Capricorn Horoscope (November 2026): आर्थिक मामलों में की गई कोशिशें होंगी सफल, महीने के अंतिम दिनों में सावधान रहें मकर राशि वाले, पढ़ें मासिक राशिफल!
Makar Masik Rashifal November 2026: मकर राशि वालों के लिए इस साल का नवंबर का महीना सुखद और चिंताजनक दोनों ही रहने वाला है. जातकों को करियर में सफलता तो मिल सकती है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर महीने के सेकेंड हाफ में सावधान रहने की जरूरत है. आइए पढ़ें मकर राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2026.
नवंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए शुभ होगा या अशुभ, प्रगति के रास्ते खुलेंगे या करियर के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है? धन लाभ के योग बनेंगे या पारिवारिक सुख में कमी आएगी? आइए इस बारे में जानने के लिए मकर राशि के लिए ग्रहों की स्थिति देख लें. मकर राशि से सूर्य और शनि की स्थिति बहुत अच्छी है. इसका मतलब यह है कि अधिकतर मामले में जातकों को शुभ और मन के हिसाब से परिणाम प्राप्त होंगे.
मकर करियर राशिफल: ऐसा कोई मौका जो हाथ से निकलता हुआ सा महसूस हो रहा है तो इस महीने उस मौके को आप हासिल करने में सफल रहेंगे. नौकरी हो या व्यवसाय, हर क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के मौके मलेंगे. हालांकि इसमें आपको आपकी योग्यता के अनुसार या योग्यता से बढ़कर चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. इन चुनौतियों को आप अच्छे से पार कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. जो लोग व्यवसाय करते हैं या व्यवसाय से संबंधित कोई भी कार्य कर रहे हैं उनके लिए लाभ के रास्ते खुलेंगे. जो लोग विदेश जाकर नौकरी पाना चाहते है तो इस महीने उनकी इच्छा पूरी होगी. जो लोग व्यापार, नौकरी या पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें सफलता मिलेगी.
इस महीने मकर राशि वालों के किसी ऐसे कार्य के बनने की भी संभावना है जिसके होने की उम्मीद आपको नहीं थी. यह कार्य आपके उस जॉब से जुड़ा हो सकता है जिसको पाने के लिए आप काफी समय से कोशिश कर रहे थे. हालांकि, किसी कारण से काम के संपन्न होने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. इसी समयावधि में कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. अगर आपका कोई रिश्ता खराब हो गया है तो इस महीने रिश्ते में सुधार होने के भी संकेत हैं.
मकर आर्थिक राशिफल: बैंक या वित्त संस्थान से सहायता पाने के आपके प्रयास इस महीने सफल होंगे. इस महीने आपका मनोबल भी बढ़ा हुआ रहेगा. कुल मिलाकर नवंबर के महीने में मकर राशि वालों के लिए धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है.
मकर फैमिली राशिफल: पारिवारिक वातावरण बहुत ही सुखद रहेगा. घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है. अगर आप वाहन आदि खरीदने के इच्छुक हैं तो इसके लिए भी यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है. बच्चों के प्रदर्शन को लेकर भी कोई समस्या हो सकती है. जिसे लेकर धैर्य और संयम बनाए रखें. इस तरह आप किसी भी स्थिति को अच्छे से संभाल पाएंगे.
मकर हेल्थ राशिफल: बृहस्पति की स्थिति अष्टम होने के कारण घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है. इसे लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है. इस महीने में अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें. किसी कारण स्वास्थ खराब हो सकता है. ध्यान, योग और मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा.
अगर आप वाहन चलाते हैं तो महीने के सेकंड हाफ में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. जोखिम उठाने से हानि हो सकती है. इस महीने में अच्छी और बुरी दोनों तरह की स्थितियां बनेंगी. ऐसे में अगर सोच-समझकर कदम बढ़ाएं तो हर परिस्थिति को अच्छे से संभाल पाएंगे.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आंकलन है. व्यक्ति पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा और अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम या निर्णय का आधार न माना जाए.)