भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Virgo Horoscope (October 2026): कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि के हैं संकेत, खरीद पाएंगे मनचाही प्रॉपर्टी! पढ़ें मासिक राशिफल

Virgo Horoscope (October 2026): कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि के हैं संकेत, खरीद पाएंगे मनचाही प्रॉपर्टी! पढ़ें मासिक राशिफल

Kanya Masik Rashifal October 2026: कन्या राशि के लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला हो सकता है. मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. पढ़ें कन्या राशि का अक्‍टूबर 2026 का मासिक राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi
Published: Sep 26, 2026, 08:17 PM IST|Updated: Sep 26, 2026, 08:22 PM IST
joinshare
Virgo Horoscope (October 2026): कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि के हैं संकेत, खरीद पाएंगे मनचाही प्रॉपर्टी! पढ़ें मासिक राशिफल

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    2

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    3

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    4

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    5

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Virgo Monthly Horoscope October 2026: कन्या राशि के लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है. कन्या राशि से द्वितीय स्थान में बुध और शुक्र की युति है जो पूरे महीने बनी रहेगी. वहीं एकादश भाव में उच्च का गुरु है और साथ में नीच का मंगल है. शनि सप्तम भाव में है. शनि की स्थिति अच्छी है. कन्या राशि से सूर्य की स्थिति भी अच्छी है. सूर्य कन्या राशि में ही फिलहाल संचरण कर रहा है और 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा. आइए जानें कन्या राशि के लिए अक्टूबर का महीने कैसा बीतने वाला है.

    कन्या करियर राशिफल अक्‍टूबर 2026: अगर आप विदेश में जाकर व्यापार करना चाहते हैं, नौकरी की तलाश में हैं या पढ़ाई के सिलसिले में जाना चाहते हैं तो यह सारे काम बहुत ही आसानी हो जाएंगे. ऐसा भी कह सकते हैं कि मनचाहे काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनके बनने की पूरी-पूरी संभावना है. मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपका मनोबल भी बहुत ऊंचा रहेगा. आय में वृद्धि के संकेत बन रहे हैं और कोई आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है. वर्तमान नौकरी या व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे और आपका प्रमोशन हो सकता है. ऐसी जगह ट्रांसफर होने की संभावना है, जिसके लिए आप काफी समय से इच्छुक थे.

    यदि आप लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, फैशन, डिजाइनिंग ऐसे किसी भी क्रिएटिव क्षेत्र से आप संबंधित हैं, फिल्म या म्यूजिक में कार्य कर रहे है तो आपको इस महीने आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. जो आपकी क्रिएटिविटी है, उसमें काफी आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. इस सिलसिले में आपको कहीं से बुलावा भी आ सकता है. इससे आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाएगा. बहुत से ऐसे कार्य जो आप काफी लंबे समय से करना चाह रहे थे उनको करने के लिए आपको एक सुखद वातावरण मिलेगा.

    कन्या आर्थिक राशिफल अक्‍टूबर 2026: कन्या राशि से द्वितीय भाव में शुक्र और बुध की युति है. बुध कन्या राशि का ग्रह है और शुक्र की बुध के साथ मित्रता है. इसका मतलब यह हुआ कि आर्थिक क्षेत्र में जो भी आप प्रयास करेंगे उसमें आपको आशातीत सफलता प्राप्त होगी. धन का आगमन पहले से बेहतर होने लगेगा. रुके हुए धन के मिलने की पूरी-पूरी संभावना है. प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है. आप मनचाही प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, फ्लैट खरीद सकते हैं, जमीन खरीद सकते हैं. इस तरह की स्थितियां आपके लिए बनेंग कि आप वाहन भी खरीद सकते हैं. अगर कोई पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला चल रहा है तो वह आपसी सहमति से आसानी से हल होने की पूरी-पूरी संभावना है.

    कन्या फैमिली राशिफल अक्‍टूबर 2026: कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आपके परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा. परिवार में कोई मंगल कार्य भी संपन्न हो सकता है. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा.

    कन्या ट्रैवल राशिफल अक्‍टूबर 2026: इस महीने यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा और ये यात्राएं आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगी. इन यात्राओं के परिणाम आपको बहुत ही उम्दा मिलेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

    कुल मिलाकर कन्या राशि के लिए अगर ग्रहों की स्थिति देखें तो यह बहुत ही बढ़िया है. इस महीने आप अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या आपकी कोई योजना है या किसी बड़ी योजना में प्रवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ही सुगम रास्ते बनेंगे. बहुत आसानी से आप उस क्षेत्र में प्रवेश कर पाएंगे. अगर कोई आपकी महत्वाकांक्षी योजना है जिसे आप पूर्ण करना चाहते हैं तो इसमें आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी. संपर्क के दायरे का विस्तार होगा और बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके संबंध बनेंगे. जिससे आपके लिए लाभ के रास्ते भी खुलेंगे.

    (Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rashifal