)
Apple-Google Outage : Apple और Google के यूजर्स को कई प्रमुख डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है. iCloud, App Store और Wallet जैसी Apple की सेवाओं के साथ-साथ Gmail और Google Search में भी तकनीकी दिक्कतें सामने आईं. कई यूजर्स ने कनेक्शन एरर, अकाउंट में साइन-इन नहीं होने और सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की.
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, सर्विस में गड़बड़ी की शिकायतें अमेरिका के समय के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) बढ़ने लगीं. अगले एक घंटे के भीतर शिकायतों की संख्या बढ़कर करीब 1,500 से 2,000 तक पहुंच गई.
User reports indicate problems with Google since 10:48 AM EST. How is it affecting you? #GoogleDown https://t.co/pwpxnQmYea
— Downdetector (@downdetector) November 17, 2026
Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, iCloud और Apple Pay सबसे ज्यादा प्रभावित सेवाओं में शामिल रहे. इसके बाद Gmail, Google Search और App Store को लेकर भी शिकायतें सामने आईं.
यूजर्स ने लॉगिन करने, मैसेज भेजने, ईमेल एक्सेस करने, ऑनलाइन पेमेंट और फंड ट्रांसफर करने में दिक्कत आने की बात कही. कई लोगों को अपने अकाउंट में साइन-इन करने और सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई.
यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी परेशानियां साझा कीं. कुछ लोगों ने Apple Pay के काम नहीं करने की शिकायत की, जबकि कई यूजर्स ने Apple iCloud और Apple Account Verification में साइन-इन से जुड़ी समस्याएं बताईं.
इससे पहले भी डिजिटल सेवाओं में तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी सप्ताह की शुरुआत में JPMorgan Chase में तकनीकी गड़बड़ी के बाद बैंकिंग ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाओं और ट्रांजैक्शन में देरी का सामना करना पड़ा था। इसका असर दूसरे बैंकों की सेवाओं पर भी पड़ा था.
वहीं, पिछले सप्ताह Microsoft की बड़ी तकनीकी खराबी के कारण Outlook की ईमेल सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर यूजर्स की परेशानियां बढ़ा दी हैं.