)
Horoscope Today 15 November 2026 : छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है और शाम को सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा. यही इस पर्व का प्रमुख दिन होता है. इस शुभ मौके पर सूर्य-शुक्र 30 डिग्री पर रहकर द्विद्वादश योग बना रहे हैं. साथ ही सूर्य तुला राशि में बुध के साथ युति करके बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं. आज चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. इन सभी ग्रह-स्थितियों के बीच सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें 15 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.
आज कोई व्यक्तिगत अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ मामला आपसी सहमति से हल हो सकता है. रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें. व्यवसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कार्य बन जाने से खुशी और सुकून रहेगा. व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें. अधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
उपाय- जरूरतमंद को कोई गरम कपड़ा या कंबल देना आपके लिए शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4
आज किसी भी नई योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. साथ ही यथासंभव सहयोग भी मिलता जाएगा. अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं, अन्यथा बजट गड़बड़ा जाएगा. सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित होगा. वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें. मौसम के बदलाव का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 3
आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है. इसलिए अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें. कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा. कारोबार में आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होगी. जोकि लाभदायक रहेगी. घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा. इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है.
उपाय- भगवान शिव के उपासना करें तथा जल में इत्र डालकर अभिषेक भी करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
मीडिया तथा संपर्क सूत्रों से संबंधित गतिविधियों में आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है. सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास रखें. व्यवसाय में कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें. प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा.
उपाय- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें. गाय को हरा चारा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में ठहराव आएगा. कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और संयम से ही काम लें. गुस्से से काम ज्यादा बिगड़ सकता है. व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी. आय के स्त्रोत तो बनेंगे, परंतु धीमी गति से. जीवनसाथी तथा परिवार के साथ शॉपिंग करने में मनोरंजक समय व्यतीत होगा. इंफेक्शन अथवा एलर्जी जैसी समस्या रह सकती हैं.
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें और ब्राह्मण से आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4
आज घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी. रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है. कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति आने पर धैर्य ना खोएं और प्रयत्नशील बने रहें. कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे. जल्दी सफलता पाने की लालसा में गलत गतिविधियों के प्रति आकर्षित ना हों. पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नजदीकियां बढ़ाएगा. गैस व पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत रहेगी.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 7
नई-नई योजनाएं बनेगी, जो कि घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए बेहतर साबित होंगी. युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें. सोशल मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको व्यवसाय संबंधी नई उपलब्धियां हासिल होंगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. दोस्ती में नजदीकियां आएंगी. शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती हैं. ज्यादा तनाव लेने से बचें. उपाय- सूर्य उपासना करें तथा प्रातः काल सूर्य का ताप लेना आपको स्वस्थ रखेगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
आज कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा. तनाव हावी ना होने दें, क्योंकि इस वजह से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी. तथा आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे. घर में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे. गला खराब रहेगा, जिसकी वजह से बुखार रह सकता है.
उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6
परिवार जनों के साथ व्यक्तिगत गतिविधियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा. कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा, कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है. परंतु यह आपका वहम ही है. वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें. लेनदेन में सावधानी बरतें. जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. मौसम से अपना बचाव रखें. तथा अपनी जीवनशैली को भी सुव्यवस्थित रखें.
उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए बिस्कुट-चाय आदि की व्यवस्था करें या उसके निमित्त दान दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2
अगर दूसरों की सलाह के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता पर रखेंगे, तो आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे. अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें. दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना मान-हानि देगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा. लेकिन किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि नियमित जांच करवाते रहें.
उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें और उन्हें यथा सामर्थ्य कुछ उपहार अथवा पैसे अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
आज कोई सुखद समाचार मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने कार्यों को भी नियत समय पर निपटा लेंगे. परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें. व्यवसाय में सुधार लाने के लिए नई तकनीकी जानकारियों को सीखना जरूरी है. विवाहित जीवन में उचित सामंजस्य बनाकर रखें. कामकाज की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 3
आज कोई खास समाचार मिल सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आपके व्यक्तिगत कार्यों में रुकावटें आएंगी. वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है. व्यापार में मीडिया तथा एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है. पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा. उपाय- कोई भी अहम कार्य करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)