आज का राशिफल 22 नवंबर: मेष राशि वालों का हो सकता है झगड़ा, मिथुन को मिलेगी सफलता, पढ़ें राशिफल
आज का राशिफल 22 नवंबर 2026 : आज शुक्र ग्रह तुला राशि में आ रहे हैं और चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे. इन बदलावों का सभी 12 राशि वालों पर क्या असर होगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 22 नवंबर 2026.
आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है यानी कि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. वहीं द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 नवंबर की शाम 05:38 बजे शुक्र अपनी ही राशि तुला में आएंगे. सुबह 05:54 बजे चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे. साथ ही बेहद शुभ माना गया सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. इन शुभ योगों के बीच मिथुन राशि वालों के लिए दिन सफलतादायी रहेगा. वहीं मेष राशि वालों के ऑफिस में विवाद होने के योग हैं.
मेष राशि 22 नवंबर 2026
किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें. आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी. अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं. हालांकि आपकी कार्य प्रणाली पर इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं रहेगा. पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे. मौसम के प्रतिकूल खानपान व दिनचर्या रखना स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा.
उपाय- प्रकृति के सानिध्य में रहें और कुछ समय आत्म चिंतन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
वृष राशि 22 नवंबर 2026
अपनी योग्यता पर विश्वास रखें. इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने निर्णय स्वयं ही लें. अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें और मस्त रहें. व्यवसाय-कारोबारी मामलों में इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. विदेश संबंधी व्यवसाय में शुभ अवसर मिल सकते हैं. विवाहेतर प्रेम संबंधों में रुचि ना लें. आपका व्यवस्थित दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली बनाकर रखना आपको स्वस्थ रखेगा.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन राशि 22 नवंबर 2026
पिछले कुछ अनुभवों से सीख कर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे. नजदीकी व्यक्ति के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है. कारोबार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी. आंतरिक व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाएं. पारिवारिक वातावरण अनुशासित व शांतिपूर्ण बना रहेगा. गैस बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है.
उपाय- मां दुर्गा की स्तुति करें और मंदिर के बाहर खीर का प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
कर्क राशि 22 नवंबर 2026
आज कोई ऐसा कार्य संपन्न हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद ही छोड़ दी थी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें. पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे. घर में सभी सदस्य अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे. दूषित वातावरण से अपना बचाव करें. तथा अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें.
उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक- 2
सिंह राशि 22 नवंबर 2026
अगर घर के परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लेना उचित रहेगा. कभी-कभी ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और काम के प्रति जल्दबाजी दोनों ही आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे. रुके हुए प्रोडक्शन संबंधी कार्यों में गति आएगी. व्यवधान के बावजूद कार्य बनते जाएंगे. परिजनों का एक साथ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक निखार लाएगा. इम्यून सिस्टम मजबूत रखें. वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
कन्या राशि 22 नवंबर 2026
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला ही रहेगा, लेकिन आप विवेक और चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे. नजदीकी लोगों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी ना रहें. यह लोग आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकते हैं. नौकरी पेशा व्यक्तियों को समय पर कोई टारगेट पूरा ना होने से तनाव रहेगा. जीवनसाथी अथवा परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. समस्याओं से घबराएं नहीं तथा तनाव से दूर रहें.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें और कुछ समय मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
(यह भी पढ़ें: 7 दिन में राहु-केतु बदलेंगे चाल, 12 राशि वालों पर क्या होगा असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल)
तुला राशि 22 नवंबर 2026
कोई रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वसूली संभव है. किसी भी तरह के गैरकानूनी काम से दूर ही रहें. वरना आप मुसीबत में भी फंस सकते हैं. व्यवसाय में कुछ व्यवधान आएंगे. परंतु चिंता ना करें, समाधान भी मिल जाएगा. पति-पत्नी में आपसी सहयोगात्मक रवैया संबंधों को मजबूत करेगा. तनाव लेने से बचें और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें.
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक राशि 22 नवंबर 2026
आज लिया गया कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा. किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना मुसीबत का कारण बन सकता है, इसलिए क्षमता के अनुसार ही मदद करें. व्यवसाय में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है. विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी और घर में भी सुख-शांति रहेगी. पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और संभव हो तो मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि 22 नवंबर 2026
अपनी कार्य करने की शैली और व्यवस्था में उचित परिवर्तन लाने से चल रही परेशानियां काफी हद तक सुलझ जाएंगी. फाइनेंस संबंधी मामलों में भी किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें और उस पर पुनः विचार अवश्य करें. व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी. अपने कार्य को गंभीरता व संजीदगी से अंजाम दें. पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में सुखद वातावरण रहेगा. पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है. अपनी नियमित जांच करवाएं.
उपाय- शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं और अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
मकर राशि 22 नवंबर 2026
युवा वर्ग ध्यान रखें कि उनको अपने किसी कार्य में शानदार सफलता हासिल होने वाली है. गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी हावी रहेंगे. आपको अपनी एनर्जी को पॉजिटिव करने की जरूरत है. कारोबारी हालात में सुधार आएगा. छोटी-मोटी मुश्किलें और परेशानियों का हल ढूंढ लेंगे. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी. आलस और लापरवाही की वजह से सुस्ती बनी रहेगी.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ राशि 22 नवंबर 2026
पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा और आप अपने दम पर कोई खास काम करने की भी क्षमता रखेंगे. व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें. तरक्की पाने के लिए अपने स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है. कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की वजह से आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे, इसलिए सचेत रहें. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा एक्सरसाइज योगा आदि नियमित करें.
उपाय- माता-पिता और उनके समान व्यक्तियों का सम्मान करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि 22 नवंबर 2026
अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें. कभी-कभी अपने विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी अच्छा है. ऑनलाइन खरीदारी में आपके साथ धोखा हो सकता है. अपना कोई भी दस्तावेज किसी को ना दें. कार्यरत महिलाएं अपने कार्यों में सफल रहेंगी. नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है. परिवार के साथ कुछ समय एक साथ घूमने-फिरने या डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा. स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या उठने से चिंता रहेगी.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)