Gemini Horoscope (October 2026): मिथुन राशि वालों के काम में आएगा नयापन, नौकरी में हो सकता है प्रमोशन! पढ़ें मासिक राशिफल
Mithun Masik Rashifal October 2026: इस महीने मिथुन राशि के लोग जमीन जायदाद खरीदने में सफल होंगे और बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर भी पा सकेंगे. पढ़ें मिथुन राशि का अक्टूबर 2026 का मासिक राशिफल.
Gemini Monthly Horoscope October 2026: मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध का मित्र ग्रह शुक्र है और ये दोनों पंचम भाव में यानी तुला राशि में होंगे. बुध तुला में 26 सितंबर तक होगा और शुक्र भी इसी राशि में संचरण कर रहा है. दोनों ग्रहों की यह स्थित जातकों के लिए अच्छी सिद्ध हो सकती है. मंगल व गुरु आपकी राशि से पूरे महीने द्वितीय भाव में रहने वाले हैं और शनि की स्थिति भी अच्छी है. शनि आपकी राशि से दशम भाव में है. इस तरह जो भी मेजर ग्रह हैं या जो आपकी कुंडली से संपर्क रखते हैं या फिर संबंध रखते हैं, उनकी स्थित काफी अच्छी है.
बुध और शुक्र की युति पंचम भाव में बन रही है और पंचम भाव क्रिएशन का भाव होता है. लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, डांसिंग, फैशन या एआई से जुड़े लोग जो कुछ नया करना चाहते हैं या नया खोजने में रुचि रखते हैं उनके लिए यह महीना बहुत ही बढ़िया है. इन कार्यों में जातकों की क्रिएटिविटी पीक पर होगी. आपके कार्य को सराहा जाएगा. आपसे लोग प्रसन्न होंगे. यहां तक कि आप खुद से प्रसन्न होंगे.
मिथुन करियर राशिफल अक्टूबर 2026: शनि ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में चल रहा है और दशम भाव का संबंध कर्म और राज्य से है. आप जो भी काम करते हैं, जो भी नौकरी कर रहे हैं या जिस भी व्यवसाय में हैं उसमें आपको सहजता महसूस होगी. काम आसानी से बिना रुकावट के पूरे होंगे. अपने कार्यों में आप जो भी बदलाव या नयापन लाना चाहते हैं उसके लिए रास्ता खुलेगा. आय में बढ़ोतरी की संभावना है. नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. कोई नया कार्य भी कर सकते हैं. नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है.
मिथुन फैमिली राशिफल अक्टूबर 2026: मंगल-गुरु की युति मिथुन राशि से द्वितीय भाव में चल रही है और यह परिवार का भाव का है. परिवार में कोई मंगल कार्य संपन्न होगा. परिवार में किसी के विवाह की चिंता है या शिशु जन्म को लेकर चिंता है और इसके लिए प्रयास करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा समय हो सकता है. गर्भाधान के लिए भी समय अच्छा है.
मिथुन आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2026: जमीन जायदाद, घर या फ्लैट आदि खरीदना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त मिल सकती है. आपके काम आसानी से बनेंगे. रुके हुए धन के मिलने की पूरी संभावना है. आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए यह बहुत अच्छा समय है. कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए एक अच्छा महीना है. जिसका आपको सदुपयोग करना चाहिए.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)