भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Rashifal 18 November: मिथुन राशि वालों को काम का बोझ करेगा परेशान, तुला को मिलेगा रुका हुआ पैसा, पढ़ें राशिफल

Rashifal 18 November: मिथुन राशि वालों को काम का बोझ करेगा परेशान, तुला को मिलेगा रुका हुआ पैसा, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 November 2026 : आज अक्षय नवमी है, जिसमें भगवान विष्‍णु और आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है. इस मौके पर सूर्य-गुरु केंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं. देखें 18 नवंबर का राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 18, 2026, 01:18 IST|Updated: Nov 18, 2026, 01:20 IST
joinshare
Rashifal 18 November: मिथुन राशि वालों को काम का बोझ करेगा परेशान, तुला को मिलेगा रुका हुआ पैसा, पढ़ें राशिफल
Image Credit: सभी राशियों का 18 नवंबर 2026, बुधवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
joinshare

Horoscope Today 18 November 2026 : आज का दिन धार्मिक और ज्‍योतिषीय दोनों लिहाज से ही अहम है. 18 नवंबर यानी कि आज अक्षय नवमी पर्व मनाया जाएगा. हालांकि पंचक का साया रहेगा. वहीं आज भी चंद्रमा पूरे दिन और रात कुंभ राशि में रहेंगे. इसके अलावा सूर्य और गुरु 90 डिग्री पर रहकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे. इन सभी शुभ-अशुभ स्थितियों के बीच सभी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा, पढ़ें 18 नवंबर का आज का राशिफल.  

मेष राशि 18 नवंबर 2026

कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे. आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर  सुकून भरा रहेगा. ज्यादा जिद रखने या किसी बात पर अड़ जाने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी सकती है. ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक सफलता मिलेगी. परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा. इस समय थकान और तनाव महसूस होंगे. ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें. 
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 1     

वृष राशि 18 नवंबर 2026

आप जिन कार्यों के लिए भरपूर मेहनत कर रहे थे, अब उनके उचित परिणाम मिलने का अनुकूल समय है. आज किसी को उधार ना ही दें तो अच्छा है क्योंकि वापसी संभव नहीं है. व्यवसाय में वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें. नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल कर लेंगे. परिवार के साथ मनोरंजन व हास-परिहास में खुशनुमा समय व्यतीत होगा. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है. 
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन राशि 18 नवंबर 2026


किसी पारिवारिक समस्या में आपकी उपस्थिति और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी. उचित समाधान भी निकलेगा. विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है. अपने वहम और जिद्दीपन जैसे स्वभाव पर काबू रखें. सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें तथा अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें. पारिवारिक जिम्मेदारियां को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे. अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी. 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें और फल का प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3

कर्क राशि 18 नवंबर 2026

संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता द्वारा सुलझ सकता है. आपकी भावनाओं का कोई व्यक्ति नाजायज फायदा उठा सकता है. इसलिए सावधान रहें, प्रैक्टिकल रहें. व्यवसाय में वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना होगा. परिवार में सभी सदस्यों की एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी. वाहन सावधानी से चलाएं तथा किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 2     

सिंह राशि 18 नवंबर 2026

आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देंगे. संतान से जुड़े मामलों में कोई खुशखबरी मिल सकती है. अगर आप किसी तरह का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो आज स्थगित करें. अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है, तो उस पर तुरंत अमल करना चाहिए. पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी. ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें. मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है. 
उपाय- शिव उपासना करें तथा सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद 
भाग्यशाली अंक- 7     

कन्या राशि 18 नवंबर 2026

घर में रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी. लंबी यात्रा के भी योग बन रहे हैं. युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय व्यर्थ ना करें. व्यवसाय में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे. हालांकि कुछ खास लोगों की मदद से आपकी समस्याएं हल भी हो जाएंगी. विवाहित संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा. अत्यधिक व्यस्तता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा. उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 5

तुला राशि 18 नवंबर 2026

आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे. राजनीति के क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे. बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना होने दें. व्यवसाय में मार्केट में रुकी हुई पेमेंट आज हासिल होने की उम्मीद है. परंतु आज कहीं भी इन्वेस्टमेंट ना करें. पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा. युवाओं का प्रेम संबंध स्थापित होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. सुकून और शांति बनी रहेगी. 
उपाय- घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि 18 नवंबर 2026

व्यक्तिगत संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी. उधार दिए हुए पैसे की आज वापसी संभव है. कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा. कारोबार में अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कुछ इंतजार करना होगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना बन रही है. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको निरोगी और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 9

धनु राशि 18 नवंबर 2026

प्रॉपर्टी अथवा किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर विचार-विमर्श रहेगा. सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे. किसी खास वस्तु के खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है. इसलिए लापरवाही ना करें. व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है तथा आपको अपनी काबिलीयत प्रदर्शित करने का भी मौका मिलेगा. वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी. युवाओं की दोस्ती में प्रगाढ़ता आएगी. एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है. 
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 6

मकर राशि 18 नवंबर 2026

समस्याओं से घबराए नहीं. शांति पूर्ण रवैया आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा. कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं. इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है. आपकी विपरीत परिस्थितियों में पूरे परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा. पीठ दर्द, जुकाम, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है. 
उपाय- मां दुर्गा की स्तुति करें और बच्चों को फल-मिठाई आदि बांटें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ राशि 18 नवंबर 2026

इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं. किसी भी नकारात्मक स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभाले. अपने बजट का भी ध्यान रखें. कुछ नई उपलब्धियां सामने आएंगी. जिसकी वजह से व्यवसाय में कार्यभार और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बन सकती है. एलर्जी की समस्या होने पर आयुर्वेदिक इलाज लेना आपको जल्दी स्वस्थ करेगा. 
उपाय- घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 4     

मीन राशि 18 नवंबर 2026

समझदारी से किया गया धन का विनिमय आपके लिए फायदेमंद रहेगा. अपने कार्यों को पूरा करने का संकल्प सफल बनाएगा. सार्वजनिक स्थान पर थोड़ा संयमित रहने की जरूरत है. अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें. कारोबार में कार्य की प्रगति को लेकर बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. सचेत रहें. किसी खास मित्र का सहयोग आप की कई समस्याओं को हल करेगा. अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी. 
उपाय- किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करें 
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 3

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    Panchang: पंचक के साए में अक्षय नवमी आज, होगी जगद्धात्री पूजा, देखें 18 नवंबर का पंचांग

    Panchang: पंचक के साए में अक्षय नवमी आज, होगी जगद्धात्री पूजा, देखें 18 नवंबर का पंचांग

    2

    Rashifal 18 November: मिथुन राशि वालों को काम का बोझ करेगा परेशान, तुला को मिलेगा रुका हुआ पैसा, पढ़ें राशिफल

    3

    Apple-Google सर्विसेज ठप! App Store, Gmail और Google Search में आई दिक्कत, यूजर्स परेशान

    4

    1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का दावा कितना सही? SIR पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

    5

    क्या कमजोर पड़ रहे QUAD में मनीला समिट ने जान फूंक दी? चीन को घेरने के लिए ट्रंप के साथ मिलकर पीएम मोदी ने बनाया नया चक्रव्यूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.