SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rashifal 17 November : गोपाष्‍टमी पर मकर समेत 3 राशि वालों को मिलेगी करियर संबंधी गुड न्‍यूज, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 17 November 2026 : भगवान कृष्‍ण और गाय-बछड़ों की पूजा का पर्व गोपाष्‍टमी आज मकर समेत कुछ राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि, तरक्‍की लेकर आ सकता है. देखें आज 17 नवंबर का दैनिक राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 17, 2026, 01:06 IST | Updated: Nov 17, 2026, 01:10 IST
Image Credit: 17 नवंबर 2026, मंगलवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

Horoscope Today 17 November 2026 : आज कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी तिथि पर गोपाष्‍टमी पर्व मनाया जाएगा. इस मौके पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे पंचक की शुरुआत होगी. आज गोपाष्‍टमी के शुभ मौके से शुरू हो रहे पंचक और अन्‍य ग्रहों की स्थिति का सभी राशि वालों पर क्‍या असर होगा, जानने के लिए पढ़ें 17 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.

मेष राशि 17 नवंबर 2026

परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होंगे तथा सुखद वातावरण बनेगा. जमीन-जायदाद अथवा रुपए-पैसे संबंधी कोई कार्यवाही करते समय सावधानी बरतें,  कुछ नुकसान होने की आशंका है. अगर कोई व्यवसायिक योजना बनाई हुई है तो उसे तुरंत कार्य रूप देने की कोशिश करें. घर-परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा. पोल्‍यूशन और वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव रखें. 
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के उपासना करें और किसी ब्राह्मण को दक्षिणा भी दें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 3

वृष राशि 17 नवंबर 2026

आर्थिक दृष्टि से समय बेहतरीन बना हुआ है. किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा. किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें. व्यवसाय में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे. इसलिए पूर्व नियोजित कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें. परिजनों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है. काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी. 
उपाय- शिव उपासना करें तथा शहद मिश्रित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन राशि 17 नवंबर 2026

भाइयों का बखूबी सहयोग प्राप्त होगा. खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं. दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल होंगी. जल्दबाजी के चक्कर में कुछ काम अधूरे रह सकते हैं. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह जरूर लें. मित्रों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा. 
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें और यथा सामर्थ्य भोजन का दान करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5     

कर्क राशि 17 नवंबर 2026

चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें. इससे सफलता के मार्ग भी खुलेंगे. छोटी सी बात पर ही किसी से कहा-सुनी व बोलचाल हो सकती है. अपने स्वभाव को संयमित रखें. इस समय व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह का रिस्क ना लें, यथावत गतिविधियों पर ही ध्यान दें. परिवार में आपसी सामंजस्य के अभाव से कुछ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है. इस वर्तमान मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है. 
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं और पानी की भी व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6     

सिंह राशि 17 नवंबर 2026

युवाओं को अपने करियर को लेकर किए गए प्रयासों में कोई शुभ सूचना मिलने वाली हैं. अगर कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. व्यवसाय में स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें. कोई अहम कर्मचारी कार्य छोड़कर जा सकता है. दांपत्य संबंधों में कुछ अहम जैसे टकराव की स्थिति रहेगी. नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए खुद को व्यस्त रखें तथा क्रिएटिव रहें. 
उपाय- प्रातः काल भ्रमण करें और कुछ समय प्राणायाम के लिए भी जरूर निकालें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि 17 नवंबर 2026

अगर किसी वजह से आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो वह दोबारा शुरू होने की संभावना है. व्यर्थ के वाद-विवाद अथवा नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा. कारोबार में नई उपलब्धियां सामने आएंगी, ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें. अपने लव पार्टनर के साथ कुछ पल जरूर बिताएं इससे नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें. 
उपाय- गणपति जी को लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 4     

तुला राशि 17 नवंबर 2026

आज शानदार समय व्यतीत होगा. किसी को उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है. भाइयों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें. बड़े-बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें. शेयर्स व तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें. विस्तार की योजना पर निवेश करना फायदेमंद रहेगा. प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से अलगाव हो सकता है. खांसी व एलर्जी जैसी दिक्कत से राहत पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें. 
उपाय- बच्चों को फल, मिठाई, टाफी आदि बांटें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक राशि 17 नवंबर 2026

आज दिनचर्या व्यवस्थित और मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी. युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है. लेकिन समय का प्रतिबंधन करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है. किसी महत्वपूर्ण चीज के खोने की आशंका है. कार्य क्षेत्र में वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें, कोई नया कार्य ना शुरू करें. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगी. थकान हावी रहेगी. सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें. 
उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

(यह भी पढ़ें: सूर्य का महागोचर! वृश्चिक राशि में आकर 30 दिन तक 5 राशियों को देंगे बड़ा लाभ) 

धनु राशि 17 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का अनुकूल समय है. परंतु अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज ना करें. आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट भी सकता है. कार्यस्थल में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बनाकर रखेंगे. शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी. 
उपाय- पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 5     

मकर राशि 17 नवंबर 2026

अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी आपका प्रयास रहेगा. परंतु अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं. दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर होगी. युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही ना बरतें. 
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2     

कुंभ राशि 17 नवंबर 2026

कोई रुका हुआ कार्य सिरे चढ़ने से राहत मिलेगी. किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपने अनुकूल बना लेंगे. घर में किसी प्रकार का मरम्मत या सुधार जैसा काम शुरू करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें. व्यवसायिक विकास के लिए अपने संपर्कों को और अधिक बढ़ाएं. दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें. प्रेम संबंधों में  भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी. अपने ऊपर काम का बोझ अधिक ना लें. कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें. 
उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 6     

मीन राशि 17 नवंबर 2026

अपने कार्यों को योजनाबद्ध करने से आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर लेंगे तथा परिजनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा. वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है. नौकरी में कुछ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है. परंतु कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. 
उपाय- किसी वरिष्ठ ब्राह्मण को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 7

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES