App

ZEE NEWS Ground Report: 'मौत की पुड़िया' से तरनतारन में थम रही सांसें, नशा तस्करों के आगे बेबस है पूरा सिस्टम!

ZEE MEDIA ने भारत को नशा मुक्त करने के लिए सोमवार से 'नशा मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत की है. यह एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं, इसके लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं.

ZEE NEWS Ground Report: 'मौत की पुड़िया' से तरनतारन में थम रही सांसें, नशा तस्करों के आगे बेबस है पूरा सिस्टम!
Image Credit: जी न्यूज के नशा मुक्त अभियान का देश में असर दिखने लगा है

ZEE MEDIA 'नशा मुक्त भारत' अभियान को सफल बनाने के लिए हमें आपके साथ की जरूरत है. अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा कर रहा है या नशा बेच रहा है  तो आप उसका वीडियो बनाकर स्क्रीन पर दिए गए नंबर पर हमें भेज सकते हैं. हैशटैग नशा मुक्त भारत के साथ हमें सोशल मीडिया पर टैग कर सकते हैं. हम इन तस्वीरों को DNA में ZEE NEWS पर दिखाएंगे.

तरनतारन में ड्रग ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत

पंजाब के तरनतारन में ड्रग ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. ये मौत इतनी दर्दनाक थी कि सड़क पर उस व्यक्ति की लाश को उठाने वाला कोई नहीं था. जब हमारी टीम यहां रिपोर्टिंग के लिए पहुंची तो पता चला कि तरनतारन का ये इलाका ऐसा नशालोक बन गया है कि यहां नाबालिग लड़कियां भी ड्रग्स की चपेट में आ गई हैं. स्थिति कितनी चिंताजनक है, आपको हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में जाननी चाहिए.

ड्रग्स के ओवरडोज से एक युवक की जान चली गई. सड़क पर लाश लावारिस पड़ी रही. कुछ घंटो बाद पुलिस आई और शव को उठाया गया. इसके बाद गली में दो राउंड रूटीन गश्त कर के पुलिस वापस चली गई. तरनतारन में हर महीने इसी तरह से एक लाश गिरती है और पुलिस अपनी औपचारिकता कर के चली जाती है.

नाबालिग लड़कियां भी नशे के दलदल में फंसी

अगले ही पल एक बार फिर युवा खुले मैदान में बैठकर मौत की पुड़िया खोलते हैं. कोई पेपर से सूंघता है तो कोई इंजेक्शन से सीधे इसे अपनी रगों में उतार लेता है. लेकिन हद तो तब हो गई जब हमें एक नाबालिग लड़की ने अपनी नशे की लत के बारे में बताया. स्कूल कॉलेज जाने की उम्र में ये बच्ची क्या कर रही है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

छोटी उम्र में ही यहां लड़के लड़कियों को नशे की लत लग गई है. इसकी वजह ये है कि नशे पर पाबंदी लगाने वाले इसे लेकर अपनी आंखें मूंदकर बैठे हैं. नशे के विरुद्ध पुलिस का रवैया क्या है, इसके बारे में आपको स्थानीय लोगों की बात सुननी चाहिए.

निडर होकर नशा बेचते हैं तस्कर- स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि नशा बेचने वाले निडर हैं. नशा पीड़ित बेरोकटोक मौत की पुड़िया लेते जा रहे हैं. फिर एक दिन इसी तरह सड़क किनारे इनकी लावारिस लाश मिलती है.

अब आप समझ रहे हों कि नशे की वजह से युवाओं की क्या स्थिति होती जा रही है. ये समस्या सिर्फ पंजाब की नहीं बल्कि पूरे भारत की होती जा रही है. ऐसे में समझने की जरूरत है कि आप हमारे इस अभियान से जुड़ें और भारत को नशा मुक्त करने में अपना योगदान दें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More