दिसंबर 2026 की लकी राशियां: दिसंबर में राहु-केतु समेत 7 बड़े ग्रह-गोचर, इन राशि वालों की पलट जाएगी काया!
साल 2026 के आखिरी महीने में ग्रहों में इतनी हलचल होने जा रही है कि कई लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर हो सकता है. दिसंबर में एक-दो नहीं बल्कि 7 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं.
साल 2026 जाते-जाते आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव करके जा सकता है, इसकी वजह है इसके आखिरी महीने दिसंबर में होने जा रहे ग्रह गोचर. दरअसल, दिसंबर में 7 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इसमें 2 ग्रह राहु-केतु ऐसे हैं, जो डेढ़ साल में राशि बदलते हैं. इसके अलावा बुध, सूर्य भी गोचर करेंगे. साथ ही शनि और गुरु ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे. ग्रहों की स्थिति में इन भारी-भरकम बदलावों का सीधा असर सभी राशि वालों की जिंदगी पर होगा.
दिसंबर 2026 के ग्रह-गोचर और उनकी तारीख
द्रिक पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2026 में 5 ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं, वहीं शनि और गुरु की चाल में बदलाव हो रहा है.
बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश : 2 दिसंबर 2026 की शाम 05:30 बजे
केतु का कर्क राशि में गोचर : 5 दिसंबर 2026 की शाम 07:28 बजे
राहु का मकर राशि में गोचर: 5 दिसंबर 2026 की शाम 07:28 बजे
मीन राशि में शनि मार्गी : 11 दिसंबर 2026 की सुबह 5 बजे
सिंह राशि में गुरु वक्री : 13 दिसंबर 2026 की सुबह 06:25 बजे
सूर्य का धनु राशि में गोचर : 16 दिसंबर 2026 की सुबह 10:29 बजे
बुध का धनु राशि में गोचर : 22 दिसंबर 2026 सुबह 07:42 बजे
इन 4 राशियों को लाभ
ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता कहते हैं कि वैसे तो हर ग्रह के गोचर का अलग-अलग प्रभाव राशियों पर होता है लेकिन मोटे तौर पर देखें तो दिसंबर के सारे ग्रह-गोचर मिलकर जो संकेत दे रहे हैं, उसके अनुसार यह महीना 5 राशियों के लिए काफी अच्छा हो सकता है.
मेष राशि: मेष राशि वालों की नौकरी और व्यापार के लिए समय सकारात्मक है. नए सोर्स से पैसा मिल सकता है. साथ ही रिश्ते भी बेहतर होंगे. कुछ लोगों के करियर में बड़े बदलाव आ सकते हैं.
सिंह राशि: महीने की शुरुआत अच्छी नजर आ रही है. ग्रहों की चाल करियर में लाभ और मान-सम्मान के संकेत दे रही है. कुछ लोगों को नए मौके मिल सकते हैं.
(यह भी पढ़ें: 2027 के 'राजा' होंगे चंद्रमा, इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए होगा 'गोल्डन ईयर', मिलेगा प्रॉपर्टी-पैसा)
तुला राशि: तुला राशि के लिए समय शुभ बना हुआ है, आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कामकाज अच्छा चलेगा. रुके हुए काम तेजी से बनेंगे. जिससे आप राहत महसूस करेंगे. सेहत में सुधार आएगा.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए दिसंबर पिछले कई महीनों की तुलना में अनुकूल रह सकता है. आपको कहीं से पैसा मिल सकता है. करियर में बेहतरी आएगी.
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह समय कई पॉजिटिव रिज्ल्ट दे सकता है. अचानक धन लाभ हो सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा. घर में सगाई-शादी, पूजा अनुष्ठान जैसा कोई आयोजन हो सकता है.
ये राशि वाले रहें सतर्क
वहीं दिसंबर में कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों को कुछ सतर्कता बरतने की जरूरत है. वरना जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं. खर्च और कमाई में तालमेल की कमी रहने से कुछ लोगों को कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. काम का दबाव तनाव दे सकता है. वहीं बाकी राशियों के लिए दिसंबर महीना मिलाजुला रह सकता है.
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)