Aaj Ka Rashifal 24 October: कीमती चीज खरीदेंगे वृष राशि वाले, कन्या वालों के पॉलीटिकल कनेक्शन होंगे मजबूत, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal 24 October 2026 : आज चंद्रमा पूरे दिन और रात मीन राशि में रहेंगे. साथ ही व्याघात योग और हर्षण योग बन रहा है. इन योगों में 12 राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा, पढ़ें 24 अक्टूबर 2026 का राशिफल.
Horoscope Today 24 October 2026 : ज्योतिष के अनुसार आज व्याघात योग बन रहा है, जो कि कामों में विघ्न-बाधा, रुकावट डालने वाला योग है, इसलिए इस योग में जरूरी काम करने या नया काम शुरू करने की मनाही की जाती है. वहीं रात 8 बजे के बाद हर्षण योग बन रहा है. यह आनंद, उत्साह बढ़ाने वाला योग है. इस समय में खरीदी करना, पार्टी, मनोरंजन से जुड़े काम करना शुभ होता है. आज बन रहे ये योग में वृष राशि वाले कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं. वहीं तुला राशि वाले डॉक्यूमेंट साइन करते समय सावधानी रखें. पढ़ें आज का राशिफल.
मेष राशि 24 अक्तूबर 2026
आपका पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों में केंद्रित रहेगा. परिजनों का भी उचित सहयोग रहेगा. आस-पड़ोस के आपसी मनमुटाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं. कारोबार में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
वृष राशि 24 अक्तूबर 2026
अगर किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीद संबंधी योजना है तो आज उन पर अमल करने का उचित समय है. अपने नजदीकी तथा पारिवारिक संबंधों पर भी ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी. पार्टनरशिप को लेकर कोई प्रपोजल भी आ सकता है. पारिवारिक माहौल सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा. ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाते रहें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन राशि 24 अक्तूबर 2026
किसी भी फोन कॉल अथवा अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन को गंभीरता से लें. प्रैक्टिकल बने. भावनाओं में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं. व्यवसाय में मार्केटिंग तथा विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए. परिजनों का सहयोग व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे. ज्यादा तनाव और चिंता का नकारात्मक प्रभाव आप के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
उपाय- शनि स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
कर्क राशि 24 अक्तूबर 2026
कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. और यही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें. स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है. व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनेगा. सिर्फ कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें. सोशल मीडिया तथा प्रेम संबंधों से इस समय किनारा कर लें तो बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि 24 अक्तूबर 2026
घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह व अनुभवों का अनुसरण करें. आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा. अगर यात्रा पर जाना पड़ रहा है, तो अपने सामान की उचित देखभाल करना जरूरी होगा. आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है. रुकी हुई पेमेंट मिल सकती हैं. दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल रहेगा. महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या राशि 24 अक्तूबर 2026
घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन होगा. और कुछ प्लानिंग होगी. राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर कानूनी काम से दूर रहें. व्यवसाय में सहयोगियों तथा सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें. परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण कुछ तनाव भी रहेगा. खानपान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें.
उपाय- मंदिर में मां दुर्गा की स्तुति करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल
भाग्यशाली अंक- 2
तुला राशि 24 अक्तूबर 2026
अपनी योग्यताओं को सही दिशा में लगाने का उचित समय है. कार्यों के उचित परिणाम मिलेंगे. किसी पारिवारिक सदस्य की कोई नकारात्मक गतिविधि आपकी परेशानी का कारण बन सकती है. अपनी व्यवसायिक फाइलें और दस्तावेज बहुत ही संभालकर रखें. खोने की आशंका बन रही है. परिजनों का आपस में स्नेह और प्यार बना रहेगा. वर्तमान मौसम से अपना तथा परिजनों के स्वास्थ्य का बचाव रखें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप का ध्यान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि 24 अक्तूबर 2026
किसी लंबित पड़े हुए मामले के हल होने की पूरी संभावना है. सब को खुश रखने के प्रयास में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं. अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं. पेट संबंधी कोई दिक्कत रहेगी.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि 24 अक्तूबर 2026
आज दिन भर दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य ले. कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाना जरूरी है. घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा. सिर दर्द तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है.
उपाय- प्रकृति के समीप एकांत में कुछ समय रहना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1
मकर राशि 24 अक्तूबर 2026
भूमि, जायदाद से संबंधित रुका हुआ कोई अहम काम आज संपन्न हो जाएगा. ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए. व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें. व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों के बीच चल रही राजनीति से खुद को अलग ही रखें. कोई भी पारिवारिक मसला आपस में ही बैठकर सुलझाएं. सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या परेशान करेगी.
उपाय- किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ राशि 24 अक्तूबर 2026
किसी निकट संबंधी की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कहीं भी आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही रहेगा. व्यवसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है. प्रिय मित्रों से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी. प्रकृति के सानिध्य में रहे और योगा और मेडिटेशन जरूर करें.
उपाय- शिव उपासना करें तथा सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
मीन राशि 24 अक्तूबर 2026
जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे थे, आज उसके कोई उचित परिणाम मिलेंगे. पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर उलझने के बजाय शांति से समाधान ढूंढे. व्यवसाय में कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें. प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा. ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी जांच नियमित करवाएं. उगते सूर्य के दर्शन करें और प्रणाम करें.
भाग्यशाली अंक- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)