)
घर में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. परिवार के सदस्यों में सकारात्मक माहौल और घर की समृद्धि के लिए वैसे तो कई तरह के वास्तु नियम बताए गए हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किसी से फ्री में मांगकर कुछ सामानों को घर लेकर आना घर के वास्तु को खराब कर सकता है. मान्यता है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अपने साथ किसी दूसरे व्यक्ति की नकारात्मकता को भी लेकर आ जाती है जिससे घर में आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है और परिवार में तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थित आए दिन बनी रहती है. आइए जानें इस लेख में कि वो कौन-सी 4 चीजें है जिनको किसी और से मुफ्त में मांगकर घर ले आना अशुभ होता है.
वास्तु और ज्योतिष से जुड़ी मान्यता है कि किसी से भी फ्री में रुमाल नहीं लेना चाहिए. इतना ही नहीं न तो किसी से रूमाल उपहार में लेना चाहिए और न ही किसी और का रूमाल इस्तेमाल में लाना चाहिए. इन बातों को अनदेखा करने से रिश्तों में तनाव आने लगता है और विवाद बढ़ने लगते हैं.
नमक शनि ग्रह से जुड़ा है ऐसे में किसी से नमक मांगकर या मुफ्त में घर ला रहे हैं तो यह आपके घर के लिए कतई शुभ नहीं हो सकता है. नमक मुफ्त में घर लाने का मतलब है कि दूसरे के घर की नकारात्मक ऊर्जा को अपने घर लेकर आना. आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती है और घर के लोगों की सेहत खराब होने लगते हैं.
लोहे का गहरा संबंध शनि से है ऐसे में किसी से भूलकर भी लोहा मुफ्त में न घर ले आएं. इससे जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं और घर काम को करने में अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है.
ज्योतिष शास्त्र में सरसों के तेल का संबंध शनि ग्रह से है और इसे भी किसी के घर से किसी और से मुफ्त में नहीं लेना चाहिए. तेल उधार में लेने से शनि से जुड़े नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है. जीवन में मुश्किलें आती है. शनिवार के दिन तेल खरीदने व तेल दान से शनि दोष दूर होता है. तेल का लेनदेन मुफ्त में कतई न करें.
(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)