SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Vastu Tips: किसी से मुफ्त में लेकर आते हैं ये 4 चीजें अपने घर तो बढ़ जाएगी दरिद्रता, क्या है इससे जुड़े वास्तु जरूरी वास्तु नियम!

Vastu Tips: घर में तनाव और दरिद्रता से बचना है तो कभी भी अपने घर में मुफ्त में 4 चीजें मांगकर न ले आएं. ऐसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा का संचार होता है. आइए जानें ये 4 चीजें कौन सी है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 09, 2026, 02:36 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 02:38 PM IST
Join

घर में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. परिवार के सदस्यों में सकारात्मक माहौल और घर की समृद्धि के लिए वैसे तो कई तरह के वास्तु नियम बताए गए हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किसी से फ्री में मांगकर कुछ सामानों को घर लेकर आना घर के वास्तु को खराब कर सकता है. मान्यता है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अपने साथ किसी दूसरे व्यक्ति की नकारात्मकता को भी लेकर आ जाती है जिससे घर में आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है और परिवार में तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थित आए दिन बनी रहती है. आइए जानें इस लेख में कि वो कौन-सी 4 चीजें है जिनको किसी और से मुफ्त में मांगकर घर ले आना अशुभ होता है.

मुफ्त में रुमाल लेना अशुभ

वास्तु और ज्योतिष से जुड़ी मान्यता है कि किसी से भी फ्री में रुमाल नहीं लेना चाहिए. इतना ही नहीं न तो किसी से रूमाल उपहार में लेना चाहिए और न ही किसी और का रूमाल इस्तेमाल में लाना चाहिए. इन बातों को अनदेखा करने से रिश्तों में तनाव आने लगता है और विवाद बढ़ने लगते हैं.

मुफ्त में नमक लेना अशुभ

नमक शनि ग्रह से जुड़ा है ऐसे में किसी से नमक मांगकर या मुफ्त में घर ला रहे हैं तो यह आपके घर के लिए कतई शुभ नहीं हो सकता है. नमक मुफ्त में घर लाने का मतलब है कि दूसरे के घर की नकारात्मक ऊर्जा को अपने घर लेकर आना. आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती है और घर के लोगों की सेहत खराब होने लगते हैं.

मुफ्त में लोहा लेना अशुभ

लोहे का गहरा संबंध शनि से है ऐसे में किसी से भूलकर भी लोहा मुफ्त में न घर ले आएं. इससे जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं और घर काम को करने में अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है.

मुफ्त में तेल लेना अशुभ

ज्योतिष शास्त्र में सरसों के तेल का संबंध शनि ग्रह से है और इसे भी किसी के घर से किसी और से मुफ्त में नहीं लेना चाहिए. तेल उधार में लेने से शनि से जुड़े नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है. जीवन में मुश्किलें आती है. शनिवार के दिन तेल खरीदने व तेल दान से शनि दोष दूर होता है. तेल का लेनदेन मुफ्त में कतई न करें.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES