SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अंक ज्‍योतिष: अक्टूबर के अगले 30 दिन बदल सकते हैं आपकी जिंदगी! बर्थडेट से जानें अपना लक

अक्टूबर महीना शुरू हो गया है और कई लोगों के लिए भारी उथल-पुथल भरा रह सकता है. आपकी बर्थडेट के अनुसार, आपके लिए अक्‍टूबर 2026 सफलता, धन और खुशियां देगा या मुसीबतें लाएगा. जानने के लिए पढ़ें अक्‍टूबर 2026 मासिक अंक ज्‍योतिष.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 02, 2026, 05:22 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 05:25 AM IST
Image Credit: मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का अक्‍टूबर 2026 का मासिक अंक ज्‍योतिष. (Photo: AI)
Join

अक्‍टूबर 2026 कुछ लोगों को आगे बढ़ने का मौका देगा, तो कुछ को रुका हुआ धन मिलेगा. यह समय रिश्‍तों और आर्थिक मामलों पर ध्‍यान देने की जरूरत है. आप अपनी बर्थडेट को जोड़कर मूलांक निकालें और उसकी मदद से अक्‍टूबर का मासिक अंक भविष्‍यफल जान सकते हैं. उदाहरण के लिए 21 तारीख को जन्‍मे व्‍यक्ति का मूलांक 3 होगा. पढ़ें मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का मासिक अंकफल.

मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 वाले लोगों को इस महीने कुछ नया सीखने को मिल सकता है. इस समय सीखी गईं स्किल्‍स आपको भविष्‍य में काम आएंगी. साथ ही आपका कामकाज अच्‍छा चलेगा. खर्च बजट देखकर करें. महत्‍वपूर्ण काम के लिए पहले ठोस योजना बनाना उचित होगा.

मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 वालों के लिए यह महीना कड़ी मेहनत करने और तगड़े कम्‍युनिकेशन की दम पर फायदा लेने का है. यदि आप जिम्‍मेदारियां लेने से पीछे न हटें तो आपको भविष्‍य में प्रमोशन-तरक्‍की मिलने का रास्‍ता साफ हो जाएगा. जरूरी फैसले इमोशनल होने की बजाय प्रैक्टिकल होकर लें.  

मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 वालों के लिए अक्‍टूबर महीना पॉजीटिव संकेत दे रहा है. करियर में बदलाव करने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का समय है. ताकि आपको योग्‍यता के अनुरूप पद-प्रतिष्‍ठा मिल सके.  

मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 वाले आलस न करें, बल्कि अपनी योजनाएं सही तरीके से बनाएं और काम में जुट जाएं. प्रगति करने के अवसर मिलेंगे. काम में बदलाव हो सकता है. बेवजह पैसा खर्च न करें.

मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)

मूलांक 5 वालों का इस महीने घर में या पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है. किसी विशेष मुद्दे पर आप दोनों की सोच एक-दूसरे से बिल्‍कुल अलग हो सकती है. बेहतर है नए तरीके से सोचें और बातचीत से मामले निपटाएं. कामकाज की बात करें तो किसी विषय को गहराई से समझना फायदा देगा.

(यह भी पढ़ें: मेष और मकर वालों के लिए अक्टूबर लाएगा बड़ा बदलाव, रिश्ते-करियर पर लेने होंगे अहम फैसले!) 

मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)

मूलांक 6 वालों को पूर्व में की गई मेहनत का शुभ फल मिलेगा. बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, जिसकी आपने उम्‍मीद भी नहीं की होगी. एक ऐसा जरूरी काम आसानी से पूरा हो सकता है, जिसे आप मुश्किल मान रहे थे तो लंबे समय से करना चाहते थे. रिस्‍की इंवेस्‍टमेंट या लेन-देन न करें.

मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)

मूलांकं 7 वालों का रुझान धर्म-कर्म, अध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ सकती है. धार्मिक स्‍थल पर दर्शन करने जा सकते हैं. आपकी ऊर्जा और आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. नए काम में हाथ डालने से पहले रिसर्च कर लें.

मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)

मूलांक 8 वाले कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कहीं से अप्रत्‍याशित पैसा मिल सकता है. लेकिन पद-प्रतिष्‍ठा मिले तो उसका घमंड न करें. पैसों को लेकर रिस्‍की फैसले न लें.

मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)

मूलांक 9 वाले काम को बांटना सीखें. अपने सहयोगियों के साथ मिल-जुलकर काम करें, हर काम का बोझ अकेले न उठाएं. अपनी जरूरत और अपने आराम का ध्‍यान रखें. भावुकता में फैसले न लें, व्‍यवहारिक सोच रखें.

(Disclaimer: यह लेख अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है. इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भविष्यवाणी न मानें. वास्तविक जीवन के परिणाम आपके फैसलों, परिस्थितियों और प्रयासों पर निर्भर करते हैं.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES