भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aries Horoscope (October 2026): अक्टूबर में मेष राशि वालों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, व्यापार बढ़ेगा, निवेश में रहें सावधान, पढ़ें मासिक राशिफल

Aries Horoscope (October 2026): अक्टूबर में मेष राशि वालों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, व्यापार बढ़ेगा, निवेश में रहें सावधान, पढ़ें मासिक राशिफल

Mesh Masik Rashifal October 2026: मेष राशि के स्‍वामी मंगल इस महीने नीच की राशि में हैं. वहीं अन्‍य ग्रहों की स्थिति करियर-कारोबार को लेकर शुभ संकेत दे रही है. पढ़ें मेष राशि का अक्‍टूबर 2026 का मासिक राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Sep 24, 2026, 01:42 PM IST|Updated: Sep 24, 2026, 02:59 PM IST
joinshare
Aries Horoscope (October 2026): अक्टूबर में मेष राशि वालों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, व्यापार बढ़ेगा, निवेश में रहें सावधान, पढ़ें मासिक राशिफल
Image Credit: मेष राशि का करियर, आर्थिक, लव, फैमिली और सेहत राशिफल अक्‍टूबर 2026. (Photo: Zee News)
joinshare

Aries Monthly Horoscope October 2026: मेष राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही बढ़िया है. इसमें आपके ऐसे ऐसे काम होंगे जो पिछले काफी समय से नहीं हुए और यह महीना आपके लिए खुशखबरियां लेकर आएगा और बहुत ही बढ़िया से व्यतीत होगा. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शुक्र और बुध है आपकी राशि से सप्तम भाव में चलने वाले हैं. वहीं सूर्य आपकी राशि से छठवे और सातवे भाव में चलेगा. ये दोनों स्थितियां अच्‍छी हैं.

हालांकि, मंगल और गुरु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में है. यह बहुत बढ़िया नहीं है. लेकिन मंगल के साथ गुरु होने से वह कंट्रोल में रहेगा. इससे मंगल आपके काम में जो बाधाएं ला सकते थे, उनमें कमी रहेगी. बाकी ग्रह शनि 12वे में है, इसे भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. तो अगर हम इन सभी ग्रह-स्थितियों को मिलाकर देखें तो ज्‍यादातर मामले में यह महीना आपके पक्ष में रहेगा.

मेष करियर राशिफल अक्‍टूबर 2026: नौकरी में व्यवसाय में आपके मनोकूल स्थितियां निर्मित होंगी. आप जो भी प्रयास करेंगे उसकी सराहना होगी. आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा और आपके अधिकारी-सहयोगी भी आपको पूरा सहयोग देंगे, आपके कार्यों की तारीफ भी करेंगे. आपकी रुटीन अच्‍छी चलेगी.

आप लगभग रोज ही नए-नए लोगों से मिलेंगे और अगर आप ऐसा कोई व्यापार करते हैं या ऐसी कोई आपकी नौकरी है जिसमें कम्युनिकेशन और नेटवर्क अहम है तो ये आपके लिए अच्‍छा है. आसपास की यात्राएं भी हो सकती हैं. अच्‍छी बात है ये भी है कि आपको नई नौकरी मिलने के योग हैं. व्‍यापार करने वालों के लिए भी समय अच्‍छा है. व्‍यापार आगे बढ़ेगा. आपकी एनर्जी लेवल अच्‍छा रहेगा. आपका ज्ञान भी बढ़ेगा.

मेष आर्थिक राशिफल अक्‍टूबर 2026: जहां तक इन्वेस्टमेंट का सवाल है वो आपको बिना सोचे-समझे नहीं करना चाहिए. निवेश से पहले आपको पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहिए. साथ ही इस महीने अगर आप किसी को पैसा देंगे तो वो आसानी से वापस नहीं मिलेगा.

मेष लव राशिफल अक्‍टूबर 2026: अगर कोई प्रेम प्रसंग चल रहा है तो मामला आगे बढ़ सकता है. यदि आप विवाह करने की सोच रहे हैं तो आपके पक्ष में बात बन सकती है. आपको आराम से घर के लोगों की रजामंदी मिल सकती है. पार्टनर भी मान जाएगा.

मेष फैमिली राशिफल अक्‍टूबर 2026: इस महीने कुछ पारिवारिक मसले हैं अचानक सामने आ सकते हैं. कुछ लोगों के साथ परिवार में ही मतभिन्नता हो सकती है. रिश्तेदारों के साथ भी कुछ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. वाद विवाद हो सकता है. लेकिन ये स्थितियां इतनी विस्‍फोटक नहीं होंगी कि आप कंट्रोल न कर सकें. अपने व्‍यवहार और बुद्धि से आप इन्‍हें काबू कर पाएंगे.

मेष सेहत राशिफल अक्‍टूबर 2026 : इस महीने आपकी सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी. गुस्‍से-तनाव से बचें.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    प्यार के लिए पिता का कत्ल: बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, इटावा में खूनी खेल

    प्यार के लिए पिता का कत्ल: बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, इटावा में खूनी खेल

    2

    टाटा कम्युनिकेशंस का बड़ा दांव, 450 मिलियन डॉलर निवेश से बिछाएगी 10000 KM का फाइबर नेटवर्क, जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान?

    3

    ड्रैगन की छाती पर तोप, समंदर में मिसाइलों को चकमा देने वाला सिस्टम, चुप रहकर PAK-चीन से निपटने की महातैयारी कर रहा भारत

    4

    खड़गे के बयान पर जयपुर में बवाल: कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले BJP कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प

    5

    जोधपुर में ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 तोला सोना बरामद

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.