App

आज प्रदोष व्रत पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग, 4 बजे के बाद शुरू होगा राहुकाल, देखें पंचांग

दैनिक पंचांग : आज कार्तिक मास का दूसरा प्रदोष व्रत और विश्वेश्वर व्रत रखा जाएगा. इस खास मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. चंद्रमा मेष राशि में आएंगे. देखें आज का राहुकाल, नक्षत्र समेत 22 नवंबर 2026, रविवार का पंचांग.

आज प्रदोष व्रत पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग, 4 बजे के बाद शुरू होगा राहुकाल, देखें पंचांग
Image Credit: 22 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

आज का पंचांग 22 नवंबर 2026: आज कार्तिक शुक्‍ल त्रयोदशी को रवि प्रदोष व्रत है. शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से रोग-संकट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. उस पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है और राहुकाल भी शाम को प्रदोष काल से पहले खत्‍म हो जाएगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें आज के योग, नक्षत्र, राहुकाल का समय, शुभ-अशुभ काल समेत 22 नवंबर का पंचांग.

22 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - कार्तिक शुक्‍ल त्रयोदशी सुबह 04:56 बजे से शुरू होगी और पूरे दिन रहेगी. शाम को ही त्रयोदशी तिथि का प्रदोष काल होने से आज ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा.

आज का वार - रविवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - प्रदोष व्रत और विश्वेश्वर व्रत.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र का तुला राशि में शाम 05:38 बजे प्रवेश करेंगे. वहीं चंद्रमा 22 नवंबर की सुबह 05:54 बजे मेष राशि में आएंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 05:54 बजे से अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

आज के योग - तड़के सुबह 02:30 बजे से व्‍यातीपात योग प्रारंभ होगा और देर रात 11:49 बजे तक रहेगा.

प्रदोष काल - शाम 05:25 बजे से रात 08:04 बजे तक रहेगा. हालांकि स्‍थान के अनुसार, समय में कुछ बदलाव हो सकता है.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:49 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे 
चन्द्रोदय - दोपहर 03:39 बजे 
चन्द्रास्त - 23 नवंबर की सुबह 05:08 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:13 बजे से 06:01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
अमृत काल - रात 09:32 बजे से देर रात 11:02 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - शाम 04:15 बजे से 05:36 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:12 बजे से 01:33 बजे तक
कुलिक - दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:15 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:10 बजे से 04:53 बजे तक
वर्ज्यम् - देर रात 12:31 बजे से 02:00 बजे तक

करण

कौलव - सुबह 04:57 बजे से दोपहर 03:52 बजे तक
तैतिल - दोपहर 03:52 बजे से 23 नवंबर के तड़के सुबह 02:37 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More