SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कब होगा राहु-केतु गोचर, 25 नवंबर या 5 दिसंबर? समझें 'स्पष्ट राहु' का गणित, 18 महीने तक होगा सीधा असर

क्रूर और मायावी ग्रह राहु-केतु का जल्‍द गोचर होने जा रहा है, लेकिन उनके राशि परिवर्तन के समय को लेकर खासी उलझन है. जानिए राहु-केतु गोचर की सही तारीख और उसमें अंतर की वजह और गणित.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 21, 2026, 10:25 IST | Updated: Nov 21, 2026, 10:48 IST
Image Credit: साल 2026 के आखिर में राहु-केतु गोचर हो रहा है, जिसकी तारीखों में अंतर को लेकर उलझन हैं. (Photo:AI)
Join

साल 2026 का सबसे बड़ा ग्रह गोचर होने जा रहा है, ये राशि परिवर्तन है छाया ग्रह राहु-केतु का. जिन्‍हें ज्‍योतिष में क्रूर और मायावी ग्रह कहते हैं क्‍योंकि इन ग्रहों का अन्‍य ग्रहों की तरह कोई भौतिक पिंड नहीं है, बल्कि वे सूर्य-चंद्रमा के परिक्रमा पथ के वो बिंदु हैं, जहां वे एक-दूसरे को काटते हैं. लेकिन राहु-केतु ग्रहों का ज्‍योतिष में खासा महत्‍व है और लोगों की जिंदगी पर इसका बड़ा असर होता है. राहु-केतु ग्रह डेढ़ साल यानी कि 18 महीनों में गोचर करते हैं और 2026 के अंत में वे राशि बदलने वाले हैं, लेकिन इसकी तारीखों में 10 दिनों का अंतर बताया जा रहा है.

राहु-केतु गोचर 2026

कुछ पंचांगों में राहु-केतु गोचर की तारीख 5 दिसंबर 2026 बताई गई है और कुछ में 25 नवंबर 2026. बस एक अंतर है, वो है सामान्‍य राहु-केतु के गोचर का और स्‍पष्‍ट राहु-केतु के गोचर का. द्रिक पंचांग के अनुसार, स्‍पष्‍ट राहु का मकर राशि में और स्‍पष्‍ट केतु का कर्क में गोचर 25 नवंबर 2026 को शाम 04:34 बजे हो रहा है. जबकि सामान्‍य राहु-केतु गोचर 5 दिसंबर 2026 की शाम 07:28 बजे हो रहा है.

(यह भी पढ़ें: 7 दिन में राहु-केतु बदलेंगे चाल, 12 राशि वालों पर क्‍या होगा असर, पढ़ें साप्‍ताहिक राशिफल) 

क्‍या है स्‍पष्‍ट राहु-केतु?

राहु-केतु गोचर की तारीखों में 10 दिन के अंतर की वजह स्‍पष्‍ट और सामान्‍य राहु-केतु हैं. दरअसल, ज्‍योतिष में राहु-केतु की स्थिति की गणना 2 तरीकों से की जाती है - स्‍पष्‍ट राहु-केतु और मध्‍यम या सामान्‍य राहु-केतु.

स्‍पष्‍ट राहु-केतु : सूर्य और चंद्रमा के परिक्रमा पथ एक-दूसरे को जिन बिंदुओं पर काटते हैं, उन्‍हें राहु-केतु कहते हैं. ऐसे में तेज गति से चलने वाले चंद्रमा की स्थिति में पल-पल होने वाले बदलावों से राहु-केतु की जो स्थिति निकलती है, उसे स्‍पष्‍ट राहु और स्‍पष्‍ट केतु कहते हैं. आधुनिक पंचांग में स्‍पष्‍ट राहु-केतु की गणना को प्राथमिकता दी जाती है. इसके अनुसार ही राहु-केतु 25 नवंबर 2026 को राशि परिवर्तन करते हैं.

मध्‍यम या सामान्‍य राहु-केतु: चंद्रमा की स्थिति में हो रहे सूक्ष्‍म बदलावों को छोड़कर राहु-केतु की सामान्‍य गति मान ली जाती है, जिसे मध्‍यम राहु-केतु कहते हैं. पारंपरिक गणना करने वाले पंचांगों के अनुसार, राहु-केतु का गोचर 5 दिसंबर 2026 को है.

18 महीने 12 राशियों पर होगा असर

अगले 18 महीनों तक राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में रहेंगे. जिसका असर सभी 12 राशि वालों पर होगा. चूंकि राहु महत्‍वाकांक्षा और अचानक बदलाव लाने वाले ग्रह हैं और केतु अलगाव व अध्‍यात्‍म के कारक हैं. राहु का शनि की राशि मकर में और केतु का चंद्रमा की राशि कर्क में जाना कुछ राशियों को शुभ तो कुछ को अशुभ असर देगा.  

इन राशियों को होगा लाभ : मोटे तौर पर मेष, सिंह, कन्‍या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह गोचर अच्‍छा रह सकता है. इन लोगों को करियर में उन्‍नति, धन लाभ, रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे.

ये राशि वाले रहें सतर्क : वहीं इस दौरान मिथुन, कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों को जल्‍दबाजी में लिए गए फैसले और विवाद परेशान कर सकते हैं.  

वहीं वृष और कन्‍या राशि वालों पर औसत प्रभाव होगा.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और पंचांग पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES