App

Panchang: पंचक के साए में अक्षय नवमी आज, होगी जगद्धात्री पूजा, देखें 18 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: अक्षय नवमी कार्तिक शुक्‍ल नवमी के दिन मनाई जाती है. इसी दिन मां जगद्धात्री की पूजा होती है और सतयुग दिवस भी मनाया जाता है. 18 नवंबर के पंचांग में देखें आज के व्रत-त्‍योहार, शुभ-अशुभ योग समेत सारी डिटेल्‍स.

Panchang: पंचक के साए में अक्षय नवमी आज, होगी जगद्धात्री पूजा, देखें 18 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 18 November 2026: भगवान विष्‍णु और आंवले के पेड़ की पूजा का पर्व अक्षय नवमी आज है. इसे आंवला नवमी भी कहते हैं. मान्यता है कि इस दिन किए गए जप, तप, पूजा और दान का अक्षय (कभी समाप्त न होने वाला) पुण्य प्राप्त होता है. साथ ही आज माता जगद्धात्री की भी पूजा होती है. पंचक का दूसरा दिन है और अशुभ व्‍याघात योग भी बन रहा है. वहीं बुधवार रहने से आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर आज कौन-सी तिथि है, शुभ-अशुभ काल, योग, नक्षत्र के बारे में जानने के लिए देखें 18 नवंबर 2026, बुधवार का पंचांग.  

18 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 06:05 बजे से पूरे दिन कार्तिक शुक्‍ल नवमी तिथि रहेगी.

आज का वार - बुधवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - अक्षय नवमी, सतयुग दिवस, जगद्धात्री पूजा.

आज के ग्रह गोचर - दोपहर 03:06 बजे सूर्य-गुरु का केंद्र दृष्टि योग बन रहा है. चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा.

आज का नक्षत्र - सुबह 04:34 बजे से शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

आज के योग - सुबह 08:05 बजे तक ध्रुव योग रहेगा और इसके बाद व्‍याघात योग रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 18 1:20 PM
चन्द्रास्त - Nov 19 1:15 AM

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:11 बजे से 05:59 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - देर रात 10:28 बजे से 12:11 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 12:11 बजे से 01:33 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 08:07 बजे से 09:29 बजे तक
कुलिक - सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 12:15 बजे से 01:57 बजे तक

करण

बालव - सुबह 06:05 बजे शाम 06:42 बजे तक
कौलव - शाम 06:42 बजे से अगले दिन 19 नवंबर की सुबह 07:06 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More