)
ज्योतिष में शुक्र को धन, भौतिक सुख, प्रेम का कारक माना जाता है. 22 नवंबर 2026 की शाम 05:38 बजे शुक्र अपनी ही राशि तुला में आ रहे हैं. जिससे ताकतवर मालव्य राजयोग बनेगा. मालव्य राजयोग ज्योतिष में सबसे शुभ माने गए पंचमहापुरुष में से एक है. अच्छी बात यह भी है कि मालव्य राजयोग 1 जनवरी 2027 तक सक्रिय रहेगा. इसके बाद शुक्र के तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में जाने पर ही यह योग खत्म होगा. इस तरह 39 दिनों तक मालव्य राजयोग का लोगों की जिंदगी पर असर होगा. जिसमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें यह राजयोग सबसे ज्यादा लाभ दे सकता है.
ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता कहते हैं कि शुक्र का तुला राशि में आकर मालव्य राजयोग बनाना कुछ राशि वालों को नौकरी, व्यापार, धन के मामले में सकारात्मक फल देगा. साथ ही लव लाइफ, मैरिड लाइफ में भी बेहतरी लाएगा. ये तीन राशियां हैं -
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग आय के नए रास्ते खोलेगा. यानी कि आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, रुका हुआ पैसा मिल सकता है या इंवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए मुनाफा या बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं. शादीशुदा जिंदगी में प्यार बढ़ेगा.
तुला राशि: तुला राशि के ही स्वामी शुक्र हैं और इसी राशि में आकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं. जिसका सबसे ज्यादा फायदा इस राशि वालों को मिल सकता है. आपके बेवजह के खर्च, तनाव, समस्याएं अब खत्म होंगी. धन-संपत्ति बढ़ेगी. आपकी पर्सनालिटी में अलग ही निखार झलकेगा. सिंगल जातकों की शादी तय हो सकती है.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए भी मालव्य राजयोग अच्छे संकेत दे रहा है. आपका काम अच्छा चलेगा. नौकरी करने वालों की ऑफिस में तारीफ हो सकती है. अवॉर्ड मिल सकता है. वहीं नया बिजनेस शुरू करने या बिजनेस बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है. जो लोग गाड़ी, घर या कोई महंगी चीज खरीदना चाहते हैं, वो भी ले सकते हैं.
(Disclaimer- यहां दी गई सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. )