App

Aaj Ka Panchang: करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय? राहुकाल, भद्राकाल भी जानें, देखें 29 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: आज करवा चौथ महापर्व है, ऐसे में सबसे बड़ी जिज्ञासा लोगों में यह जानने की है कि आज चांद कब निकलेगा. साथ ही भद्रा काल और राहुकाल कब रहेगा, ताकि शुभ मुहूर्त में पूजा की जा सके. देखें 29 अक्‍टूबर 2026 का दैनिक पंचांग.

Aaj Ka Panchang: करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय? राहुकाल, भद्राकाल भी जानें, देखें 29 अक्‍टूबर का पंचांग
Image Credit: 29 अक्‍टूबर 2026, गुरुवार का दैनिक पंचांग. (Photo:Zee News)

Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ का व्रत आज कार्तिक कृष्‍ण चतुर्थी तिथि पर कई शुभ योगों में रखा जाएगा. इसमें सबसे शुभ है शिव योग क्‍योंकि करवा चौथ व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. चंद्रमा देर रात 10:06 बजे तक वृष राशि में रहेंगे. वहीं भद्रा काल रात बजे के बाद 29 अक्‍टूबर शुरू होते ही रात 01:06 बजे खत्‍म हो चुका रहेगा. हालांकि दोपहर में राहु काल का साया रहेगा. वहीं उत्‍तर भारत में कई जगह चंद्रोदय समय सवा 8 से साढ़े 8 बजे के आसपास रह सकता है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें आज करवा चौथ का पंचांग 29 अक्‍टूबर 2026, गुरुवार.

29 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - रात 10:10 बजे तक कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - गुरुवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - करवा चौथ व्रत, गणेश चतुर्थी व्रत.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, रात 10:06 बजे चंद्रमा वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में आएंगे.  

आज का नक्षत्र - सुबह 11:11 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा. इसके बाद मृगशीर्षा नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - सुबह 03:40 बजे तक परिघ योग रहेगा और इसके बाद पूरे दिन शिव योग रहेगा, जिसे भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष तौर पर शुभ माना गया है.  

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:34 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:46 बजे 
चन्द्रोदय - रात 08:33 बजे 
चन्द्रास्त - सुबह 10:52 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:58 बजे से 05:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल - सुबह 08:17 बजे से 09:44 बजे तक, देर रात 01:01 बजे से 02:29 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 01:34 बजे से 02:58 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 06:34 बजे से 07:58 बजे तक
कुलिक - सुबह 09:22 बजे से 10:46 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 10:18 बजे से 11:03 बजे तक, दोपहर 02:47 बजे से  03:32 बजे तक
वर्ज्यम् - शाम 04:17 बजे से 05:44 बजे तक

करण

बव - 28 व 29 अक्‍टूबर की देर रात 01:07 बजे से 29 अक्‍टूबर की सुबह 11:37 बजे तक
बालव - सुबह 11:37 बजे से रात 10:10 बजे तक
कौलव - रात 10:10 बजे से अगले दिन 30 अक्‍टूबर की सुबह 08:46 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More