App

Panchang: षष्‍ठी तिथि पर छठ का महाअर्घ्‍य आज, शाम को ही रहेगा राहुकाल, देखें 15 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: छठ महापर्व का सूर्य को मुख्‍य अर्घ्‍य आज शाम को दिया जाएगा, जिसे संध्‍या अर्घ्‍य कहते हैं. इसमें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देते हैं. 15 नवंबर के पंचांग से जानिए आज सूर्यास्‍त का समय क्‍या है, कौन-से योग-संयोग बन रहे हैं.

Panchang: षष्‍ठी तिथि पर छठ का महाअर्घ्‍य आज, शाम को ही रहेगा राहुकाल, देखें 15 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 15 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: कार्तिक शुक्‍ल षष्‍ठी तिथि को छठ महापर्व का मुख्‍य अर्घ्‍य दिया जाता है. शाम को नदी, जलाशय में खड़े होकर व्रती अस्‍ताचलगामी सूर्य की पूजा करते हैं, अर्घ्‍य देते हैं. यह संध्‍या अर्घ्‍य ही छठ पर्व का सबसे प्रमुख पूजा या अनुष्‍ठान होता है. इस साल 15 नवंबर को संध्‍या अर्घ्‍य का समय नई दिल्‍ली में शाम 05:28 बजे है, वहीं अलग-अलग शहरों में समय में कुछ अंतर हो सकता है. 
वहीं राहुकाल शाम 04:07 बजे से 05:28 बजे तक है, लेकिन राहुकाल के कारण संध्‍या अर्घ्‍य में कोई बाधा नहीं आएगी. साथ ही आज रविवार का शुभ योग भी बन रहा है, जो सूर्य देव को ही समर्पित दिन है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 15 नवंबर का पूरा पंचांग.

15 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - पूरे दिन कार्तिक शुक्‍ल षष्‍ठी तिथि रहेगी.

आज का वार - रविवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - छठ पर्व का संध्‍या अर्घ्‍य.

आज के ग्रह गोचर - सूर्य-शुक्र का द्विद्वादश योग बन रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा तड़के सुबह 03:10 बजे मकर राशि में आएंगे और पूरे दिन इसी राशि में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - देर रात 11:28 बजे तक उत्‍तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - सुबह 06:22 बजे से पूरे दिन गण्‍ड योग रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:44 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:28 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 11:34 बजे 
चन्द्रास्त - देर रात 10:35 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:09 बजे से 05:57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल - शाम 04:38 बजे से 06:26 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - शाम 04:07 बजे से 05:28 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:11 बजे से 01:33 बजे तक
कुलिक - दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:16 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:10 बजे से 04:54 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 05:25 बजे से 07:13 बजे तक, सुबह 03:56 बजे से 05:43 बजे तक

करण

कौलव - दोपहर 12:44 बजे तक
तैतिल - दोपहर 12:44 बजे से 15 व 16 नवंबर की रात 02:01 बजे तक
गर - 02:01 बजे से 16 नवंबर की दोपहर 03:14 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More