SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राशिफल 25 नवंबर 2026 : वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है पैसा, मीन वाले समय पर लें फैसले

आज का राशिफल 25 नवंबर 2026 : आज से मार्गशीर्ष महीना शुरू हो रहा है. साथ ही स्‍पष्‍ट राहु और केतु का गोचर हो रहा है. चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे. जानिए इन सभी के बीच सभी राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 25, 2026, 02:51 IST | Updated: Nov 25, 2026, 02:55 IST
Image Credit: 25 नवंबर 2026, बुधवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

दैनिक राशिफल 25 नवंबर 2026 : आज चंद्रमा पूरे दिन और रात अपनी उच्‍च राशि वृषभ में रहकर शुभ फल देंगे. वहीं द्रिक पंचांग के अनुसार, शाम 04:34 बजे स्‍पष्‍ट राहु और स्‍पष्‍ट केतु का गोचर होगा. केतु इसी समय अश्‍लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. साथ ही आज से हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष भी शुरू हो रहा है, जो कि भगवान कृष्‍ण का सबसे प्रिय महीना है. इन सभी शुभ योगों के बीच आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 25 नवंबर 2026.

मेष राशि 25 नवंबर 2026

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं. परंतु इस समय आर्थिक दिक्कतें और मानसिक अशांति भी रह सकती है. व्यवसाय की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें. कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है. प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी. नकारात्मक विचारों से दूर रहें, वरना स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा.

उपाय- महादेव का ध्यान करें और कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

वृष राशि 25 नवंबर 2026

आज नई उम्मीद और आशा के साथ दिन की शुरुआत होगी. आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा. किसी भी विपरीत परिस्थिति में नकारात्मक होने की बजाय सामना करने का प्रयास करें. व्यवसायिक विस्तार करने का उचित समय है. परंतु शेयर्स, तेजी-मंदी आदि में पैसा ना लगाएं. जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों की सलाह आपके मनोबल को बढ़ाएगी. थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी.

उपाय- बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन राशि 25 नवंबर 2026

आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे. संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. लापरवाही में आकर किसी नियम का भी उल्लंघन ना करें, वरना कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं. कारोबार में अचानक ही कोई नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने से अतिरिक्त आय भी होगी. परिजनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा. ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9

कर्क राशि 25 नवंबर 2026

प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात होगी और भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा. अपनी योजनाओं को कार्य रूप देते समय ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं. व्यस्तता होने की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दे पाएंगे. लेकिन जरूरत अनुसार आपके काम बनते जाएंगे. वैवाहिक संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति बनेगी. जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा. इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है.

उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें और उन्हें यथा सामर्थ्य कुछ उपहार अथवा पैसे अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5

सिंह राशि 25 नवंबर 2026

काफी दिनों से चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी और शांति और सुकून मिलेगा. खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी नामुमकिन होगा. व्यवसाय में अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे. युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणीत हो सकती है. काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें और कुछ समय मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6     

कन्या राशि 25 नवंबर 2026

फाइनेंस से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. कोई कोर्ट केस संबंधी मामला अगर चल रहा है, तो उस पर बहुत अधिक सावधानी से कार्य करें. व्यवसाय में उचित परिणाम हासिल होंगे. परंतु अत्यधिक मेहनत करने की भी आवश्यकता है. प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे. बदलते मौसम की वजह से गले में दर्द व खांसी-जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं. 
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डूओं का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2

तुला राशि 25 नवंबर 2026

दिन की शुरुआत में अपनी सभी गतिविधियों की रूपरेखा बना लें, सफलता मिलेगी. लेनदेन संबंधी कोई भी कार्यवाही ना करें. क्योंकि इसकी वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं. अपनी कारोबारी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें. नौकरीपेशा लोगों को कोई अथॉरिटी मिलेगी. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. विवाह के लिए भी बात चल सकती है. तनाव और चिंता से राहत पाने के लिए योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7

(यह भी पढ़ें: फिर एक्टिव हुआ मालव्य राजयोग, तुला समेत 3 राशियों को फायदा, 1 जनवरी तक खुशी से बजाएंगे ढोल)

वृश्चिक राशि 25 नवंबर 2026

अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो आज उसके लिए तकाजा कर सकते हैं. पैसा मिल सकता है. बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें. व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है. अपना जनसंपर्क का दायरा और अधिक बढ़ाएं. पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

उपाय- वृद्ध और असहाय व्यक्ति की जरूरत अनुसार मदद करें. 
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1

धनु राशि 25 नवंबर 2026

अपनी उलझनों को व्यवस्थित करने में किए गए प्रयासों के उचित परिणाम सामने आएंगे. व्यर्थ के विवाद से बचें. किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है. पब्लिक डीलिंग व मीडिया जैसे कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. परिवार के साथ घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा. इस समय छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपके काम सफल होंगे. 
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9

मकर राशि 25 नवंबर 2026

दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा. कोई कार्य सिद्धि भी संभव है. निकट संबंधी के साथ चल रहा विवाद किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से हल करें. कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी. मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें. घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन, सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा.

उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5     

कुंभ राशि 25 नवंबर 2026

आपका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहेगा और उचित निवेश करने में सक्षम रहेंगे. विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों पर और ज्यादा मेहनत की जरूरत है. कारोबार में सही समय पर सही निर्णय लेना आपको तरक्की दे सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी. गले से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें.

उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 4

मीन राशि 25 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं. लेकिन निर्णय लेने में इतना अधिक समय ना लगाएं, कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए. व्यवसाय में किसी खास कार्य के प्रति अभी और अनुभव लेने की जरूरत है. पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा. तथा परिवार में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. गैस व कब्ज जैसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं.

उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES