने से पहले किसी वरिष्ठ ब्राह्मण से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)