App

हीरो बनने मुंबई आए थे सलीम खान, कैसे किस्मत ने बनाया बॉलीवुड का सबसे बड़ा कहानीकार

सलीम खान को आज सलमान खान के पिता के नाम से जानते हैं. हिंदी सिनेमा में उनकी एक छाप और विरासत है. उन्होंने पर्दे के पीछे काम करके अपन पहचान बनाई है. सलीम खान मुंबई में एक्टर बनने आए थे, लेकिन अपने लेखन से उन्होंने लीड एक्टर से ज्यादा फीस ली है. उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनका फिल्मी सफर.

हीरो बनने मुंबई आए थे सलीम खान, कैसे किस्मत ने बनाया बॉलीवुड का सबसे बड़ा कहानीकार
Image Credit: सलीम खान जन्मदिन

सलीम खान हिंदी सिनेमा के बड़े राइटर में आते हैं. सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई हिट फिल्मों की कहानी लिखी है. उन्होंने अपने करियर में 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन' और 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है. क्या आप जानते हैं सलीम खान करियर की शुरुआत में राइटर नहीं बल्कि एक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने करियर की शुरुआत में 1 या 2 नहीं बल्कि 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

एक्टर बनने आए थे सलीम खान

राइटर सलीम खान ने डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' में अपनी शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था कि मुंबई में रहने के दौरान उन्होंने पैसों के लिए कपड़ों के ऐड में भी काम किया था. उस दौरान वह फिल्मों में काम मिलने की कोशिश कर रहे थे. करियर की शुरुआत में वह फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाते थे. फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद भी उन्हें बतौर एक्टर पहचान नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने लेखन का काम किया. जब वह फिल्ममेकर अबरार अल्वी के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे, इस दौरान लेखन और स्क्रिप्ट लेखन को समझा, धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी कहानियां गढ़ने में बढ़ने लगी. यहीं से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया.

जावेद अख्तर ने बदल दी किस्मत

सलीम खान की लाइफ में सबसे बड़ा बदलाव तब आया था जब उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात सरहदी लुटेरा के सेट पर हुई थी. उस समय जावेद अख्तर क्लैपर बॉय के रूप में काम कर रहे थे.  उस दौरान सलीन खान लेखन और निर्देशन का काम सीख रहे थे. दोनों की सोच और कहानियों को समझने का नजरिया एक दूसरे से मिलने लगा. जिसके बाद दोनों ने मिलकर फिल्म की कहानी लिखना शुरू किया. हिंदी सिनेमा की सलीम-जावेद की जोड़ी मिली. दोनों ने मिलकर कई कहानी लिखी है.

इन फिल्मों ने मिला फेम

सलीम-जावेद की जोड़ी ने की फिल्मों की कहानी लीखी थी. जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'त्रिशूल', 'डॉन' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों की कहानी ने उन्हें फेम मिला था. दरअसल ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.  सलीम-जावेद की जोड़ी ने ही अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन बनाया है. जंजीर और दीवार फिल्मों में विजय के किरदार को सलीम और जावेद ने ही लिखा था. हिंदी सिनेमा में सलीम-जावेद की जोड़ी के नाम की चर्चा तेज हो गई थी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More