)
लोकआस्था के पर्व छठ का आज सबसे खास दिन है, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य यानी संध्या अर्घ्य देने का दिन. इस साल संध्या अर्घ्य 15 नवंबर 2026, रविवार को है. छठ महापर्व, सूर्य देव की पूजा का पर्व है और इसका मुख्य संध्या अर्घ्य रविवार को दिया जाएगा, जो कि सूर्य देव को ही समर्पित दिन है.
इसके अलावा इस दिन सूर्य तुला राशि में बुध के साथ युति करके बुधादित्य राजयोग भी बना रहे हैं. ऐसे में संध्या अर्घ्य के दिन इन शुभ योगों का बनना कुछ राशि वालों के लिए किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है. जानिए ये लकी राशियां कौन-सी हैं.
मेष राशि: करियर के लिए शुभ समय
सूर्य देव की स्थिति मेष राशि वालों के करियर के लिए अच्छे संकेत दे रही है. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. नौकरी करने वालों के लिए ऊंचा पद या नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं कारोबारी लोगों का रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है.
सिंह राशि: सरकारी काम में सफलता
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और संध्या अर्घ्य के मौके पर बन रहे शुभ संयोग इस राशि वालों के लिए बेहद सकारात्मक संकेत दे रहे हैं. सरकार से जुड़े काम सफल हो सकते हैं. साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है.
तुला राशि: आर्थिक लाभ
तुला राशि वालों के लिए यह समय धन-संपत्ति बढ़ाने वाला है. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. बिजनेस की बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आपका मुनाफा बढ़ेगा. प्रॉपर्टी की डील हो सकती है.
वृश्चिक राशि: नए काम की शुरुआत
वृश्चिक राशि वाले जो लोग नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है. आप कदम आगे बढ़ाएं, सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि: नए स्त्रोत से मिलेगा पैसा
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का बुधादित्य राजयोग धन मिलने के संकेत दे रहा है. रुका हुआ पैसा मिलेगा या किसी नए सोर्स से पैसा मिलेगा. घर में कोई पूजा-पाठ या मांगलिक आयोजन हो सकता है. आपका रहन-सहन बेहतर होगा.
- इस शुभ मौके पर सूर्य को तांबे के लोटे में जल लेकर अक्षत और लाल फूल मिलाकर अर्घ्य दें. संध्या पूजा के दिन सूर्य को अर्घ्य देना कुंडली में सूर्य को मजबूत करेगा.
- आज के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
- गरीब-जरूरतमंदों को गुड़, गेहूं का दान दें. पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)