SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Libra Horoscope (October 2026): तुला राशि वाले नौकरी में पा सकेंगे प्रमोशन, नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ! पढ़ें मासिक राशिफल

Tula Masik Rashifal October 2026: तुला राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ हो सकता है. जातकों के करियर में तरक्की हो सकती है. आइए पढ़ें कन्या राशि का अक्‍टूबर 2026 का मासिक राशिफल.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 27, 2026, 11:37 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 11:42 AM IST
Join

Libra Monthly Horoscope October 2026: तुला राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ सिद्ध हो सकता है. फिलहाल बुध और शुक्र की युति चल रही है जो पूरे महीने बनी रहेगी. तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और बुध के साथ इसकी मित्रता है. ऐसे में तुला राशि के लिए यह समय बहुत सुखद हो सकता है. इससे आपको कई मायनों में लाभ होगा. वर्तमान में तुला राशि से दशम भाव में उच्च का गुरु है और साथ में मंगल नीच है. शनि की स्थिति भी अच्छी है. शनि तुला राशि से छठे भाव में है और इस समय मीन राशि में है. सूर्य पहले 17 दिन तक आपकी राशि से 12वें घर में रहने वाला है. यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है.

तुला करियर राशिफल अक्‍टूबर 2026: वर्तमान नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या नौकरी का ऑफर मिल सकता है. अगर नौकरी में ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो प्रयास सफल हो सकता है. तुला राशि के छात्र जातकों के लिए है. छात्र अगर कोई कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने जा रहे हैं या उनका कोई परिणाम आने वाला है तो इन दोनों ही स्थितियों में यह महीना अच्छा रहने वाला है. नई पार्टनरशिप में प्रवेश करने के लिए समय बहुत अच्छा है. कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं व्यवसाय करते हैं, उसका विस्तार करना चाह रहे हैं या कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए यह समय बहुत अनुकूल है.

तुला लव राशिफल अक्‍टूबर 2026: अगर आप अविवाहित हैं और विवाह करना चाह रहे हैं तो आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है. अगर आप पहले से ही प्रेम संबंध में हैं तो यह संबंध विवाह में बदल सकता है.

तुला आर्थिक राशिफल अक्‍टूबर 2026: तुला राशि से शनि छठे भाव में अच्छी स्थिति में है. अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में रहेगा. अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई दिक्कत है और मामला हल नहीं हो पा रहा है तो विचार विमर्श कर कोर्ट के बाहर भी इसे सुलया जा सकता है. सूर्य के तुला राशि में गोचर करने तक यानी 17 तारीख तक थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. पैसा हाथ से निकल सकता है. अपने विवेक का इस्तेमाल करें. कुछ ऐसा इन्वेस्टमेंट करने से बचें जिसके बारे में आपको पूरी तरह से जानकारी न हो. अगर ऐसी कोई स्थिति बनेगी तो इसका आपको नुकसान हो सकता है.

हालांकि, ग्रहों स्थितियां देखें तो आपकी साख में वृद्धि हो सकती है. पॉलिटिक्स या सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों को कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है. आपकी कोई समस्या हल हो सकती है. आप अपनी योग्यता के हिसाब से जो कर रहे हैं वो तो करेंगे ही इसके साथ ही इस महीने आपके कई फैसले बहुत ही उम्दा और टू द पॉइंट होंगे जिससे आपको राहत प्राप्त होगा. कुछ ऐसे फैसले जो अटके हुए थे या उसमें दिक्कतें आ रही थीं तो वो दूर होंगी. साथ ही आपको पर्याप्त लाभ प्राप्त होगा.

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

और पढ़ें- Virgo Horoscope (October 2026): कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि के हैं संकेत, खरीद पाएंगे मनचाही प्रॉपर्टी! पढ़ें मासिक राशिफल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES