भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /आज का राशिफल 24 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, तुला को हासिल होगा लक्ष्‍य, मकर राशि को तरक्‍की, पढ़ें राशिफल

आज का राशिफल 24 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, तुला को हासिल होगा लक्ष्‍य, मकर राशि को तरक्‍की, पढ़ें राशिफल

24 नवंबर का राशिफल : आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली है और इस खास मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं. चंद्रमा उच्‍च राशि वृष में रहेंगे. जानिए इन योगों का सभी राशियों पर क्‍या असर होगा.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 24, 2026, 01:50 IST|Updated: Nov 24, 2026, 01:55 IST
joinshare
आज का राशिफल 24 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, तुला को हासिल होगा लक्ष्‍य, मकर राशि को तरक्‍की, पढ़ें राशिफल
Image Credit: सभी राशियों का 24 नवंबर 2026, मंगलवार को दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
joinshare

दैनिक राशिफल 24 नवंबर 2026 : आज का दिन धार्मिक और ज्‍योतिष दोनों ही दृष्टि से विशेष है. कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर्व मनाया जाएगा. सुबह करीब 7 बजे चंद्रमा उच्‍च राशि वृष में पहुंचेंगे. वहीं आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. अशुभ परिघ योग भी बन रहा है, जो कामों में बाधा डालने वाला माना जाता है. इन शुभ-अशुभ योगों के बीच तुला राशि वाले अपने लक्ष्‍य हासिल करने में सफल रहेंगे. वहीं मेष राशि वालों को गुस्‍से पर काबू रखना जरूरी है. कर्क राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे. पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल 24 नवंबर 2026.

मेष राशि 24 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से कार्यों में चल रहे व्यवधान दूर होंगे. आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति आप को फायदा ही देगी. अपनी ईगो और गुस्से जैसी कमियों पर काबू पाएं. हिसाब-किताब के मामले में कुछ गलतियां हो सकती हैं. व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी. अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना भी जरूरी है.

उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर एकांत में बैठकर कुछ समय आत्म मनन और चिंतन करने से समस्या का समाधान मिलेगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9

वृष राशि 24 नवंबर 2026

आज परिस्थितियां बहुत ही सकारात्मक रहेंगी. किसी मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी. अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आपके खुद के कार्यों में व्यवधान आएंगे. दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर ना लादें. पब्लिक डीलिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय आज फायदेमंद स्थिति में रहेंगे. घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा. बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रहेगी.

उपाय- कन्याओं को कुछ ना कुछ उपहार अथवा पैसे देकर उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन राशि 24 नवंबर 2026

दिन सुखद व्यतीत होगा. युवाओं का करियर से संबंधित कोई प्रयास सफल होने की पूरी संभावना है. ध्यान रखें कि किसी खरीदारी के सिलसिले में धोखा हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है. परंतु अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, साथ ही मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे. सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5     

कर्क राशि 24 नवंबर 2026

मकान अथवा जमीन से संबंधित रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे. वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलती हो सकती है. साझेदारी के व्यवसाय में कार्य में विभाजन को लेकर टकराव उत्पन्न होगा. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा. असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है.

उपाय- किसी जरूरतमंद व्यक्ति अथवा संस्था को दवाइयां का दान करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3

सिंह राशि 24 नवंबर 2026

अगर स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का अनुकूल समय है. दूसरों की मदद करने से पहले अपने समय और सामर्थ्य का भी ध्यान रखें. व्यवसायिक कार्य सुचारु रुप से चलते रहेंगे. परंतु अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें. घर-परिवार को प्राथमिकता देना संबंधों को मधुर बनाएगा. ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ में जाने से बचें.

उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि 24 नवंबर 2026

जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला हल होगा. किसी नजदीकी व्यक्ति से किसी मुद्दे पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है. शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं. व्यवसाय से संबंधित किसी भी नए कार्य में आज दिलचस्पी ना लें. लेनदेन को लेकर कुछ गलतियां हो सकती हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे. अपनी दिनचर्या संयमित रखें.

उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9

(यह भी पढ़ें: फिर एक्टिव हुआ मालव्य राजयोग, तुला समेत 3 राशियों को फायदा, 1 जनवरी तक खुशी से बजाएंगे ढोल) 

तुला राशि 24 नवंबर 2026

अपनी मेहनत और योग्यता से आप कोई लक्ष्य हासिल कर लेंगे. पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, वर्तमान में ही रहना सीखें. आर्थिक मामलों में और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है. किसी पुराने मित्र के साथ अचानक मुलाकात से सुखद अनुभूति होगी. स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है.

उपाय- किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद अवश्य लें. 
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि 24 नवंबर 2026

परिवार की किसी समस्या का हल निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा. अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें. फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं. पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. रिस्क जैसे कार्यों में रुचि ना लें. चोट लग सकती हैं.

उपाय- सूर्य उपासना करें तथा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ भी करें या सुनें. 
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि 24 नवंबर 2026

दिन का अधिकतर समय फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा और आप को मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे. दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें. कोई भी लेनदेन ना करें. व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें. पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता और गहरा होगा. स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं चलती रहेगी. 
उपाय- पीपल के वृक्ष को जल से सिंचे और देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि 24 नवंबर 2026

आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है. अपने काम पर ही एकाग्र रहें. बिना अनुभव के किसी भी तरह की जिम्मेदारी ना लें. कुछ कार्यों में दिक्कतें व परेशानियां आएंगी और अपेक्षित लाभ भी कम होगा. परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य रहने से खुशनुमा माहौल बनेगा. कोई  पुराना रोग दुबारा उठ सकता है. जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है. 
उपाय- घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ राशि 24 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और जीवन स्तर अधिक बेहतर होगा. कुछ लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं. अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें. व्यवसाय में महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी. मार्केटिंग तथा पब्लिक डीलिंग करने के लिए समय अनुकूल हैं. विवाहित संबंधों में इमोशनल लगाव रखना जरूरी है. महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8     

मीन राशि 24 नवंबर 2026

कोई सरकारी मामला रुका हुआ है, तो आज हल हो सकता है. गुस्सा और लापरवाही से समस्याएं और अधिक बढ़ेगी. अपरिचित लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें. व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर या डील कैंसिल होने की आशंका है. पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेंगी.

उपाय- जीव-जंतुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    आज का राशिफल 24 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, तुला को हासिल होगा लक्ष्‍य, मकर राशि को तरक्‍की, पढ़ें राशिफल

    आज का राशिफल 24 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, तुला को हासिल होगा लक्ष्‍य, मकर राशि को तरक्‍की, पढ़ें राशिफल

    2

    भारत अब नहीं होने देगा दूसरा पुलवामा! CRPF-BSF को दी 124 'सुपर बसें', IED धमाके और गोलियों का भी नहीं होगा असर

    3

    बालेंद्र शाह को भारत आने में 8 महीने क्यों लग गए? 25 घंटे की यात्रा में मिली ऐसी बड़ी सौगातें, जिससे चीन का प्लान हो गया फेल

    4

    हीरो बनने मुंबई आए थे सलीम खान, कैसे किस्मत ने बनाया बॉलीवुड का सबसे बड़ा कहानीकार

    5

    पंचायत चुनाव में जीत से कांग्रेस के हौसले बुलंद! अब मिशन 2028 की तैयारी, डोटासरा बोले- जनता ने BJP को EVM में पीटा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.