SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कर्क राशि वाले हासिल करेंगे बड़ा अचीवमेंट, मकर वाले न करें गलत काम, पढ़ें 15 नवंबर का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 November 2026 : आज षष्‍ठी तिथि पर सूर्य देव को संध्‍या अर्घ्‍य दिया जाएगा. साथ ही आज सूर्य-शुक्र की द्विद्वादश योग बन रहा है और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. इन सभी के प्रभावों में आज का दिन कैसा रहेगा, जानें राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 15, 2026, 02:06 IST | Updated: Nov 15, 2026, 02:10 IST
Image Credit: 15 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

Horoscope Today 15 November 2026 : छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है और शाम को सूर्य देव को अर्घ्‍य दिया जाएगा. यही इस पर्व का प्रमुख दिन होता है. इस शुभ मौके पर सूर्य-शुक्र 30 डिग्री पर रहकर द्विद्वादश योग बना रहे हैं. साथ ही सूर्य तुला राशि में बुध के साथ युति करके बुधादित्‍य राजयोग बना रहे हैं. आज चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. इन सभी ग्रह-स्थितियों के बीच सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें 15 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.  

मेष राशि 15 नवंबर 2026

आज कोई व्यक्तिगत अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ मामला आपसी सहमति से हल हो सकता है. रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें. व्यवसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कार्य बन जाने से खुशी और सुकून रहेगा. व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें. अधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. 
उपाय- जरूरतमंद को कोई गरम कपड़ा या कंबल देना आपके लिए शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी 
भाग्यशाली अंक- 4

वृष राशि 15 नवंबर 2026

आज किसी भी नई योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. साथ ही यथासंभव सहयोग भी मिलता जाएगा. अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं, अन्यथा बजट गड़बड़ा जाएगा. सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित होगा. वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें. मौसम के बदलाव का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन राशि 15 नवंबर 2026

आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है. इसलिए अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें. कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा. कारोबार में आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होगी. जोकि लाभदायक रहेगी. घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा. इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है. 
उपाय- भगवान शिव के उपासना करें तथा जल में इत्र डालकर अभिषेक भी करें.
भाग्यशाली रंग- पीला 
भाग्यशाली अंक- 3     

कर्क राशि 15 नवंबर 2026

मीडिया तथा संपर्क सूत्रों से संबंधित गतिविधियों में आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है. सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास रखें. व्यवसाय में कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें. प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा. 
उपाय- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें. गाय को हरा चारा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8

सिंह राशि 15 नवंबर 2026

कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में  ठहराव आएगा. कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और संयम से ही काम लें. गुस्से से काम ज्यादा बिगड़ सकता है. व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी. आय के स्त्रोत तो बनेंगे, परंतु धीमी गति से. जीवनसाथी तथा परिवार के साथ शॉपिंग करने में मनोरंजक समय व्यतीत होगा. इंफेक्शन अथवा एलर्जी जैसी समस्या रह सकती हैं. 
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें और ब्राह्मण से आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 4

कन्या राशि 15 नवंबर 2026

आज घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी. रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है. कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति आने पर धैर्य ना खोएं और प्रयत्नशील बने रहें. कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे. जल्दी सफलता पाने की लालसा में गलत गतिविधियों के प्रति आकर्षित ना हों. पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक  व्यवहार आपसी नजदीकियां बढ़ाएगा. गैस व पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत रहेगी. 
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 7

तुला राशि 15 नवंबर 2026

नई-नई योजनाएं बनेगी, जो कि घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए बेहतर साबित होंगी. युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें. सोशल मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको व्यवसाय संबंधी नई उपलब्धियां हासिल होंगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. दोस्ती में नजदीकियां आएंगी. शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती हैं. ज्यादा तनाव लेने से बचें. उपाय- सूर्य उपासना करें तथा प्रातः काल सूर्य का ताप लेना आपको स्वस्थ रखेगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 9     

वृश्चिक राशि 15 नवंबर 2026

आज कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा. तनाव हावी ना होने दें, क्योंकि इस वजह से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी. तथा आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे. घर में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे. गला खराब रहेगा, जिसकी वजह से बुखार रह सकता है. 
उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि 15 नवंबर 2026

परिवार जनों के साथ व्यक्तिगत गतिविधियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा. कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा, कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है. परंतु यह आपका वहम ही है. वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें. लेनदेन में सावधानी बरतें. जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. मौसम से अपना बचाव रखें. तथा अपनी जीवनशैली को भी सुव्यवस्थित रखें. 
उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए बिस्कुट-चाय आदि की व्यवस्था करें या उसके निमित्त दान दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि 15 नवंबर 2026

अगर दूसरों की सलाह के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता पर रखेंगे, तो आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे. अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें. दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना मान-हानि देगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा. लेकिन किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि नियमित जांच करवाते रहें. 
उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें और उन्हें यथा सामर्थ्य कुछ उपहार अथवा पैसे अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5     

कुंभ राशि 15 नवंबर 2026

आज कोई सुखद समाचार मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने कार्यों को भी नियत समय पर निपटा लेंगे. परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें. व्यवसाय में सुधार लाने के लिए नई तकनीकी जानकारियों को सीखना जरूरी है. विवाहित जीवन में उचित सामंजस्य बनाकर रखें. कामकाज की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि 15 नवंबर 2026

आज कोई खास समाचार मिल सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आपके व्यक्तिगत कार्यों में रुकावटें आएंगी. वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है. व्यापार में मीडिया तथा एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है. पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा. उपाय- कोई भी अहम कार्य करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES